यूपी मिशन शक्ति 3.0 : Mission Shakti 3.0, Online Registration |

वर्तमान समय में हर क्षेत्र में महिलाओं को कार्य करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन आज के इस शिक्षित समाज में कुछ लोगो की मानसिकता में कोई बदलाव नही हुआ है | देश में कन्या भ्रूण हत्या व दहेज हत्या जैसी घटनाएं आम हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकारद्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 में मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गयी थी | इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी बनानें के साथ ही उन्हें ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से उनके अधिकारों के बारें में बताया जायेगा |

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हाल ही में यूपी मिशन शक्ति 3.0 का शुभारम्भ किया है | मिशन शक्ति अभियान क्या है (UP Mission Shakti 3.0 Online Registration) तथा मिशन शक्ति की शुरुआत कब हुई, इसके बारें में आपको यहाँ विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है |

इंटर्नशिप योजना क्या है

मिशन शक्ति अभियान (UP Mission Shakti 3.0)

राज्य में महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नें वर्ष 2020 में यूपी मिशन शक्ति अभियान का शुभारम्भ किया था | इस स्कीम के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी बनाया जायेगा | इसके लिए सरकार द्वारा अनेक प्रकार के जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | हालाँकि शुरूआती दौर में इस योजना को सरकार द्वारा मिशन शक्ति और ऑपरेशन शक्ति2 भागों में विभाजित किया गया था | वर्तमान समय में इस स्कीम को प्रदेश के सभी 75 जिलों में शुरु किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार नें राज्य को महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की ध्यान में रखते हुए यूपी मिशन शक्ति अभियान 3.0 का शुभारम्भ किया है | हाल ही में सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राज्य की बेटियों और महिलाओं से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी करने के सख्त निर्देश दिए गये है | इसके अलावा स्कूल-कॉलेज, मार्केट और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे |

यूपी मिशन शक्ति के बारे में जानकारी

योजना का नामUP Mission Shakti Yojana 3.0
किसने आरंभ कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2023
राज्यउत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति की शुरुआत (Mission Shakti Abhiyan)

इस अभियान के अंतर्गत राज्य की बेटियों और महिलाओं को उनके अधिकारों के लेकर जागरुक किया जायेगा | इसके अलावा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और दुर्व्यवहार या किसी तरह का अपराध करनें वाले लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करनें के साथ ही उन्हें सजा दिलाई जाएगी | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत 21 अगस्त 2021 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (Indira Gandhi Foundation), लखनऊ से की गयी थी | 

ऑपरेशन शक्ति अभियान (Operation Shakti Abhiyan)

ऑपरेशन शक्ति अभियान के प्रथम और द्वितीय चरण में प्रशंशनीय कार्य करनें वाली 47 जिलों की 75 महिलाओं व कर्मचारियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है | इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी के साथ-साथ फाईनेन्स मिनिस्टर निर्मला सीतारमण की भी उपस्थिति थी |

महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को जागरूक करनें को लेकर एक नई मुहिम की शुरुआत की गयी है | जिसके अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा, इसके लिए राज्य के 75 जिलों की 75 हजार महिलाओं को उद्यमिता (Entrepreneurship) से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमआयोजित किये जायेंगे। सबसे खास बात यह है, कि इस प्रकार के सभी प्रशिक्षण कैम्पस के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ-साथ महिलाओं को टूलकिट भी प्रदान की जाएगी | ट्रेनिंग पूरी करनें के पश्चात अपना उद्यम स्थापित करने के लिए उन्हें बैंकों के माध्यम से आसान किस्तों पर लोन भी प्रदान किया जायेगा | ताकि वह अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर सके | महिला उद्यमियों की समस्याओ के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क के अलावा मोबाइल एप एवंवेबसाइटो को भी शुरू किया जायेगा |

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना क्या है

यूपी मिशन शक्ति 3.0 योजनाका उद्देश्य (UP Mission Shakti 3.0 Scheme Purpose)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गये इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है | इस कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक प्रकार के जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा | ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों के लेकर जागरूक किया जा सके | इस अभियान को प्रदश के सभी राज्यों (75 जिलों) में शुरू किया गया है। इसके अलावा ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या अपराध करनें वाले लोगो को कठोर सजा देने के प्रावधान निर्धारित किया गया है।

यूपी मिशन शक्ति अभियान के लाभ (UP Mission Shakti Abhiyan Benefits)

  • इस अभियान का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 में किया गया था |
  • मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम और ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जायेगा, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके |
  • इस अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी 75 जिलों महिलाओं एवं बेटियों को स्वावलंबी बनाना है |
  • इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश की 59 ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की भी शुरुआत की जाएगी |
  • स्कीम के तीसरे चरण के माध्यम से रोजगार को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 84.79 करोड़ रुपए की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट (Pink Toilet) का निर्माण किया जाएगा |
  • इस कार्यक्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी (Female Beat Police Officer) की तैनाती की जाएगी |

यूपी मिशन शक्ति 3.0 पात्रता और महत्वपूर्ण दस्तावेज (UP Mission Shakti 3.0 Eligibility & Important Documents)

यूपी मिशन शक्ति अभियान 3.0 आवेदन कैसे करे (UP Mission Shakti Abhiyan 3.0 Online Registration)

यदि आप यूपी मिशन शकित अभियान के अंतर्गत आवेदन करनें वाले लोगो को अभी कुछ समय तक इंतज़ार करना होगा, क्योंकि सरकार द्वारा द्वारा इस स्कीम की घोषणा की गयी है | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा | आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से अवगत कराएँगे।

UP Free Tablet Yojana