खंड शिक्षा अधिकारी (BEO Kaise Bane) क्या होता है | योग्यता वेतन व चयन प्रक्रिया

खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से समबन्धित जानकारी

भारत सरकार के द्वारा शिक्षा तथा बेरोजगारी के क्षेत्र में नित्य नई-नई योजनाए क्रियान्वित की जा रही है, जिससे शिक्षा के स्तर को उठाया जा सके, तथा शिक्षा सम्बन्धी बेहतर सुविधाए विद्यालयो में उपलब्ध कराई जा सके| प्रत्येक जिले में शिक्षा सम्बन्धी सभी कार्य बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीनस्थ संपन्न होते है, उसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर खंड विकार अधिकारी का पद होता है| यह दोनों ही पद प्रतिष्ठित तथा सम्मान जनक होते है|

खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक स्तर पर सहयोगी के रूप में कार्यरत होता है,  इस पद लिए प्रत्येक वर्ष राज्य सिविल सेवा आयोग (UPPSC) के द्वारा  नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, यदि आप भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्जवल करना चाहते है, तथा इस पद पर आसित होना चाहते है तो यहाँ पर आपको “खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने? इसकी योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न ” के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गयी है|

Tulip Portal क्या है

खंड शिक्षा अधिकारी कैसे बने?(How to Become Block Education Office)

बीईओ (BEO) का फुलफॉर्म “Block Education Officer” (ब्लाक एजुकेशन ऑफिसर) होता है, तथा इसे हिंदी में  “खंड शिक्षा अधिकारी”  कहते है, यह ब्लॉक स्तर का प्रतिष्ठित पद होता है| खंड शिक्षा अधिकारी एक राज पत्रित अधिकारी होता है | बीईओ के द्वारा बेहतर शिक्षा का संचालन तथा सरकार के द्वारा लागू की गयी नई-नई योजनाए क्रियान्वित होती है|

बीईओ (BEO) जिला शिक्षा प्रशासन तथा विद्यालयों के मध्य एक कड़ी के रूप में कार्य करता है, तथा दोनों के मध्य कार्य की पूरी रुपरेखा तैयार करना इसका मुख्य कार्य होता है| खंड शिक्षा अधिकारी अपने ब्लॉक के तहत सभी अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों, प्राइमरी तथा जूनियर हाईस्कूल का निरिक्षण अधिकारी होता है| निरिक्षण के दौरान शिक्षा सम्बन्धी कमी पाए जाने की अवस्था में उसे सुधारने तथा बेहतर बनाने का प्रयास करता है|

टीचर (Teacher) कैसे बने

बीईओ पदों के लिए भर्ती (Recruitment for BEO Post)

राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष खंड शिक्षा अधिकारी  पदों की  भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाता है| ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते है, तथा यूपीपीएससी (UPPSC) की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

बीईओ के लिए योग्यता (Eligibility for BEO)

बीईओ (BEO) पद के लिए आवेदक का किसी भी यूनिवर्सिटी या बोर्ड से बी. एड. की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है, या किसी भी सरकारी ट्रेनिंग कॉलेज से एल टी. का डिप्लोमा प्राप्त किया हो|

डीएलएड (D.EL.ED) क्या होता है

बीईओ के लिए आयु सीमा (Age Limit for BEO)

खंड शिक्षा अधिकारी  पद के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए| इस पद के लिए सरकार के द्वारा SC/ ST और OBC वर्ग के लिए नियमानुसार वरीयता प्रदान की जाती है |

बीईओ के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process for BEO )

बीईओ (BEO) के पद पर आवेदक का चयन प्रारंभिक परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाता है| अभी तक इस पद के लिए साक्षात्कार की परीक्षा भी सम्मिलित थी, लेकिन वर्तमान समय में हटा दी गयी है|

आईआरएस (IRS) अधिकारी कैसे बने

बीईओ परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern for BEO)

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

इस पद को प्राप्त करने के लिए प्रारंभिक परीक्षा में  सफल होने के बाद ही आप को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित किया जाता है । प्रारंभिक परीक्षा के लिए 300 अंक निर्धारित किये गए है । जिसमे  ढाई-ढाई अंक के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है, जसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित होता है|

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

प्रारम्भिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाता है , जिसके अंतर्गत दो प्रश्नपत्र पूछे जाते है | पहला 200 अंक का सामान्य अध्ययन तथा दूसरा 200 अंक का सामान्य हिन्दी एवं निबंध के लिए होगा| दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अंक सामान्य हिन्दी और 100 अंक हिन्दी निबंध के लिए  निर्धारित किये गए है ।

क्रम संख्या प्रश्नपत्र विषय अंक
1.प्रथम प्रश्नपत्र  सामान्य अध्ययन200
 द्वितीयसामान्य हिन्दी एवं निबंध200
2.द्वितीय प्रश्नपत्रसामान्य हिन्दी100
 द्वितीयहिन्दी निबंध100

