RIP Ka Matlab Kya Hota Hai | फुल फार्म | रिप शब्द का अर्थ | पूरी जानकारी

RIP से सम्बन्धित पूरी जानकारी

वर्तमान समय में स्मार्टफ़ोन की बढ़ती लोकप्रियता के कारण लगभग लोग सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर और इनस्टाग्राम आदि पर एक्टिव रहते है| सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई बार कुछ ऐसे वर्ड्स मिल जाते है, जिनका अर्थ नहीं मालूम होता है परन्तु अनुमान के आधार पर उस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर देते है| जो परिस्थितियों के अनुकूल न होनें के कारण कई लोग उपहास का पात्र बन जाते है|  ऐसा ही एक शब्द है रिप (Rip), जिसका प्रयोग दुखद परिस्थितियों में किया जाता है|

इस शब्द पर कई बार ऐसी प्रतिक्रिया मिली जिसका आप अनुमान भी नहीं लगा सकते| इसका कारण यह है, क्योंकि उन्हें रिप शब्द के अर्थ की जानकारी नहीं है| यदि आपके मन में भी रिप से जुड़े प्रश्न उत्पन्न हो रहे है, तो आईये जानते है RIP का मतलब क्या है,  फुल फार्म, रिप शब्द का अर्थ और इसके बारें में पूरी जानकारी|      

ई गन्ना एप्प क्या है

RIP का मतलब क्या है (What Does RIP Mean)      

मित्रों कुछ शब्दों में इतनी ताकत होती है, जिससे उससे किसी व्यक्ति का आत्मविश्वाश बढ़ जाता है। जैसे- जब हम एग्जाम देने जा रहे होते है, तो  Best of luck या All the best आदि  शब्दों का प्रयोग करते हैं। आप भी जानते हैं कि यह शब्द सुनने के बाद हमारे अंदर एक नई उर्जा सी आ जाती है। इस तरह के कई शब्द हुआ करते हैं, जो सुखद और दुखद दोनों परिस्थिति के अनुसार हो सकते हैं। उनमें ही RIP शब्द दुखद परिस्थिति को दर्शाता है|

RIP का मतलब Rest in Peace होता है | इसका प्रयोग आत्मा की शांति की कामना के लिए किया जाता है | यहाँ पर रेस्ट का मतलब आराम है और Peace का मतलब शांति होता है | जब भी हम एक साथ Rest in Peace बोलते है, तो इसका अर्थ शांति के साथ आराम करने से होता है | Rest in Peace अंग्रेजी भाषा का एक वाक्य है | इसका प्रयोग अधिकतर ईसाईयों तथा अंग्रेजो के द्वारा किया जाता था परन्तु वर्तमान समय में इसका प्रचलन सोशल मीडिया में बहुत ही अधिक है | भारत में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग बहुत ही अधिक किया जाता है इसलिए इस शब्द की ख्याति बढ़ती जा रही है|

मिशन प्रेरणा क्या है

रिप का फुल फार्म (RIP Full Form)

RIP का फुल फॉर्म ‘Rest in Peace’ होता है | हिंदी भाषा में इसे ‘आत्मा को शांति मिले’ कहा जाता है | जब हमें अपनें आस- पास अथवा किसी निकटम की मृत्यु की जानकारी प्राप्त होती है, तो हम यही कहते है ‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे’| यह एक प्रकार से श्रद्धांजलियां (Obituaries) है। जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसकी आत्मा की शांति के लिए RIP बोला जाता है यह प्रत्येक धर्म में अलग- अलग प्रकार से हो सकता है|

रिप शब्द का इतिहास (History Of Rip Word)

रिप शब्द का प्रयोग पहले पश्चिमी देशों में होता था, समय के अनुसार यह धीरे-धीरे अन्य देशों में प्रयोग किया जानें लगा|  रिप शब्द का प्रयोग सबसे पहले 16 वीं से 18 वीं शताब्दी में ईसाई धर्म के लोगों के द्वारा किया जाता था और आज भी किया जा रहा है। 21 वीं सदी में सोशल मीडिया नेटवर्क के कारण इसका प्रयोग निरंतर बढ़ता जा रहा है, लोग अपनी प्रतिक्रिया facebook और whatsapp के जरिये व्यक्त कर रहे है| 

मल्टीमीडिया (Multimedia) क्या है

रिप शब्द से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (Important Information Related to Rip Word)

  • रिप शब्द किसी मृत व्यक्ति को सहानुभूति देने के लिए और उसकी आत्मा की शांति की कामना के लिए लिखा जाता है।
  • RIP का प्रयोग किसी भी धर्म के व्यक्ति की मृत्यु के बाद लोग अक्सर उनकी आत्मा की शांति के लिए सोशल मीडिया पर करते हैं।
  • रिप शब्द दुखद स्थिति के लिए अपने चाहने वाले के चल गुजरने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  • इस शब्द में संवेदना व्यक्त करनें के साथ-साथ किसी अपनें को खोने का भाव शामिल होता है।
  • रिप शब्द का प्रयोग ईसाई धर्म के अलावा मुस्लिम धर्म में भी कई बार देखने को मिलता है।
  • रिप शब्द का अर्थ आत्मा की शांति के अलावा चीरना भी होता है। यह अपने-अपने अर्थ और परिस्थिति के अनुसार प्रयोग किया जाता है।
  • इस शब्द का प्रयोग लोग मॉडर्न समय के चलते अधिक करने लगे हैं।
  • रिप शब्द किसी एक के लिए न होकर मरे हुए सभी लोगों के लिए प्रयोग होता है।
  • रिप शब्द का प्रयोग आज से नहीं बल्कि कई सदियों से किया जा रहा है।

रिप शब्द का सही प्रयोग (Correct Use Of The Word Rip)

कहा जाता है कि उस शब्द का कोई अर्थ नही होता जब तक उस शब्द में भाव न हो | रिप शब्द भी इन्ही शब्दों में शामिल है| अगर देखा जाये तो यह एक छोटा सा शब्द है, परन्तु यह शब्द किसी अपनें को खो देने पर ही निकलता है|  जब व्यक्ति के हृदय में किसी अपनें को खोनें के बाद उससे दूर हो जानें का भाव सक्रिय हो जाता है, उस समय यह शब्द उसके हृदय की भावनाओं के माध्यम से निकलता है| यह शब्द उस व्यक्ति की भावनाओं को ईश्वर तक पहुंचाता है|

रिप शब्द और डिजिटल प्लेटफार्म (Rip Word & Digital Platform)

आज कल लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दूर बैठे परिचित से जुड़े रहे है| ऐसे यूज़र्स की संख्या करोड़ो में है, जो प्रतिदिन सोशल मीडिया पर हर समय एक्टिव रहते है|  ऐसे में एक दिन में हजारों बार सोशल मीडिया पर इस शब्द का प्रयोग होता होगा। अपने परिचित को खोने के बाद अधिक लोगों तक इस बात की सूचना पहुंचाने के लिए लोग सोशल मीडिया का ही use करते हैं, जहां इस शब्द का बहुत use होता है। ये जानने के बाद आप स्वयं अंदाज़ा लगा सकते हैं कि एक दिन में इस word का use कितना होता होगा और कहां होता होगा।

नीति आयोग (NITI Aayog) क्या है