Mukhyamantri Ko Patra Kaise Likhe :- स्कूल या कॉलेज में तो हम सभी ने पत्र लेखन का ज्ञान बहुत प्राप्त किया है। लेकिन पत्र लेखन का ज्ञान व्यावहारिक रूप से तब होता है, जब हम किसी नौकरी-पेशा से जुड़ होते है। क्योकि जब हमें कई लोगों से संवाद करना होता है। हम जब भी किसी सूचना की जानकारी प्राप्त करने या अपना स्वयं का कार्य करने के लिए सरकारी कार्यालय में जाते है तो हमसे कहा जाता है, की आप अपनी समस्या को एक पत्र में लिख दीजिये। लेकिन अगर यही पत्र हमे राज्य के मुख्यमंत्री को लिखना हो, तो उस पत्र में हमे अपनी भाषा शैली का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है।
यदि आपको कोई समस्या है तो आप भारत जैसे लोकतान्त्रिक देश में अपनी समस्या मुख्यमंत्री तक एक शिकायतपत्र द्वारा भेज सकते है। लेकिन इसके लिए पत्र में आपकी भाषा सरल और शालीनता से भरपूर होनी चाहिए, इसलिए हम आपको बताएंगे की आप अपने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिख सकते है। इसके लिए आप हमारी CM ko patra Kaise likhe पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े
पत्र क्या है
एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के साथ संवाद करने में शब्दों का प्रयोग किया जाता है, यह संवाद आमने-सामने होता है, लेकिन यदि व्यक्ति किसी दूर स्थान पर है, उससे संवाद पत्र के द्वारा किया जाता है। पत्र को एक संदेश अथवा मैसेज के रूप में जाना जाता है जिसे कागज पर हाथ के द्वारा लिखकर दूसरे व्यक्तियों को भेजा जाता है। यह आम तौर पर एक लिफाफे में, ईमेल पते या डाक के माध्यम से भेजा जाता है। पत्र कई प्रकार के होते है, यह संचार का एक औपचारिक और अनौपचारिक साधन है।किसी व्यक्ति के आत्म ज्ञान की पहचान उसकी भाषा और लेखन के द्वारा पता किया जा सकता है। भाषा में प्रयुक्त होने वाले शब्दों का प्रयोग सही स्थान पर सही शब्द का होना चाहिए। पत्र में अच्छे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जिससे शालीनता और विनम्रता बनी रहे।

पत्र कैसे लिखे
पत्र किसको लिखा जा रहा है, इसकी स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। पत्र लिखते समय इस बात का विशेष ध्यान होना चाहिए कि हम पत्र किस विषय में लिख रहे है। कि यह पत्र किस विषय से सम्बंधित है। वैसे तो शिकायत दर्ज करने के लिए राज्य में कई पोर्टल को लागू कर दिया है। लेकिन यदि आपको अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री को ही करनी है तो आप सीधे ही Mukhyamantri Ko Patra Kaise Likhe है। जिससे आपकी बात सीधे मुख्यमंत्री जी तक आसानी से पहुँच सके। पत्र लिखने में अभिवादन बहुत ही ज़रूरी होता है पत्र जिसको भी लिखा हो उस पत्र में उसकी स्पष्ट जानकारी और नाम अवश्य होना चाहिए पत्र लिखते समय अच्छी राइटिंग का प्रयोग करना चाहिए।
पत्र की भाषा
जैसे की हम सब जानते है की किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी आत्मज्ञान की पहचान उसकी भाषण लेखन के द्वारा पता की जा सकती है। हमें लिखने में उसी बात को अपने शोभाओं में समझाना होता है जिस लहजे में हम आपस में बात करते है। भाषा में प्रयुक्त होने वाले शब्दों का प्रयोग सही स्थान का सही शब्दों का होना चाहिए पत्र में अच्छे शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिससे शालीनता और विनम्रता बनी रहे|
मुख्यमंत्री (CM) को पत्र कैसे लिखे
- जब आप पत्र लिखे तो पत्र में सबसे ऊपर दिनांक का उल्लेख करे।
- उसके नीचे आपको राज्य के मुख्यमंत्री का नाम व पता लिखे।
- अब आपको विषय डालना है, यहाँ पर आपको एक लाइन में पत्र का शीर्षक डालना है।
- अब आपको ‘माननीय मुख्यमंत्री जी’ से सम्बोधित करना है।
- सम्बोधन के बाद आपको नीचे अपनी समस्या या शिकायत को संक्षिप्त, स्पष्ट व क्रमशः जानकारी लिखनी है।
- यहाँ पर आपको लिखते समय अच्छे शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
- पूरी जानकारी देने के बाद आपको नीचे धन्यवाद लिखना है।
- अब आपको भवदीय लिखना है।
- इसके बाद आपको अपना नाम, पद, पता, मोबाइल नंबर की जानकारी देनी है और हस्ताक्षर करना है। इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री को पत्र लिख सकते है |
पत्र का प्रारूप
09 फरवरी 2023
श्री योगी आदित्य नाथ
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
सूचना भवन, पार्क रोड
डिपार्टमेंट ऑफ़ इनफार्मेशन & पब्लिक रिलेशंस
लखनऊ – 226001
विषय – (यहाँ पर आपको पत्र किस विषय से सम्बंधित है, उसके बारे में शीर्षक लिखना है )
माननीय मुख्यमंत्री जी,
(इस स्थान पर आपको अपनी समस्या या शिकायत के विषय में बताना है, और उस कार्यवाही करने का अनुरोध करना चाहिए)
धन्यवाद |
भवदीय
नाम …………..(पत्र लिखने वाला व्यक्ति यहाँ पर अपना नाम लिखे)
संगठन का नाम ………………………………………………(यदि व्यक्ति किसी संगठन से जुड़ा है, तो यहाँ पर उसका उल्लेख करे)
संगठन का पता …………………………………(यहाँ पर अपने संगठन का पता डाले)
फोन ………….. (यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर या लैंड लाइन नम्बर डाले)
हस्ताक्षर (यहाँ पर अपना हस्ताक्षर करे)
स्थान……………. (यहाँ पर आपको अपने निवास स्थान की जानकारी देनी होगी)
इस प्रारूप के अनुसार आप आसानी से मुख्यमंत्री को पत्र लिख सकते है। इस प्रकार आपको इस पेज पर पूर्ण रूप से आपको भारत के किसी भी राज्य के किसी भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपनी बात उनके समक्ष रख सकते है। आप अपना लेटर 10 फरवरी 2023 श्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय उत्तर प्रदेश, सूचना भवन पार्क रोड डिपार्टमेंट ऑफ इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशंस लखनऊ 116002 इस पटे पर भेज सकते है।