विधानसभा चुनाव परिणाम कैसे देखें | Assembly Election Result Online | Result State Wise

विधानसभा चुनाव परिणाम कैसे देखें (Assembly Election Result Online)

उत्तर प्रदेश सहित गोवा, उत्‍तराखंड, मणिपुर और पंजाब में किस पार्टी की सरकार बनेगी ? इसका खुलासा 10 मार्च 2022 को होगा| इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 10 मार्च को उत्‍तर प्रदेश (UP), गोवा, उत्‍तराखंड, मणिपुर और पंजाब विधानसभा चुनाव के रिजल्ट घोषित किया जायेगा | हालाँकि उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण की वोटिंग 7 मार्च को समाप्त होते ही एग्जिट पोल के माध्यम से आंकड़े आने शुरू हो जायेंगे|

एग्जिट पोल के यह आंकड़े कितना सही होते है, यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा| हालाँकि 10 मार्च को इन पांच राज्यों के आने वाले नतीजे बहुत ही अहम है क्योंकि इन चुनावों को आम चुनाव 2024 का सेमीफाइनल कहा जा रहा है| इसलिए आइये जानते है, कि विधानसभा चुनाव परिणाम कैसे देखें (Assembly Election Result 2022 Online) तथा विधानसभा इलेक्शन पोर्टल से कैसे जाने रिजल्ट तथा इसका Exit Poll क्या है, पूरी जानकारी से अवगत करा रहे है|

मुख्यमंत्री का चुनाव (Assembly Election) कैसे होता है

विधानसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग (Assembly Election Interesting  Voting)

पांच राज्‍यों के विधानसभा इलेक्शन में महिलाओं ने दिलचस्प शक्ति प्रदर्शन किया है। यदि हम मणिपुर की बात करे, तो यहाँ के प्रथम चरण में महिला मतदाताओं ने सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किया| जबकि गोवा और उत्‍तराखंड में भी पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया| देश के सबसे बड़े राज्य उत्‍तर प्रदेश में चौथे चरण की वोटिंग के बाद से महिला मतदाताओं का जबरजस्त प्रदर्शन देखने को मिला है| जबकि पंजाब में पुरुषों और महिलाओं की वोटिंग प्रतिशत लगभग बराबर है।

विधानसभा चुनाव कैसे होता है

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव रिजल्ट (UP Election Assembly Result)

यूपी में पिछला इलेक्शन वर्ष 2017 में हुआ था और यहाँ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में एनडीए 325 सीटें जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 19 मार्च 2017 को योगी जी नें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी| सबसे खास बात यह है, कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के पहले ऐसे राजनेता है, जिन्होंने यूपी में 5 वर्ष का अपना  कार्यकाल पूरा किया | भाजपा अब योगी आदित्यनाथ को आगे कर इलेक्शन लड़ रही है, ऐसे में योगी जी के लिए यह अग्नि परीक्षा है| 

उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा, बीएसपी और कांग्रेस आदि पार्टिया मैदान में है लेकिन जबरदस्त टक्कर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में देखने को मिल रही है| इन दोनों ही दलों  ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी तीर छोड़े हैं। यहाँ तक कि जनसभाओं को संबोधित करनें के दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं के बिगड़े बोल भी सामने आए| अब बाजी कौन मारता है, यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा|

यूपी विधानसभा रिजल्ट (UP Assembly Result) => यहाँ क्लिक करे

चुनाव कौन लड़ सकता है

गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम (Goa Assembly Result)

भले ही गोवा छोटा राज्य है लेकिन यहाँ के इलेक्शन हमेशा दिलचस्प रहे है | त्रिशंकु विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई थी। अपने दिग्गज मनोहर पर्रिकर को खोने के बाद भी बीजेपी सफलतापूर्वक सरकार चलानें में सफल हुई है | इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस आमने सामने है | यहाँ आम आदमी पार्टी और बीजेपी की सीधी टक्कर देखनें को मिल रही है| जबकि अभी तक यहाँ भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री रहे है|

