UP Dhan Kharid Token Online | धान बेचने के लिए टोकन कैसे प्राप्त करें

जनसँख्या की दृष्टी से उत्तर प्रदेश की जनसँख्या भारत के अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक है और यहाँ के अधिकांश लोग कृषि कार्यों पर निर्भर है | ऐसी कई फसलें है, जिनका उत्पादन उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक किया जाता है| आज के इस आधुनिक दौर में सरकार द्वारा किसानों को तकनीक से जोडनें के लिए हर संभव प्रयास कर रही है | इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार नें किसानों को धान की फसल का विक्रय करनें के लिए खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू की है |

इस सुविधा के अंतर्गत राज्य के किसानों को अपना धान बेचनें के लिए इधर-उधर भटकनें की आवश्यकता नही होगी | परन्तु इसके लिए उन्हें पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक होगा | उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022 (UP Dhan Kharid Token) करके उचित मूल्य (Paddy Rate) पर बेच सकते है, इस आर्टिकल में आपको धान की वसूली पर यानि कि Procurement इसके बारें में जानकारी गई है |

UP Free Tablet Yojana

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022 क्या है (UP Dhan Kharid Registration 2022)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी इस सुविधा के माध्यम से राज्य के सभी किसान अपनी धान की फसल को सरकारी मूल्यों पर बेचनें के लिए घर-बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है | दरअसल अभी तक किसानों को अपनी धान की फसल को बेचनें के लिए इधर-उधर चक्कर लगानें पड़ते थे, इसके बावजूद भी उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं प्राप्त था | उत्तर प्रदेश सरकार नें किसानों की इस समस्या को देखते हुए पोर्टल के माध्यम से धान खरीदनें की सुविधा शुरू की गयी है |

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस वर्ष सरकार द्वारा 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है | इसके साथ ही किसानों को असुविधाओं से बचनें के लिए प्रदेश में लगभग 4 हजार से अधिक क्रय केंद्र खोले जाएंगे | यहाँ तक कि सरकार नें धान की फसल को क्रय करनें के लिए समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति कुंतल और ए ग्रेड के धान का मूल्य 1960 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित कर दिया है।

यदि आप भी एक किसान है और अपनी धान की फसल को सरकार को बेचना चाहते है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले खाद्य विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा | यदि आप कंप्यूटर या मोबाइल चलानें में दक्ष नहीं है अथवा अधिक जानकारी न होनें पर आप अपनें नजदीकी सीएससी सेंटर अर्थात जान सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है |

उत्तर प्रदेश धान खरीद के लिए डायरेक्ट लिंक से रजिस्ट्रेशन => यहाँ क्लिक करे

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन 

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates for Registration on Portal)

योजना का नामउत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022
विभाग का नामउत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग
लाभार्थीयूपी के सभी किसान
धान खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तिथि16 अगस्त 2021
धान खरीदनें की समय अवधि01 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 (पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में) तथा 01 नवम्बर 2021 से 28 फ़रवरी 2022 (पूर्वी उत्तर प्रदेश में)
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
अधिकारिक पोर्टलhttps://eproc.up.gov.in/Uparjan/farmerreg_home.aspx

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन से लाभ (Benefit from UP Dhan Kharid Registration)

अभी तक किसान भाइयों को अपनी फसल के अच्छे दाम प्राप्त करनें के लिए कई मंडियों में जाना पड़ता था, जिससे उनके धन के साथ-साथ समय भी व्यर्थ हो जाता था | यहाँ तक कि मंडियों में पहुचनें के पश्चात यदि उन्हें फसल का उचित दाम नहीं मिलता था, तो उन्हें मजबूरी में घाटे का सौदा करना पड़ता था | यह किसान भाइयों के लिए एक बड़ी समस्या थी, जिसे अब उत्तर प्रदेश सरकार ने दूर कर दिया है | यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किसानों को अपनी फसल के अच्छे दाम मिलनें के साथ ही उनके समय की बचत भी होगी | 

RTE एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म उत्तर प्रदेश

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक डाक्यूमेंट्स (UP Dhan Kharid Registration Documents)

  • आवेदन कर्ता का आधार कार्ड या कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र |
  • कमप्यूटराइज़्ड खतौनी या जोतबही (जिसमें खाता नम्बर दर्ज होना आवश्यक है) |
  • बैंक पासबुक की फोटो-कॉपी, जिसमें अकाउंट होल्डर से सम्बंधित जानकारी दर्ज हो |
  • आवेदन कर्ता के पासपोर्ट साइज फोटो |

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन कैसे करे (How To Do UP Dhan Kharid Registration)

  • यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए आपको खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://eproc.up.gov.in/ पर जाएँ अथवा आप इस http://eproc.up.gov.in/Uparjan/farmerreg_home.aspx लिंक की सहायता से आप डायरेक्ट होम पेज पर जा सकते है |
  • अब आपके सामनें होम पेज पर धान खरीद रजिस्ट्रेशन से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित होंगी, आपकी जानकारी के लिए पढ़ना आवश्यक है |

उत्तर प्रदेश में कितनी तहसील है सूची

  • जानकारी अच्छी तरह से पढनें के बाद आपको ‘पंजीकरण प्रपत्र’ के आप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामनें के फॉर्म ओपन होगा, जहाँ किसान को अपना मोबाइल नंबर भरनें के बाद कैप्चा कोड दर्ज कर ‘आगे बढ़े’ पर क्लिक करे |
  • अब एक नई विंडो में किसान रजिस्ट्रेशन फार्म ओपन होगा,जिसमें सर्वप्रथम कृषक को  व्यक्तिगत विवरण दर्ज करना होगा |
  • अगले स्टेप में कृषक को अपनी जमीन से सम्बंधित जानकारी दर्ज करनी होगी |
  • तीसरे स्टेप में कृषक को अपनें स्थायी निवास से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगा |
  • सबसे लास्ट में आपको अपने बैंक अकाउंट से सम्बंधित जानकारी फिल करनी होगी |
  • इस प्रकार फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करनें के बाद आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टेप 5 पंजीकरण लॉक पर जाकर पूछी गयी जानकारी दर्ज करनें के पश्चात रजिस्ट्रेशन फॉर्म को लॉक कर दें |
  • अब आपको स्टेप 6 में फाइनल प्रिंट पर क्लिक करना होगा, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट प्राप्त करनें के बाद सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ किसान धान क्रय केंद्र पर जाएँ | इसके पश्चात आगे की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी केंद्र में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा प्रदान की जाएगी |

उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले है

धान खरीद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलती सही कैसे करें (How To Correct Mistake in Registration form)

किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में यदि कोई गलती हो गयी है, तो आप इसमें सुधार कर सकते है, इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है-  

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार करनें के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/Uparjan/farmerreg_home.aspx पर विजिट करना होगा |
  • होम पेज पर आपको स्टेप-4 के अंतर्गत ‘पंजीकरण संशोधन’ का आप्शन दिखाई देगा, इस पर आपको क्लिक कर देना है |
  • रजिस्ट्रेशन के समय दिए गये मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरनें के बाद ‘आगे बढ़े’ पर क्लिक करे और अपने रजिस्ट्रेशन फार्म में गलती को सुधारे |

उत्तर प्रदेश एक जनपद एक उत्पाद योजना

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन हेल्प लाइन नंबर (Help line Number)

यदि किसी भी किसान भाई को यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो आप सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर संपर्क कर अपनी समस्या का निराकरण प्राप्त कर सकते है |

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण