(RJ) रेडियो जॉकी कैसे बने | RJ Kaise Bane | कोर्स, फीस, सैलरी, डिटेल्स में

वर्तमान समय में देश में पढ़ाई करने वाला हर एक अभ्यर्थी का यही सपना होता है, कि वह एक अच्छी नौकरी प्राप्त करे, लेकिन इसमें कुछ अभ्यर्थियों का अपना एक अलग ही सपना होता है | देश के कुछ अभ्यर्थी ऐसे होते है, जो पौल्टिक्स में अपना करियर बनाना चाहते है, तो वहीं कई अभ्यर्थी ऐसे होते है, जो फिल्मी दुनिया में कदम रखकर अपना सपना पूरा करने की इच्छा रखते है | इसके अलावा बहुत से अभ्यर्थी वकील, इंजीनियर डॉक्टर या फिर अध्यापक का पद प्राप्त करने का सपना देखते है |

वहीं देश में ऐसे भी कई अभ्यर्थी जिन्हें म्यूजिक, सिंगिंग से लगाव के कारण रेडियो जॉकी बनना बेहद पसंद होता है, और वह इसी को अपना सपना बना लेते है, जिसे पूरा करने के लिए वह पूरी मेहनत के साथ अपना करियर बनाने में लग जाते है | इस पद को प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी अपने सपने को भी आसानी पूर्वक पूरा कर सकते है, और अपना करियर बना सकते है | इसलिए यदि आप भी एक रेडियो जॉकी का पद प्राप्त करने की इच्छा रखते है, तो यहाँ पर आपको रेडियो जॉकी कैसे बने (RJ Kaise Bane) और कैसे अप्लाई करें लोकल रेडियो चैनल के लिए ? तथा इसके लिए कोर्स और फीस कितनी है?, इससे सम्बंधित जानकारी दी गई है |

राइटर (लेखक) कैसे बने 

रेडियो जॉकी कौन होते हैं

रेडियो जॉकी वह व्यक्ति होता है जिसकी रेडियो प्रसारण में ऑन-एयर स्थिति को ऑपरेट करता है। एक रेडियो जॉकी जो एक रेडियो शो होस्ट करता है उसे रेडियो पर्सनालिटी के रूप में भी जाना जाता है।

रेडियो जॉकी कैसे बने (RJ Kaise Bane)?

रेडियो जॉकी बनने के लिए अभ्यर्थी को अधिक पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि एक रेडियो जॉकी बनने के लिए अभ्यर्थी की आवाज बहुत ही सुरीली और प्यारी अर्थात प्रभावशाली होनी चाहिए | यदि आपकी आवाज में सुरीलापन है, और आपका गला बहुत ही अच्छा चलता है, तो आप रेडियो पर किसी भी गाने को आसानी पूर्वक गा सकते है, वहीं यदि आप किसी रेडियो शो में अपने गाने का अच्छा प्रदर्शन देते है, तो आप एक मशहूर रेडियो जॉकी के रूप में अपना नाम रोशन कर सकते है | रेडियो जॉकी बनने वाले अभ्यर्थी का देश में बहुत ही अधिक नाम होता है, क्योंकि इसमें काम करने वाले ऐसे लोग होते है, जो केवल अपनी सुरीली आवाज से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है, तथा इसके लिए आपके अन्दर कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी होनी जरूरी है |

इसलिए आपकी आवाज देश के लोगों द्वारा जितना अधिक सुना और पसंद किया जाएगा, आप उतने ही कम समय में एक रेडियो जॉकी का पद प्राप्त कर सकते है | इसके अलावा एक रेडियो जॉकी बनने के लिए आप 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कुछ अलग से कोर्सेस कर सकते है | रेडियो जॉकी का पद प्राप्त करने बाद अभ्यर्थी को किसी भी रेडियो स्टेशन में गाने का काम करना होता है, जिससे वह एक रेडियो जॉकी बन जाता है |

रेडियो जॉकी बनने हेतु स्किल्स (Radio Jockey Skill)

