यूपी में कौन कौन सी पार्टी है | उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की सूची | पार्टियों के चिन्ह

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक दलों में सियासी हलचल काफी तेज हो चुकी है | देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण इसका राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है, जो पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करता है | हालाँकि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) इन्ही दोनों दलों को आमने सामने माना जा रहा है | जबकि प्रदेश की राजनीति में जाति आधारित पार्टियों बहुत ही अहम रोल निभाती है |

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि उत्तर प्रदेश में लगभग 474 छोटे दल रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से  20 दल काफी प्रभावशाली है | आईये जानते है, कि यूपी में कौन कौन सी पार्टी है? इसके अलावा हम आपको यहाँ उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की सूची और पार्टियों के चिन्ह के बारें में विधिवत जानकारी दे रहे है |

मुख्यमंत्री का चुनाव (Assembly Election) कैसे होता है

यूपी में कौन कौन सी पार्टी है

यदि हम उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की बात करे, तो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी जैसे विपक्षी दलों के अलावा कई ऐसे छोटे  सियासी दल है, जो चुनावों मेंअपनी पार्टी के वर्चस्व अर्थात अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर हथकंडा अपनाते है | वैसे तो यूपी की सियासत में प्रभावकारी दलों की संख्या मुख्य रूप से लगभग 10 से 15 के बीच है। सबसे खास बात यह है, कि इन छोटे दलों का प्रभाव मुख्य रूप से जातीय स्तर से जुड़ा होता है | जो बड़ी राजनीतिक पार्टियों को जिताने और हराने में निश्चित रूप से प्रभावित करती है |

जैसे-जैसे चुनाव की तारीखे नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक दलों में सियासी हलचल तेज होने के साथ ही सभी नें अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अर्थात भाजपा चुनावी तैयारियों को धार देने में लगी हुई है, वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा), बीसपी, कांग्रेस सहित राज्य स्तर से अन्य विपक्षी दलों (Opposition Parties) द्वारा सम्मेलन और जनसंपर्क के माध्यम पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए है और इसका परिणाम यह है, कि प्रदेश के इस चुनाव में गठबंधन और नेताओं के दल बदलने का दौर निरंतर जारी है |

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों की सूची और चुनाव चिन्ह

क्रसं०

पार्टी का नाम

प्रदेश अध्यक्ष

चुनाव चिन्ह

1.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)

स्वतंत्र देव सिंह

2.

कांग्रेस

अजय कुमार लल्लू

3.

समाजवादी पार्टी (सपा)

नरेश उत्तम पटेल

4.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा)

शीशपाल सिंह

5.

प्रगतिशील पार्टी

………..

6.

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद)

डा. मसूद

7.

जन अधिकार पार्टी

गौरव सैनी

8.

अपना दल

…………….

9.

एआईएमआईएम 

शौकत अली

10.

आम आदमी पार्टी (आप)

सभाजीत सिंह

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के नाम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा – BJP)

बीजेपी ने वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से 225 सीटों जीत का परचम लहराया था | बीजेपी भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है पार्टी का गठन जनसंघ के रूप में 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और उस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रथम व्यक्ति अटल बिहारी वाजपेयी को मनोनीत किया गया था | 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के सबसे प्राचीन दलों में एक है | इस राजनीतिक दल की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को बम्बई में हुई थी | इसके संस्थापक में एच0 ओ0 ह्यूम और पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी को मनोनीत किया गया था | वर्तमान समय में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी है |

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)

समाजवादी पार्टी अर्थात सपा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश का दल है, इसकी स्थपना 4 अक्टूबर 1992 को मुलायम सिंह यादव जी के द्वारा की गयी थी| इस पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह जी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के रक्षा मंत्री रह चुके है| यह पार्टी लोकसभा सहित देश के अन्य राज्यों में विधान सभा चुनाव लड़ चुकी है| वर्तमान समय में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी है |

NDA और UPA क्या है

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party)

बहुजन समाज पार्टी अर्थात बसपा भारत की नेशनल पॉलिटिकल  पार्टी है | पार्टी की स्थापना माननीय कांशीराम जी के द्वारा 14 अप्रैल 1984 को की गयी थी | वर्तमान समय में इस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षसुश्री मायावती जी है | इस पार्टी का गठन मुख्य रूप से भारतीय जाति व्यवस्था के सबसे निचले वर्ग में आने वाले एससी, एसटी, ओबीसी, ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया था |  

प्रगतिशील पार्टी (Pragatisheel Party)

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अर्थात प्रसपा की स्थापना 29 अगस्त 2018 को सपा के पूर्व राजनेता शिवपाल सिंह यादव जी के द्वारा की गयी थी | वर्तमान समय में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी इलेक्शन कमीशन में पंजीकृत एक पॉलिटिकल  पार्टी है | इस दल का कैम्प कार्यालय प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा स्थाई कार्यालय गोमती नगर, लखनऊ में स्थित है।

राष्ट्रीय लोक दल – रा0लो0द (Rashtriya Lok Dal – RLD)

राष्ट्रीय लोक दल अर्थात रालोद भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है | इसकी स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजीत सिंह के द्वारा की गयी थी | वर्तमान में चौधरी जयंत सिंह राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुख्य अध्यक्ष है | इसके अलावा 1978 में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह द्वारा स्थापित किसान ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

जनधिकार पार्टी (Janadhikar Party)

भारत के राजनीतिक दलों में जन अधिकार पार्टी भी एक पॉलिटिकल  पार्टी है | इसके संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा जी है, जो वर्तमान में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जनधिकार पार्टी मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश (UP), मध्य प्रदेश (MP) और महाराष्ट्र में विशेष रूप से सक्रिय है | जन अधिकार पार्टी की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुसार समान अधिकार दिलाना है |

अपना दल (Apna Dal)

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों में शामिल अपना दल की स्थापना 4 नवम्बर 1995 को डॉ० सोनेलाल पटेल के द्वारा की गयी थी | डॉ०पटेल जी बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।अपना दल की वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel)है | अपना दल उत्तर प्रदेश की एक क्षेत्रीय पार्टी है, इसका चुनाव चिन्ह कप प्लेट है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)

एआईएमआईएम (AIMIM) अर्थात ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीनभारत के तेलंगाना राज्य में स्थित एक मान्यता प्राप्त (Recognized) राजनीतिक दल है | इसका हेड ऑफिस हैदराबाद के ओल्ड सिटी में है |AIMIM के वर्तमान समय में राष्ट्रीय अध्यक्षअसदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)जी है | एआईएमआईएम ने वर्ष 2014 के तेलंगाना विधानसभा चुनावों मेंसात सीटों पर जीत हासिल करने के पश्चात इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया द्वारा राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त की। वर्तमान में एआईएमआईएम के यूपी में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली है |

आम आदमी पार्टी –आप (Aam Aadmi Party – AAP)

आम आदमी पार्टी (AAP) की अधिकारिक घोषणा भारतीय संविधान अधिनियम की 63 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में 26 नवम्बर 2012 को की गयी थी। दरअसल आम आदमी पार्टी सोशल वर्कर अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जी है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह है |

चुनाव आयोग (Election Commission) क्या है