मुख्य परीक्षा में 40 दीर्घउत्तरीय प्रश्न हल पूछे जायेंगे| इसमें 10 प्रश्न सामान्य उत्तरीय के होंगे, जिसका उत्तर 125 शब्दों में देना होगा, 10 लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे, जिसका उत्तर 50 शब्दों में लिखना होगा। शेष 20 अति लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे, जिसका उत्तर 25 शब्दों में लिखना होगा। सामान्य उत्तरीय प्रश्न 10-10 अंक के  लघु उत्तरीय प्रश्न 6-6 अंक तथा अति लघु उत्तरीय 2-2 अंक के पूछे जायेंगे|

कंप्यूटर इंजीनियर (Computer Engineer) कैसे बने

बीईओ का वेतन (Salary for BEO)

खंड शिक्षा अधिकारी पद के लिए  ग्रुप ‘सी’ गैजेटिड, वेतनमान 9,300 से लेकर 34,800 और ग्रेड पे-4,800/- रुपये प्रति माह प्राप्त होते है | इसके अलावा कुछ सरकारी सेवाएं भी प्रदान की जाती है |

प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus for Preliminary Examination)

  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
  • सामान्य बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता
  • भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
  • भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था तथा संस्कृति
  • राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम
  • जनसंख्या, पारिस्थितिकी एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में)
  • विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
  • प्रारंभिक गणित हाईस्कूल स्तर तक-अंकगणित, बीजगणित व रेखागणित
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन तथा सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी।

मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus for Main Exam)

सामान्य अध्ययन के विषय में जानकारी इस प्रकार है-(प्रथम खंड)

  • भारतीय कृषि
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय अर्थशास्त्र
  • भारत का भूगोल
  • भारतीय राजनीति
  • शिक्षा में अद्यतन विकास
  • अन्तर्राष्ट्रीय मामले और संस्थायें
  • भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन और भारतीय संस्कृति
  • वर्तमान राष्ट्रीय मामले और सामाजिक सुसंगति के विषय भारत और विश्व
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार और अन्तरिक्ष के क्षेत्र में विकास

Hacker Kaise Bane?

 सामान्य हिन्दी एवं निबन्ध (प्रथम खंड) (General Hindi & Essay)

  • अपठित गद्यांश का संक्षेप तथा उससे सम्बन्धित प्रश्न एवं रेखांकित अंशों की व्याख्या एवं उसका उपयुक्त शीर्षक।
  • शासकीय तथा अर्द्धशासकीय पत्र, कार्यालय आदेश या  ज्ञाप, अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति और परिपत्र संबंधी पत्र लेखन तथा आलेखन।
  • वाक्यों का अनुवाद हिन्दी से अंग्रेजी एवं अंग्रेजी से हिन्दी
  • पर्यायवाची शब्द, अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द, तत्सम एवं तद्भव, क्षेत्रीय, विदेशी (शब्द भण्डार), वर्तनी, अर्थबोध, शब्द-रूप, संधि, समास, क्रिया, हिन्दी वर्णमाला, विराम चिन्ह, शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, उत्तेर प्रदेश की मुख्य बोलियाँ तथा हिन्दी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ।

हिन्दी निबन्ध (द्वितीय खंड) (Hindi Essay)

इसके अंतर्गत दो उपखण्ड दिए होंगे, प्रत्येक उपखण्ड से एक निबन्ध 700 शब्दों का लिखना होगा|

 खंड अ

(i) साहित्य एवं संस्कृति

(ii) राष्ट्रीय विकास योजना/क्रियान्वयन

(iii) राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय, सामयिक सामाजिक समस्या /निदान

खंड ब

(i) विज्ञान, पर्यावरण

(ii) प्राकृतिक आपदाएं एवं उनके निवारण

(iii) कृषि, उद्योग एवं व्या

बीईओ के कार्य (Work of BEO)

  • खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी के तहत कार्य करता है।
  • विद्यालय की सभी छात्रविधियों की सूचित व्यवस्था करना तथा दुरुपयोग होने से रोकता|
  • खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों का निरीक्षण करता है।
  • समस्त प्रकार की परीक्षाओं की नियमानुसार व्यवस्था करना होता है|
  • किसी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर वह जिला प्रशासन को सूचित करता है।
  • अध्यापकों की पदों की उन्नति के लिए प्रार्थना पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष पेश करता है।
  • ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों को मान्यता दिलाने के उद्देश्य से विवरण बेसिक शिक्षा अधिकारी  के सामने प्रस्तुत करना होता है|
  • विद्यालयों के लिए प्राप्त अनुदान से ब्लैक बोर्ड तथा एनी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना |

यहाँ आपको खंड शिक्षा अधिकारी कैसे बने? इसकी योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि के विषय में बताया गया है, अब उम्मीद करता हूं आपको जानकारी पसंद आएगी|

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की योग्यता