एक मशहूर रेडियो जॉकी बनने के लिए आपके अंदर गाना गाने की अच्छी समझ होनी चाहिए, आपको अपने दर्शको से अच्छे से बात करनी आनी चाहिए | आपकी आवाज बहुत ही आकर्षण पूर्ण और प्रभावी होनी आवश्यक है | इसके साथ ही आपको गाने के पूरे स्टेपों के बारे में जानकारी होनी चाहिए | यदि आपके अंदर यह सभी स्किल्स पायी जाती है, तो आप अपने आत्मविश्वास के साथ अपने किसी भी गाने से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते है, जिससे आपके गाने लोगों द्वारा अधिक पसंद किये जायेंगे |

रेडियो जॉकी के महत्वपूर्ण कार्य (Radio Jockey Work)

  • रेडियो जॉकी का पद प्राप्त करने के बाद आपको रेडियो शो होस्ट करने के कार्य को पूरा करना होता है |
  • वहीं, एक रेडियो जॉकी कोम्यूजिक प्रोग्रामिंग, रेडियो मैगजीन और डॉक्यूमेंट्री पेश करना, रेडियो प्रोग्राम की स्टोरी लिखना, एडवर्टिजमेंट करना आदि सभी कार्यों को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है |
  • इसके अलावा रेडियो जॉकी बनने के बाद आपको रेडियो प्रोडक्शन करने के साथ-साथ ब्राडकास्टिंग से जुड़े कार्यों को भी करना होता है |
  • रेडियो के पद पर कार्य करने वाले लोगों को किसी भी समय शो होस्ट के लिए बुलाया जा सकता है, क्योंकि यहाँ पर कार्य करने के लिए कोई  निश्चित समय नहीं तय किया जाता है | 

रेडियो जॉकी के कोर्स की फीस (Radio Jockey Course Fees)

रेडियो जॉकी का सपना पूरा करने के लिए अभ्यर्थी 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लेने के बाद मास कॉम्युनिकेशन का कोर्स कर सकते है |  वहीं यदि अभ्यर्थी रेडियो जॉकी सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते है, तो इसके लिए अभ्यर्थी को यह कोर्स करने के लिए कम से कम 3 से 6 माह तक का समय लग जाता है। इस कोर्स को करने के लिए अभ्यर्थी को फीस के तौर पर लगभग 30 से 40 हजार रूपये जमा करने होते है। इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी को 1 साल का समय लग जाता है, जिसके लिए अभ्यर्थी को 40 से 60 हजार रुपये तक जमा करने होते है।

मास कॉम्युनिकेशन का कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी को प्रतिवर्ष 50 से 80 हजार फीस के तौर पर जमा करने होते है | वहीं यदि अभ्यर्थी किसी गवर्नमेंट कॉलेज से मास कॉम्युनिकेशन का कोर्स करते है, तो इसके लिए अभ्यर्थी को प्रत्येक वर्ष 5 से 10 हजार रुपये जमा करने होते  है | अभ्यर्थी इस कोर्स को एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त कर लेने के बाद ही इसमें प्रवेश प्राप्त कर सकते है | मास कॉम्युनिकेशन का कोर्स पूरा कर लेने के बाद अभ्यर्थी रेडियो, टीवी, न्यूज़पेपर, सोशल मीडिया, फ़िल्म, पत्रकारिता आदि की नौकरी के लिए अप्लाई किया जा सकता है |

डांसर कैसे बने 

रेडियो जॉकी के लिए महत्वपूर्ण कोर्स (Radio Jockey Course)

1.सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकी |
2.डिप्लोमा इन रेडियो प्रोग्रामिंग एंड ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट |
3.डिप्लोमा इन रेडियो प्रोडक्शन एंड रेडियो जॉकी |
4.डिप्लोमा इन रेडियो जॉकी एंड एंकरिंग |
5.डिप्लोमा इन मास कॉम्युनिकेशन |
6.पीजी डिप्लोमा इन मास कॉम्युनिकेशन |
7.बैचलर इन मास कॉम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म |
8.मास्टर इन मास कॉम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म आदि |

जॉकी कोर्स करने के लिए टॉप कॉलेज (Jockey Course Top 10 College List)

1.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कॉम्युनिकेशन, दिल्ली |
2.मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मास कॉम्युनिकेशन, अहमदाबाद ||
3.कैरियर फेम, कोलकाता |
4.मीडिया एंड फेम फ़िल्म इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, मुम्बई |
5.एशियन एकेडमी ऑफ फ़िल्म एंड टेलीविजन, नोयडा |
6.क्राफ्ट फिल्म स्कूल, दिल्ली |
7.जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली |
8.सिम्बोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ कॉम्युनिकेशन, पुणे |
9.व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल, मुम्बई |
10.इसोमेस इंस्टीट्यूट ऑफ मास कॉम्युनिकेशन, दिल्ली |

लोकल रेडियो चैनल के लिए कैसे अप्लाई करें ? (Apply For Local Radio Channel)

  • लोकल रेडियो चैनल में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपके पास एक सामान्य माइक्रोफोन के साथ-साथ हेडसेट होना आवश्यक है, क्योंकि अप्लाई के समय आपको इन दोनों चीजों की जरूरत पड़ सकती है ।
  • इसके बाद आपको सबसे पहले www.spreaker.com पर जाना होगा |
  • फिर आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमें आपको अपना एकाउंट खोलना होगा।
  • इसके बाद आपका सम्बन्ध स्टेशन के लोकप्रिय उपयोगकर्ताओं से हो जाएगा |
  • ऐसे आप स्टेशन के लोकप्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ जुड़ सकते है |

रेडियो जॉकी की सैलरी (Radio Jockey Salary)

इस फिल्‍ड में काम करने वाले लोगों को एक तय की गई सैलरी नहीं प्रदान की जाती है | इसमें लोगों को उनके कार्य और उनके अनुभव के मुताबिक सैलरी प्राप्त होती है | वैसे तो,  शुरूआती दौर में लोगों को 10 से 20 हजार रूपये तक सैलरी प्राप्त हो जाती है, और इसके बाद जैसे- जैसे अनुभव बढ़ता जाता है, वैसे लोगों की सैलरी भी बढ़ जाती है, जिसके बाद वह सालाना में 50 से 60 लाख तक सैलरी के हकदार हो जाते है |

टॉप रिक्रूटर्स

  • Radio Mirchi 98.3
  • Fever 104 FM
  • Radio Mirchi
  • All India Radio
  • Red FM 93.5
  • Times FM
  • TED
  • Big FM 92.7

भारत के टॉप रेडियो जॉकी

  • अमीन सयानी
  • आरजे मलिष्का
  • आरजे नितिन
  • आरजे नावेद
  • आरजे सायमा
  • आरजे लतिका
  • सिद्धार्थ कन्नन
  • आरजे अन्नू कपूर
  • आरजे आकृति
  • आरजे अनुराग पांडेय

दुनिया के टॉप 10 रेडियो जॉकी

  • हावर्ड स्टर्न
  • रश लिंबॉघ
  • रयान सीक्रेस्ट
  • शॉन हैनिटी
  • ग्लेन बेकी
  • जॉन पील
  • केनी एवरेट
  • टेरी वोगन
  • ज़ो बॉल
  • जो रोगन

सिंगर कैसे बनते है 

करियर स्कोप

  • एफएम / एएम रेडियो जॉकी– एफएम / एएम रेडियो स्टेशन के लिए काम कर रहे हैं व्यक्ति को भीड़ के साथ इंटरफेस करना, संगीत बजाना या बात करना होता है। वे आम तौर पर रेडियो प्रसारण के लिए काम करते हैं। 
  •  स्पोर्ट्स टॉक रेडियो जॉकी– स्पोर्ट्स टॉक रेडियो जॉकी को विभिन्न प्रकार के खेल समाचारों और घटनाओं की जांच करने के लिए दर्शकों के साथ इंटरफेस करने की आवश्यकता होती है। स्पोर्ट्स टॉक रेडियो जॉकी या तो पिछला प्रतियोगी, टीवी एंकर या खिलाड़ी होना चाहिए। 
  • सैटेलाइट रेडियो जॉकी– सैटेलाइट रेडियो जॉकी का काम एफएम/एएम रेडियो स्टेशन की तरह ही होता है। वे आम तौर पर मुद्दे की प्रभाव क्षमता के बारे में सोचे बिना स्पष्ट रूप से बात करते हैं। उनका प्रबंधन किसी बोर्ड द्वारा नहीं किया जाता है। 

बैंक पीओ कैसे बने