Death Certificate Online Apply| ऑनलाइन कैसे बनवाए | चेक स्टेटस (जरूरी डॉक्यूमेंट)

मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)

Death Certificate Online Apply– परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उस व्यक्ति की कमी तो महसूस होती ही है साथ ही उस व्यक्ति के न होने पर परिवार के कई कार्य भी रुक जाते है, व्यक्ति की कमी की तो पूर्ति नहीं की जा सकती है लेकिन उसके आभाव में  सामाजिक और सरकारी अनेक कार्यो में बाधाओं से मुक्ति  के लिए Death certificate की आवश्यकता होती है| यह प्रमाण पत्र मृतक व्यक्ति के स्थान पर एक दस्तावेज के रूप में काम करता है इसलिए मृत्युपरांत जल्द से जल्द डेथ सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर कार्यो में बाधा न आये| आज इस पृष्ठ के माध्यम से हम आपको मृत्यु प्रमाण पत्र क्या है, ऑनलाइन कैसे बनवाए, चेक स्टेटस (जरूरी डॉक्यूमेंट) तथा सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराएँगे|   

विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) क्या है

मृत्यु प्रमाण पत्र क्या है

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के अंतर्गत भारत देश के कानून के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की मृत्यु सम्बन्धी जानकारी को दर्ज करना अनिवार्य है मृत्यु हो जाने के 21 दिन के अंदर अपने राज्य या क्षेत्र में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराना होता है। यह प्रमाण पत्र मृतक व्यक्ति के स्थान पर उसके परिवार के लिए एक दस्तावेज होता है जिसकी आवश्यकता परणोपरांत मृतक के परिवार को होती है| पहले के समय में ये प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब आप ऑनलाइन आवेदन करके 7 दिनो के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है| आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरकार ने सरल बनाया हुआ है | 

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) क्या है

मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता

किसी भी व्यक्ति का पहला दस्तावेज जन्म प्रमाणपत्र होती है तथा अंतिम दस्तावेज मृत्यु प्रमाणपत्र होता है, जब तक व्यक्ति जीवित होता है जन्म प्रमाण पत्र के साथ अन्य दस्तावेजो की भी आवश्यकता होती है लेकिन मृत्यु के बाद मृतक के परिवारजनो को मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है | मृतक व्यक्ति से सम्बंधित कार्यो को पूर्ण करने के लिए जैसे बीमा कम्पनियो से पैसा या खाते से पैसा निकालने या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेने  के लिए तथा अन्य कार्यो में जरुरत होती है| 

मृत्यु में 21 दिन के अंदर इसका पंजीकरण करवाना होता है, सत्यापन में बाद  मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता है इस मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दर्ज रहती है जैसे मृत्यु का समय, तारीख, स्थान तथा किस कारण मृत्यु हुयी थी, प्रमाणपत्र के लिए आवेदन  पति, पत्नी, परिवार या परिजनो के द्वारा ही किया जाता है|

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

मृतक व्यक्ति के लिए प्रमाण पत्र बनवाने में कुछ जरूरी दस्तावेज भी मांगे जाते है, क्योंकि कोई किसी का गलत मृत्यु प्रमाणपत्र न बनवा सकें | मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से सम्बन्धित दस्तावेज़ इस प्रकार है :-

1. आधार कार्ड (Aadhar Card) की फोटो कॉपी जमा करनी होती है|

2. पैन कार्ड (Pan Card) की आवश्यकता होती है|

3. मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) की फोटो कॉपी देनी होती है |

4. ड्राइविंग लाइसेंस (DL) भी दिया जा सकता है| 

5. पासपोर्ट की फोटो कॉपी की आवश्यकता होती है|

6. राशन कार्ड (Ration Card) की फोटो कॉपी लगती है |

7. व्यक्ति की मृत्यु अस्पताल, जेल, गांव या जिस स्थान पर होती है वहा के अधिकारी या ग्राम प्रधान के द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है |

बीपीएल (BPL) राशन कार्ड क्या है

मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

आप किस प्रकार से प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है इस सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है|    

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाईट 164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx   पर जाना होगा|

2 .यदि आपका पहले से अकाउंट नहीं तो रजिस्टर न्यू यूजर पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाना होगा

3. इसके बाद आपको मृत्यु प्रमाण पत्र का ऑप्शन चुनना होगा|

4. फॉर्म खुल कर आएगा जिसमे मृतक से सम्बंधित जानकारी सही-सही भरनी होगी|

5. सम्बंधित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करना होगा|

6. फॉर्म भरने के बाद सबमिट कर दे उसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल ले|

7. आवेदन पत्र भरने के बाद आपको आवेदन संख्या प्रदान होगी। इस संख्या के द्वारा आवेदन पत्र की क्या स्थिति है पता कर सकते है|

8. फॉर्म के प्रिंटआउट में कार्यालय का पता दिया गया होगा उस पते पर जाकर ये फॉर्म जमा करना होगा।

9. 21 दिन के अंदर आपको मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

मृत्यु प्रमाणपत्र की ऑनलाइन स्थिति चेक करें

1.सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेब साइट पर जाना होगा|

2.आवेदन की स्थिति देखने के लिए आवेदन संख्या डालना होगा उसके बाद सबमिट की बटन पर क्लिक करना होगा।

3.प्रमाण पत्र की क्या स्थिति है आपके सामने ये जानकारी खुल कर आ जायेगी।

इस पृष्ठ पर आपको  मृत्यु प्रमाणपत्र के विषय में सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया है, उम्मीद है कि, आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी|  

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना क्या है