ई पाठशाला एप क्या है|E Pathshala NCERT Books Download In Hindi

कोरोना वायरस ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया है | इसी वायरस के चलते देश में लगे कर्फ्यू में सभी तरह की दुकाने बंद रही है, जिसमे छात्रों की किताबो की दुकाने भी शामिल है | छात्रों की ऐसी समस्याओ को देखते हुए ही शिक्षा मंत्रालय (Education Minister) द्वारा ई-पाठशाला की सुविधा को आरम्भ किया गया है | ई-पाठशाला की वेबसाइट पर NCERT की कक्षा 1 से 12वी तक की किताबो को अपलोड कर दिया गया है | यह छात्रों के लिए ऑनलाइन ट्यूशन के एक विकल्प रूप में सामने आया है |

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किये गए ट्वीट के माध्यम से यह कहा गया है, कि देश के स्कूली शिक्षा को सुचारु रूप से चलाने के लिए ऑनलाइन पुस्तकों को जारी किया गया है | इसमें विद्यार्थी कक्षा 1 से 12 तक की NCERT की किताबो को ई-पाठशाला वेबसाइट से ऑनलाइन देख सकेंगे | इस पोस्ट में आपको ई पाठशाला एप क्या है (E Pathshala App Download) और इसे PC & Android फ़ोन में कैसे डाउनलोड करे E Pathshala NCERT Books Download करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है |

Shiksha Mitra Kya Hai

ई पाठशाला एप क्या है

देश की शिक्षा को सुचारु रूप से चलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ई-लर्निग के साधन को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है | इस कोरोना कॉल में देशभर के सरकारी स्कूलों में भी ऑनलाइन क्लासेज को आयोजित करने के सफल प्रयास किये जा रहे है | इसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने ई-पाठशाला ऐप को लॉच किया गया है | इस ऐप के माध्यम से कक्षा NCERT की 1 से 12 तक की किताबो को पीडीएफ फाइल में डाउनलोड किया जा सकेगा, साथ ही उसकी किताबो को पीडीएफ में खोलने के लिए आपके मोबाइल, लैपटॉप में पीडीऍफ़ रीडर भी होना चाहिए |

इस ऐप में आपको बच्चो की पढ़ाई के लिए Text books, Audio, Video, Periodicals के अतिरिक्त अन्य डिजिटल साधन उपलब्ध कराये जाएंगे | ई-पाठशाला ऐप में NCERT की किताबो को डाउनलोड करने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा | इसमें विद्यार्थी का केवल इंटरनेट खर्च लगेगा | केंद्र सरकार ने इस ऐप को लॉच कर शिक्षा के स्तर को और आसान बना दिया है, जिससे विद्यार्थी शिक्षा के प्रति भी प्रेरित होंगे |

शैक्षणिक सामग्री का प्रेषण –

ई- पाठशाला के सञ्चालन हेतु राज्य स्तर से कक्षावार एवं विषयवार शैक्षणिक सामग्री प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे WhatsApp ग्रुप के माध्यम से प्रेषित की जायेगी | जिसे शिक्षक अभिभावकों, प्रेरणा साथी और बच्चों के WhatsApp ग्रुप पर साझा की जायेगी|

प्रत्येक शनिवार को Whatsapp के माध्यम से साप्ताहिक क्विज प्रतियोगिता सम्बन्धी सामग्री प्रेषित की जायेगी |

यूपी फ्री लैपटॉप योजना  

E Pathshala App Download For Android

  • यदि आप अपने एंड्राइड मोबाइल ऐप में E-Pathshala ऐप को डाउनलोड करना चाहते है, तो उसके लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा |
  • प्ले स्टोर के ऐप में आपको सर्च के बॉक्स में ई-पाठशाला ऐप को लिख कर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • अब इनस्टॉल आप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने ई-पाठशाला एप का इंटरफ़ेस आ जायेगा |
  • अब आपके सामने भाषा के चयन करने का विकल्प आयेगा, जिसमे आपको भाषा का चयन करके आगे बढ़ना होगा |
  • अब चुनी गई भाषा के बाद, Student, teachers, Parents, Education का विकल्प आयेगा |
  • अब अपने से समबन्धित विकल्प का चयन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है |
  • अब आपका ई-पाठशाला ऐप इस्तेमाल के लिए तैयार है |

नेशनल एजुकेशन पालिसी 

E Pathshala App Download For PC

  • ई-पाठशाला ऐप को अपने PC में डाउनलोड के लिए आपको अपने PC के स्टोर में जाना होगा |
  • आप चाहे तो गूगल में जाकर भी E Pathshala App Download For PC लिख कर सर्च कर सकते है |
  • स्टोर में आपको सर्च के बॉक्स में  E-Pathshala लिखकर सर्च करना होगा |
  • आपके सामने ई-पाठशाला ऐप का इंटरफ़ेस खुल कर आ जायेगा |
  • इसके बाद आपको Get के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपका ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद इनस्टॉल लिख कर आ जायेगा |
  • Install के बटन पर क्लिक कर ऐप को इनस्टॉल कर ले |
  • इसके बाद आप इस ऐप का इस्तेमाल कर NCERT की किताबो को डाउनलोड कर सकेंगे |

UP CM Bal Seva Yojana

ई-पाठशाला फेज-5 के दौरान शिक्षक की भूमिका

  • बच्चों को शैक्षणिक सामग्री नियमित रूप से प्राप्त हो सके , इस हेतु शिक्षक और प्रेरणा साथी के द्वारा अभिभावकों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित की जाये|
  • शिक्षक आवश्यकता अनुसार ऑफलाइन/ऑनलाइन प्रेरणा साथी से बात करके ई-पाठशाला के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार करेंगे | जैसे- बच्चों के सामने किस प्रकार की चुनौतियां हैं , कंटेंट की समय से उपलब्धता आदि|
  • प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों/शिक्षा मित्रों/अनुदेशकों के मध्य बच्चों का कक्षावार अथवा संख्यात्मक विभाजन सुनिश्चित किया जाये|जिससे कि सभी बच्चों के अभिभावकों से संपर्क स्थापित किया जा सके|अभिभावकों से संपर्क के दौरान बच्चों की पढ़ाई की समीक्षा और अध्ययन से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण एवं बच्चों को विषय से सम्बंधित पाठों के बारे में जानकारी प्रदान की जाये|
  • बच्चों द्वारा किये गए अभ्यास कार्य को शिक्षक WHATSAPP के माध्यम से प्राप्त कर बच्चो की प्रगति से अभिभावकों को अवगत करायेंगे|
  • प्रतिदिन अभिभावकों से एवं बच्चों से किस विषय पर वार्ता करनी है उसकी कार्ययोजना शिक्षकों/शिक्षामित्रों द्वारा पूर्व में ही ‘शिक्षक डायरी’ में तिथिवार अंकित की जाये|
  • आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका एवं समृद्ध हस्तपुस्तिका में दी गयी शिक्षण विधा को कार्ययोजना में सम्मिलित किया जाये|
  • अभिभावकों एवं बच्चों को दीक्षा एप पर उपलब्ध ऑडियो – विजुअल शिक्षण सामग्री के सम्बन्ध में पाठ्यपुस्तकों में दिए गए QR कोड को स्कैन करके अध्ययन हेतु प्रेरित किया जाय| इसके साथ ही अभिभावकों को “प्रेरणा लक्ष्य” एवं “प्रेरणा सूची” के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाए|