भारत एक अनेक भाषाओ वाला देश है, जहाँ कई भाषाएँ बोली जाती है, जिसे समझने में नागरिकों को कभी – कभी अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है | इन सबके बीच एक ऐसी भी भाषा है, जो सभी देशों में सामान्य रूप से समझने मेंआसानी होती है, वह भाषा है अंग्रेजी |अंग्रेजी भाषा एक ऐसी भाषा है, जिसे देश के किसी भी राज्य में समझा व लोगो से बातचीत करने में उपयोग में लाया जा सकता है | यह भारत देश के अलावा सभी देशो में भी बात करने और समझने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसे अंतर्राष्ट्रीय भाषा कहलाती है | यदि आपको अंग्रेजी भाषा आती है, तो आपको दुनिया के किसी भी कोने में भाषा से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा |

अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए आपको टेंस आना बहुत ही जरूरी होता है, क्योकि बिना टेंस आये आप अंग्रेजी भाषा नहीं सीख सकते है | यदि आप भी टेंस सीखना चाहते है, तो आप इस पोस्ट में टेन्स क्या है, तथा टेंस बनाने के नियम (Types of Tenses), और टेंस चार्ट से जुड़ी सारी जानकारी दी गयी है |
12th के बाद विदेश में पढ़ाई कैसे करे
टेंस (Tense) क्या है
टेन्स किसी कार्य के होने या करने का वह रूप है, जिससे हमे यह पता चलता है, कि कौन – सा कार्य हो रहा है या कोनसा कार्य हो चुका है | या किसी कार्य के जारी होने का भी पता हमे टेंस से ही चलता है |
टेंस की परिभाषा
Tense क्रिया का वह रूप है जो कार्य के होने का समय साथ ही साथ उसके जारी रहने या पूर्ण होने की स्थिति को दर्शाता है| आसन शब्दों में tense से यह पता चलता है कि कोई भी कार्य का समय क्या है यानि कार्य भूत है, वर्तमान में या भविष्य में होगी और काम की स्थिति क्या है कार्य पूरा हो चुका है, क्या कार्य अभी जारी है या कार्य ख़त्म हो चुका है बताता है|
टेंस के प्रकार
- वर्तमान काल (Present Tense)
- भूतकाल (Past Tense)
- भविष्य काल (Future Tense)
Present Tense (वर्तमान काल)
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, कि यह वर्तमान में हो रहे कार्य के बारे में बताता है | जैसे – वह जा रहा है, राम लिख रहा है, बच्चा पड़ रहा है |
प्रेजेंट टेंस के वाक्य कि पहचान वाक्य के अंत में ता है, ती है, ते है, लगा होता है, तब वहाँ वर्तमान काल (Present Tense) होता है |
Past Tense (भूत काल)
Past Tense में बीते हुए कल के बारे में बताया जाता है, या हो चुके कार्य के बारे में बात होती है | जैसे- वह खाना खा चुका था, वह चले गए, सीता बचपन से शर्मीली थी | ऐसे वाक्य से हमे पता चलता है, कि हो चुके कार्य के बारे में बात की जा रही है |
भूत काल में वाक्य की पहचान वाक्य के अंत में आया, गया, तोडा, खाया पिया,था,थी,थे आदि शब्द को देख कर करते है |
Future Tense (भविष्य काल)
इस तरह के टेंस में हमे किसी कार्य के भविष्य में होने के बारे में पता चलता है, जैसे : वह केला खायेगा , सीता खाना बनाएगी, राजू स्कूल जायेगा आदि शब्दों से हमे यह पता चलता है, कि कोई कार्य न तो अभी हुआ है, और न अभी हो रहा है, बल्कि कार्य होने वाला है | भविष्य काल के वाक्य कि पहचान वाक्य के अंत में गा,गी, गे. आदि शब्दों से होती है |
अब प्रत्येक टेंस के चार भेद होते है, जो कि इस प्रकार है
- Indefinite
- Continuous
- Perfect
- Perfect Continuous.
वर्तमान काल (Present Tense)के चार उपभेद इस तरह से होंगे |
- Present Indefinite tense
- Present Continuous tense
- Present Perfect tense
- Present Perfect Continuous tense
भूत काल (Past Tense) के चार भेद –
- Past Indefinite tense
- Past Continuous tense
- Past Perfect tense
- Past Perfect Continuous tense
भविष्य काल (Future tense ) के चार भेद –
- Future Indefinite tense
- Future Continuous tense
- Future Perfect tense
- Future Perfect Continuous tense
O, A, B, C Level कंप्यूटर कोर्स क्या है
टेंस बनाने के नियम
Present Indefinite Tense
इसमें हमे यह पता चलता है, कि कोई कार्य हो रहा है, लेकिन कार्य के पूरा होने या न होने में कोई जानकारी नहीं होती है |
नियम: Sub + V₁/V₅ + obj.
पहचान: वाक्य के अंत में ता है, ती है, ते है जैसे शब्द आते है |
उदहारण:
1. वह जाता है|
He goes.
2. सीता पढ़ती है |
Sita reads.
Present Continuous Tense
इस तरह के टेंस में हमे यह पता चलता है, कि कोई कार्य जारी है |
नियम : Sub + is/am/are + V₄+ obj.
पहचान : रहा है, रही है,रहे है, जैसे शब्द होते है |
उदहारण:
1. राजू स्कूल जा रहा है
Raju is going to school.
2. सीता खाना बना रही है |
Sita is cooking.
Present Perfect Tense
ऐसे टेंस में हमें यह पता चलता है, कि कोई कार्य पूरा हो चुका है |
पहचान: वाक्य के अंत में चुका है, चुके है,चुकी हैं जैसे शब्द आते है |
नियम : Sub + have/has + V₃+ obj.
उदाहारण:
1. मैंखाचुकाहूँ |
I have eaten.
2. तुम पढ़चुकेहो |
You have read.
Present Perfect Continuous Tense
इसमें हमे यह पता चलता है, कि कौन -सा कार्य किस समय से हो रहा है | जैसे : राम खाता रहा है, वह दौड़ता रहा है, राम दस बजे से खा रहा है |
पहचान : इसमें वाक्य के अंत में ता रही है, ते रहे है, तथा वाक्य के साथ समय भी दिया होता है |
नियम : Sub + have/has been + V₄ + obj.
उदाहरण :
राम खाता रहा है |
Ram has been eating.
मैं दो महीने से मैथ सीख रहा हूँ |
I have been learning Math for two months.
Past Tense के भेद
Past tense के प्रकार
1. Past indefinite tense ( अनिश्चित भूत काल)
2. Past continuous tense (अपूर्ण भूत काल)
3. Past prefect tense ( पूर्ण भूतकाल)
4. Past perfect continuous tense ( पूर्ण-अपूर्ण भूतकाल)
Past Indefinite Tense
पहचान: इस तरह के वाक्य मे क्रिया के साथ या, यी, ये, ई, था, थे, थी आदि शब्द होते है|जैसे- राम खाया, वह दिल्ली गया, वे गए |
नियम: Sub + V₂+ obj.
उदहारण:
बच्चे सो चुके |
The children slept.
कुंदन ने गाली दिया |
Kundan abused.
वह स्कूल गया |
He went to school.
Past Continuous Tense
पहचान: ऐसे वाक्यों में वाक्य के अंत में क्रिया के साथ रहा था, रही थी, रहे थे, जैसे मै दौड़ रहा था, सीता खाना बना रही थी आदि |
नियम : Sub + was/were + V₄+ obj.
उदहारण :
श्याम खा रहा था |
Shyam was eating.
मैं जा रहा था |
I was going.
कुंदन गीता पढ़ रहा था |
Kundan was reading the Gita.
Past Perfect Tense
पहचान: ऐसे वाक्य जिनमे मुख्य क्रिया के साथ चुका था, चुकी थी, चुके थे, आदि शब्द हो,जैसे- मै दौड़ चुका था, सीता खाना बना चुकी थी |
नियम : Sub + had + V₃+ obj.
उदहारण :
वह सिनेमा देख चुकी थी |
She had watched the cinema.
वे लोग जा चुके थे |
They had gone.
मैं बाइक खरीद चुका था |
I had bought the bike.
Past Perfect Continuous Tense
पहचान: ऐसे वाक्य जिनमे क्रिया के साथ रहा था, रही थी, रहे थे,तथा समय भी दिया हुआ हो | जैसे- राम सुबह से खा रहा था, सीता दोपहर से खाना बना रही थी |
नियम : Sub + had been+ V₄+ since/for + obj.
उदाहरण :
चन्दन दो घंटे से पढ़ रहा था |
Chandan had been studying for two hours.
वे लोग 2001 से यहाँ रह रहे थे |
They had been living here since 2001.
नंदिनी कल से रो रही थी |
Nandini had been crying since yesterday.
Future Tense के उपभेद
Future Indefinite tense
पहचान: वाक्य के अंत में गा, गे, गी, इत्यादि शब्द होते है | जैसे- मै दौरुंगा | सीता खाना बनाएगी |
नियम: Sub + will/shall + V₁+ obj.
उदहारण:
मैं अंग्रेजी पढूंगा |
I will read English.
वह रोएगी |
She will cry.
वह मैराथन दौड़ेगा |
He will run the marathon.
Future Continuous Tense
पहचान: वाक्य के अंत में रहेगा, रहेगी, रहेंगे, आदि शब्द होते है, जैसे- राम खा रहा होगा, मै दौड़ रहा होऊंगा |
नियम : Sub + shall/will be + V₄ + obj.
उदहारण :
नंदिनी जा रही होगी |
Nandini will be going.
आप अंग्रेजी सीख रहे होंगे|
You will be learning English.
मम्मी खाना बना रही होगी |
Mom will be cooking food.
Future Perfect Tense
पहचान: वाक्य के अंत तथा मुख्य क्रिया के साथ चुकूँगा, चुकेंगे, चुका रहेगा, चुकी रहेगी, चुके रहेंगे, लगा रहता है | जैसे- राम खा चुका रहेगा, मै दौड़ चुका रहूँगा |
नियम : Sub + shall/will + have + V₃ + obj.
उदाहरण :
मैं नहा चुका रहूँगा |
I will have taken a bath.
नंदिनी जा चुकी रहेगी |
Nandini will have gone.
पिताजी घर आ चुके रहेंगे |
Dad will have come home.
Future Perfect Continuous Tense
पहचान: वाक्यों के अंत में ता रहेगा, ता रहेगी, ता रहेंगे, तथा समय भी दिया होता है | जैसे- मै कल से पढता रहूँगा | सीता सुबह से खाना बनाती रहेगी |
नियम : Sub + shall/will have been + V₄+ for/from + obj.
उदहारण :
कुंदन अगले महीने से कॉलेज जाता रहेगा।
Kundan will have been going to college from next month.
वे लोग कल से अपना काम करते रहेंगे।
They will have been doing their work from tomorrow.
मैं सुबह से खेलता रहूँगा |
I will have been playing from morning.
यहाँ पर हमने आपको टेंस(Tense) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दीगई है, अब उम्मीद है, कि आपको इन टेन्स समझने में इस पोस्ट के माध्यम से मदद प्राप्त होगी |