Million Billion Trillion Kya Hota Hai | मिलियन बिलियन ट्रिलियन चार्ट

मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन क्या है

भारत में कुछ समय पूर्व  मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन जैसे शब्दों का प्रयोग गिने-चुनें लोग ही करते थे | उस समय बहुत से लोग मिलियन और बिलियन जैसे शब्दों को सुनकर यह अनुमान लगाते थे, कि यह लोग इंग्लिश में बातें कर रहे है | परन्तु आज यह शब्द इंटरनेट पर अंग्रेजी की बहुलता के कारण इस प्रणाली को भारत में भी जाना जाने लगा है । परन्तु अभी इन्हें बदलने में भारतीय कठिनाई अनुभव करते हैं, क्योंकि यह हमारे द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हजार, लाख, करोड़ व अरब जैसी सँख्या बनाने की प्रणाली से थोड़ा अलग हैं । तो आईये जानते है भारतीय गणित प्रणाली के अनुसार मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन क्या होता है और 1 मिलियन, 1 बिलियन, 1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है ?   

कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का तरीका

मिलियन (Million)

1 मिलियन को भारतीय गणित प्रणाली के अनुसार हिंदी में 10 लाख कहते हैं, जिसमे 1 के बाद 6 जीरो होते हैं, अर्थात 1, 000, 000 इसे हम एक मिलियन कहते हैं | मिलियन अंग्रेजी का शब्द होता है जो किसी लम्बे नंबर को छोटा बना के बोलने लिए प्रयोग किया जाता है |

1 मिलियन = 10 लाख

1 मिलियन में 0 की संख्या = 1000000 (6 जीरो) होते है |

मिलियन सूची (List Of Million)

1 मिलियन 10 लाख
10 मिलियन 1 करोड़
100 मिलियन 10 करोड़
1000 मिलियन 1 अरब
10,000 मिलियन 10 अरब
1,00,000 मिलियन 1 खरब

Real Estate क्या होता है? | रियल एस्टेट का बिजनेस कैसे करें?

बिलियन (Billion)

1 बिलियन को भारतीय गणित प्रणाली के अनुसार 1 अरब कहते हैं, जिसमे 1 के बाद 9 जीरो होते हैं, अर्थात 1,000,000,000 इसे हम एक बिलियन कहते हैं |

1 बिलियन = 1 अरब 

1 बिलियन में 0 की संख्या = 1000000000 (9 जीरो) होते है |

1 बिलियन = 1 अरब

1,000,000,000 = 1,00,00,00,000

मिलियन बिलियन प्रणाली में हर सँख्या के बढ़ने के साथ तीन शून्य बढ़ जाते हैं । इसी प्रकार यदि हम बिलियन में 3 शून्य जोड़ देंगे तो यह ट्रिलियन बन जाएगा ।

बिलियन सूची (List Of Billion)

1 बिलियन 1 अरब
10 बिलियन 10 अरब
100 बिलियन 1 खरब
1000 बिलियन 10 खरब

ट्रिलियन (Trillion)

1 ट्रिलियन को भारतीय गणित प्रणाली के अनुसार 10 खरब कहते हैं, जिसमे 1 के बाद 12 जीरो होते हैं, अर्थात 1,000,000,000, इसे हम एक ट्रिलियन कहते हैं |

1 ट्रिलियन = 10 खरब

1,000,000,000,000 (एक ट्रिलियन)

10,00,00,00,00,000 (10 खरब)

1 ट्रिलियन में 0 की संख्या = 10,00,00,00,00,000  (12 जीरो)

यह तीन शून्य बढ़ना हजार की सँख्या से शुरू होता है तथा आमतौर पर सँख्या लिखते हुए इन अंग्रेजी शब्दों का पहला शब्द प्रयोग किया जाता है । जैसे:

1M = 1,000,000 (मिलियन)

1B = 1,000,000,000 (बिलियन)

1T = 1,000,000,000,000 (ट्रिलियन)

ट्रिलियन सूची

1 ट्रिलियन10 खरब
10 ट्रिलियन100 खरब
100 ट्रिलियन1000 खरब

वर्तमान में फेसबुक, यूट्यूब या ट्विटर का प्रयोग लगभग लोग करते है, किसी भी वेबसाइट की गिनती दिखाने के लिए इसी मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। विशेष तौर पर फॉलोवर्स लाइक या कमेंट की सँख्या किलो, मिलियन या बिलियन में ही अंकित होती है | जब हम किसी संख्या को छोटे शब्दों में आसानी से समझना या समझाना चाहते हैं तब हम मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं |

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए