भारत के पड़ोसी देश
भारत देश को अनेको नाम से जाना जाता है जिनमे से एक भारत गणराज्य भी है,जनसँख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है तथा भौगोलिक दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, भारत के अनेक पडोसी देश है जिनके नाम पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान,चीन, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका और मालद्वीप है| भारत अपने पडोसी देशो को सर्वोच्च्य प्राथमिकता देता है | पड़ोसियों से अच्छे सम्बन्ध बनाने के लिए दोनों देशो के लोगो के बीच अच्छा व्यापार तथा राजनैतिक सम्बन्ध रखने की जरुरत होती है, भारत और पडोसी देशो के बीच अच्छे एवं गतिशील सम्बन्ध स्थापित है| इस पृष्ठ में आपको “भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं – यहां से देखें पूरी लिस्ट” के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी|
पडोसी देशो के नाम
भारत के पडोसी देशो के नाम उनके राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भाषा, मुद्रा, राष्ट्रीय खेल एवं राजधानी के विषय में जानकारी दी जा रही है वह इस प्रकार है:-
देश के नाम | पाकिस्तान | चीन | अफ़ग़ानिस्तान | नेपाल | भूटान | बांग्लादेश | म्यांमार | श्री लंका | मालदीव | |
राष्ट्रपति | आरिफ अल्वी | शीचिनफिंग | अशरफ गनी | बिध्या देवी भंडारी | – | अब्दुल हामिद | विन माइंट | गोतबया जपक्षे | इब्राहिम मोहम्मद सोलीह | |
प्रधान मंत्री | इमरान खान | – | – | केपी शर्मा ओली | लोतेय त्शेरिंग | शेख हसीना | आंग सान सू की | महिंदा राजपक्षे | – | |
राजधानी | इस्लामाबाद | बीजिंग | काबुल | काठमांडू | थिम्पू | ढाका | नाएप्यीडॉ | श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी | माले | |
मुद्रा | पाकिस्तानी रुपया | श्रीलंकाई रुपया (LKR) | फ़गानी अफ़गानी | नेपाली रुपया | नोंग्त्रुम (BTN) | बांग्लादेशी टका | म्यान्मार क्यात | श्रीलंका का रुपया (LKR) | मालदीवियन रूफिया | |
राष्ट्रीय खेल | फील्ड हॉकी | टेबल टेनिस | बुज़कशी | वॉलीबॉल | तीरंदाजी | वॉलीबॉल | चिनलोन | वॉलीबॉल | फ़ुटबॉल |
भारत के पड़ोसी देश के राष्ट्रीय खेल
क्र०सं० | देश | राष्ट्रीय खेल |
1. | पाकिस्तान | फील्ड हॉकी |
2. | अफगानिस्तान | बुजकशी |
3. | चीन | टेबल टेनिस |
4. | नेपाल | वोल्ली बल |
5. | भूटान | तीर दाजी |
6. | बांग्लादेश | वोल्ली बल |
7. | म्यांमार | चिन लोन |
8. | श्री लंका | वोल्ली बल |
9. | मालदीव | फुटबॉल |
10. | इंडोनेशिया | बैडमिन्टन |
पाकिस्तान (Pakistan)
पाकिस्तान भारत का सीमावर्ती देश है तथा पाकिस्तान का कुल भूमि क्षेत्र 7,96,095 वर्ग किमी है। भारत के आजाद होने के बाद पाकिस्तान अलग हो गया था| 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है, भारतीय राज्य गुजरात, पंजाब और राजस्थान तथा केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर सीमाएँ पाकिस्तान के साथ साझा करते हैं ।स्वतंत्रता के समय पाकिस्तान का गठन दो क्षेत्रो में हुआ था पूर्वी पाकिस्तान तथा पश्चिम पाकिस्तान के रूप में, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक रूप से ये दोनों देश बहुत अलग है| बहुत संघर्ष के बाद इन दोनों के बीच 1971 में सिविल वार हुआ था इस युद्ध के फलस्वरूप बांग्लादेश का गठन हुआ था तथा भारत देश के उत्तर पश्चिम में स्थित जो पश्चिम पाकिस्तान था वह पाकिस्तान गणराज्य बन गया और पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया।
चीन (China)
पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना पूर्वी एशिया में स्थित है, और भारत के सीमावर्ती देशों में से एक है। चीन विश्व का सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश है तथा क्षेत्रफल की द्रष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है। चीन का राष्ट्रपति ही देश का प्रमुख होता है, जैसे भारत में प्रधानमंत्री होता है, यह भारत के उत्तर में स्थित है। भारतीय राज्य लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड चीन के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। दुनिया को देखते हुए चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। दोनों देश सिल्क रोड पहल और बौद्ध धर्म के आदान-प्रदान से जुड़े हुए हैं।
अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan)
अफगानिस्तान को मध्य एशिया में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के नाम से भी जाना जाता है। इसका कुल भूमि क्षेत्र 6,52,230 वर्ग किमी में फैला है | इस देश का प्रमुख धर्म इस्लाम है लेकिन यह पहले हिन्दू राष्ट्र था बाद में इसने बौद्ध धर्म अपना लिया और बौद्ध राष्ट्र बना और अब वह एक इस्लामिक राष्ट्र बन गया है। कृषि पर इस देश की अर्थव्यवस्था प्रमुख रूप से निर्भर है। भारत के नजदीक के देश अफगानिस्तान में औद्योगिक गतिविधियां जैसे सूती वस्त्र, ऊनी, बुने हुए कालीन और हस्तशिल्प शामिल हैं। POK अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करता है। 1937 में ब्रिटिश सरकार के द्वारा अफगानिस्तान को भारत से अलग करा दिया गया था|
मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) क्या है
नेपाल (Nepal)
नेपाल एक विकासशील देश है तथा नेपाल को आधिकारिक तौर पर फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ नेपाल के रूप में जाना जाता है | नेपाल चारो ओर से भूमि से घिरा हुआ देश है तथा नेपाल में स्थित हिमालय भारत के उत्तर दिशा में स्थित है। क्षेत्रफल के संदर्भ में, 1,47,181 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ देश है साथ ही नेपाल 93 वां सबसे बड़ा देश है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है यह देश का सबसे बड़ा शहर भी है। दुनिया के दस सबसे ऊंचे पहाड़ों में से आठ पहाड़ नेपाल में हैं, पृथ्वी की सबसे ऊँची चोटी, माउंट एवरेस्ट भी नेपाल में है। अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान पर्यटन का है | नेपाल की सीमा साँझा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार के साथ होती है, नेपाल का 60 प्रतिशत व्यापार भारत से होता है|
भूटान (Bhutan)
भूटान के राजा का नाम ड्रुक ग्यालपो (ड्रैगन किंग) है तथा यहाँ के सम्राट जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक है , भूटान भारत देश के उत्तर दिशा में स्थित है। भूटान को आधिकारिक नाम किंगडम ऑफ़ भूटान है और यह अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम और पश्चिम बंगाल के भारतीय राज्यों के साथ सीमा साझा करता है, तथा यह एक लैंडलॉक देश भी है | भूटान का क्षेत्रफल 38,394 वर्ग किमी तक फैला हुआ है। भूटान की राजधानी का नाम थिम्पू है, तथा इस देश में संवैधानिक राजतंत्र है। देश की अर्थव्यवस्था मुख्यतः हाइड्रोपावर, कृषि, वानिकी और पर्यटन पर निर्भर करती हैं। यह हिमालय पर बसा है तथा दक्षिण एशिया का छोटा देश है | यह भारत का सबसे छोटा पडोसी देश है| भूटान में दो सदन है उच्च सदन राष्ट्रिय परिषद तथा टीचला सदन नेशनल असेंबली जिसमे 55 सीटें है |
बांग्लादेश (Bangladesh)
दक्षिण एशिया में बांग्लादेश स्थित है इसलिए बांग्लादेश और भारत दक्षिण एशियाई पडोसी देश कहलाते है, दोनों देशो के मध्य मित्रता है लेकिन सीमा विवाद कभी-कभी होता रहता है , बांग्लादेश की सीमा तीन ओर से भारत से घिरी है तथा इसका आधिकारिक नाम पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ बांग्लादेश भी है अधिक आबादी वाले देशो की गणना में बंदलादेश का विश्व में आठवा स्थान है | बांग्लादेश पहले पूर्व पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था क्योकि ये पाकिस्तान का ही हिस्सा था लेकिन 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध प्रारम्भ हुआ जिसके फलस्वरूप भारत की सहायता से बांग्लादेश स्वतंत्र हुआ|
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) क्या है
म्यांमार (Myanmar)
भारत और म्यांमार के सम्बन्ध बहुत प्राचीन एवं घनिष्ठ है तथा म्यांमार 1937 तक भारत का ही एक हिस्सा था आधुनिक समय में इन दोनों देशो के मध्य अनेको घटनाये घटित हुयी है जिस कारण भारत एवं म्यांमार के ऐतिहासिक पन्नो का उल्लेख किया जाये तो एक दूसरे के बिना अधूरे है| म्यांमार का आधिकारिक नाम द रिपब्लिक ऑफ द यूनियन ऑफ़ म्यांमार भी है, म्यांमार पूर्वी एशिया में स्थित है तथा भारतीय राज्य म्यांमार से मणिपुर, मिजोरम,नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश अपनी सीमा साँझा करते है तथा इसका क्षेत्रफल 6,76,578 वर्ग किमी है, देश का प्रमुख राष्ट्रपति होता है|
मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन क्या होता है
श्रीलंका (Shree Lanka)
श्रीलंका एक द्वीप है, दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी हिस्से में श्रीलंका देश स्थित है बहुत पहले श्रीलंका का नाम सीलोन था, तथा 1972 में सीलोन से नाम बदलकर लंका रखा गया बाद में 1978 में लंका नाम के आगे सम्मान सूचक “श्री” शब्द जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर एवं बंदरगाह कोलम्बो है, इसका आधिकारिक नाम डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका है| श्रीलंका की वाणिज्यिक राजधानी कोलंबो तथा श्री जयवर्धने पुरा कोट्टी है। यहाँ का राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख होता है, श्रीलंका एक द्वीप राष्ट्र होने के कारण पसंद किया जाता है तथा लोग यहाँ पर्यटन के लिए आते है|
मालदीव (Maldives)
मालदीव एक द्वीप राष्ट्र है यह भारत के दक्षिण- पश्चिम दिशा में स्थित है यह एक द्वीप नहीं है यह 1192 द्वीपों की श्रंखला है तथा मात्र 200 द्वीप ही आबाद है इसके छोटे द्वीप होने के कारण विश्व के मानचित्र में मालदीप दिखाई नहीं देता है यहाँ एक हजार से भी अधिक कोरल द्वीप है, यह विश्व के सबसे छोटे देशो में से एक है यहाँ की जनसँख्या 5 लाख से भी कम है तथा यह एक स्वतंत्र देश है| इसका आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ़ मालदीव है, यहाँ का राष्ट्रपति देश का प्रमुख होता है|
जीएनपी (GNP) और एनएनपी (NNP) का फुल फॉर्म क्या है