गोवा विधानसभा रिजल्ट (Goa Assembly Result) => यहाँ क्लिक करे

एक देश एक चुनाव क्या है

मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम (Manipur Assembly Election Result)

मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं और अभी तक यहाँ भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है| हालाँकि आज एग्जिट पोल से यह स्पष्ट हो जायेगा कि यहाँ किस पार्टी की सरकार बनेगी | 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 28 सीटें जीतकर यहाँ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी लेकिन  बहुमत से 3 सीटें दूर होनें के कारण सत्ता से दूर रह गई थी। जबकि भाजपा नें 21 सीटें जीतकर नगा पीपल्स फ्रंट (4), नेशनल पीपल्स पार्टी (4), लोजपा (1) और 2 अन्य विधायकों के समर्थन से मणिपुर में सत्ता में आई थी । इस बार चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है |  हालाँकि 7 मार्च की शाम से शुरू होने वाले एग्जिट पोल से इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि यहाँ किसकी सरकार बनेगी|

मणिपुर विधानसभा रिजल्ट (Manipur Assembly Result) => यहाँ क्लिक करे

यूपी में कौन कौन सी पार्टी है

पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम (Punjab Election Result)

पंजाब विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव परिणाम आने का पहले से ही दावा कर रहे है, कि कुछ भी हो पंजाब में सरकार कांगेस की ही बनेगी| जबकि दूसरी ओर आम आदमी पार्टी सत्ता में आने की बात कर रही है| पंजाब में सुखबीर सिंह बादल, भाजपा, कांग्रेस और आप में जबरजस्त टक्कर देखने को मिल रही है| हालाँकि कौन सी पार्टी सत्ता में आएगी यह 10 मार्च को ही पता चलेगा |  

पंजाब विधानसभा रिजल्ट (Punjab Assembly Result) => यहाँ क्लिक करे

वर्चुअल रैली क्या है 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम (UK Assembly Election Result)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। जबकि यहाँ मैदान में भाजपा के अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य पार्टियाँ है | हालाँकि यहाँ भाजपा की सरकार बननें की ज्यादा संभावनाएं दिख रही है| हालाँकि 7 मार्च की शाम से शुरू होनें वाले एग्जिट पोल से स्थिति स्सफ हो जाएगी की आखिर यहाँ किसकी सरकार बनेगी ?

उत्तराखंड विधानसभा रिजल्ट (UK Result) => यहाँ क्लिक करे

आचार संहिता क्या है  

एग्जिट पोल क्या है (Exit Poll Mean)

एग्जिट पोल मतदाताओं का एक सर्वेक्षण है, जो किसी मतदाता द्वारा अपना वोट डालने के तुरंत बाद लिया जाता है । यह कई संगठनों द्वारा संचालित किया जाता है जो इस उद्देश्य के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं। मूल रूप से यह एक संकेतक के रूप में माना जाता है कि किस पार्टी की सरकार बन रही है।

चुनावी बांड (Electoral Bond) क्या है

जनप्रतिनिधित्व कानून एग्जिट पोल के बारे में क्या कहता है? (Exit Poll)

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126ए में स्पष्ट रूप से कहा गया है, कि “कोई भी व्यक्ति किसी भी एक्जिट पोल का संचालन नहीं करेगा और प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशित या प्रचारित नहीं करेगा या किसी अन्य तरीके से प्रचारित नहीं करेगा| कोई भी व्यक्ति जो इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करता है, उसे 2 वर्ष की कैद या जुर्माना दोनों से दंडित किया जा सकता है।

क्या एग्जिट पोल विश्वसनीय हैं? (Exit Poll)

एग्जिट पोल एक व्यापक रुझान और दिशा की भावना देते हैं कि देश का मूड किस ओर जा रहा है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि ऐसे कई उदाहरण हैं जब एग्जिट पोल की भविष्यवाणी गलत निकली है।