विधान सभा की राज्यवार लिस्ट
भारत एक राज्यों का संघ है, इसमें केंद्रशासित राज्य और पूर्ण राज्य सम्मिलित है | राज्यों में प्रशासन का संचालन सही ढंग से करने के लिए विधानसभा का गठन किया गया है | विधानसभा का क्षेत्र जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर निर्धारित किया गया है | विधानसभा सीट का क्षेत्र लोकसभा की सीट से कम होता है | प्रत्येक विधानसभा में प्रतिनिधि का चुनाव जनता के व्यस्क मताधिकार के द्वारा किया जाता है | इस पेज पर किस राज्य में कितनी विधान सभा सीट है, राज्य वार विधानसभा सीटों की सूची के बारे में बताया जा रहा है |
विधानसभा चुनाव परिणाम कैसे देखें
विधान सभा क्या होती है (What is Legislative Assembly)
भारतीय संविधान द्वारा राज्य का प्रशासन चलाने के लिए विधान सभा के गठन का प्रावधान किया गया है | विधानसभा को एक जनप्रतिनिधियों की सभा भी कहा जा सकता है | इसमें प्रमुखतः से दो दल होते है- एक वह जो सरकार का गठन करता है और दूसरा वह जो सरकार के विपक्ष में रहता है | जो दल बहुमत में होता है वह सरकार का गठन करता है, जिस दल के पास बहुमत से कम सीट होती है अथवा कम प्रतिनिधि होते है वह दल विपक्ष कहलाता है | सरकार द्वारा लागू की गयी गलत नीतियों का विरोध विपक्ष के द्वारा किया जाता है |
मुख्यमंत्री का चुनाव (Assembly Election) कैसे होता है
विधान सभा सीट क्या होती है (What is Vidhan Sabha Seat)
प्रत्येक राज्य को जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर छोटे- छोटे स्थानों या क्षेत्र में विभाजित किया गया है | इस निर्धारित क्षेत्र में इसी क्षेत्र की जनता के द्वारा एक प्रतिनिधि को मतदान के माध्यम से चुना जाता है | इस प्रकार से चुने गए प्रतिनिधियों की संख्या को सीटों की संख्या कहते है, अथार्त एक प्रतिनिधि को एक सीट कहा जाता है | जिस दल के प्रतिनिधि चुनाव में अधिक जीत दर्ज करते है और वह बहुमत की निर्धारित सीटों को प्राप्त कर लेता है, उसी दल के द्वारा राज्य में सरकार का गठन किया जाता है |
चुनावी बांड (Electoral Bond) क्या है
किस राज्य में कितनी विधान सभा सीटें है (Which State Has How Many Assembly Seats)
प्रत्येक राज्य में विधानसभा सीटें अलग- अलग है, इसका विवरण इस प्रकार है-
राज्य या केन्द्रशासित प्रदेश | सदस्य या सीटों की संख्या |
1.उत्तर प्रदेश | 403 |
2.पश्चिम बंगाल | 294 |
3.महाराष्ट्र | 288 |
4.बिहार | 243 |
5.तमिलनाडु | 234 |
6.मध्य प्रदेश | 230 |
7.कर्नाटक | 224 |
8.राजस्थान | 200 |
9.गुजरात | 182 |
10.आंध्र प्रदेश | 175 |
11.ओडिशा | 147 |
12.केरल | 140 |
13.असम | 126 |
14.तेलंगाना | 119 |
15.पंजाब | 117 |
16.छत्तीसगढ़ | 90 |
17.हरियाणा | 90 |
18.झारखण्ड | 81 |
19. जम्मू-कश्मीर | 114 |
20.उत्तराखण्ड | 70 |
21.दिल्ली | 70 |
22.हिमाचल प्रदेश | 68 |
23.अरुणाचल प्रदेश | 60 |
24.मणिपुर | 60 |
25.मेघालय | 60 |
26.नागालैंड | 60 |
27.त्रिपुरा | 60 |
28.गोवा | 40 |
29.मिजोरम | 40 |
30.सिक्किम | 32 |
31.पुदुचेरी | 30 |