जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2023| UP Birth Certificate Registration|

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) फॉर्म

जन्म के बाद का पहला आवश्यक दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र होता है, जिसके द्वारा जन्मतिथि प्रमाणित होती है, सम्पूर्ण जीवन के विभिन्न चरणों में इस प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ती रहती है, सरकार के द्वारा कई योजनाए आती रहती है जिनका लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है तथा जीवन के अन्य क्षेत्रो में भी इसका विशेष महत्व है और यह पहचान पत्र के लिए बहुत ही आवश्यक दस्तावेज होता है | इस प्रमाणपत्र के आभाव में अनेक समस्याएं होती है जन्म पंजीकरण की जानकारी न होने पर अनेक समस्याओ से गुजरना पड़ता है इसलिए आपको इस पृष्ठ में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार कर सकते है इस सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है|   

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) क्या है

जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) क्या है

जन्म प्रमाणपत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है जो जन्म के बाद पहला क़ानूनी दस्तावेज होता है, इस प्रमाणपत्र में जन्म की तिथि, जन्म स्थान, लिंग, माता-पिता का नाम तथा जन्म से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी अंकित रहती है| जन्म के बाद यही प्रमाणपत्र बच्चे की पहचान के रूप में होता है, राज्य सरकार के एक प्राधिकरण के द्वारा यह प्रमाणपत्र जारी किया जाता है| जिले की तहसील में तहसीलदार के द्वारा भी ये प्रमाणपत्र बनावाया जा सकता है लेकिन कई राज्यों में यह प्रमाणपत्र जिला मजिस्ट्रेट, उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट, कलेक्टर, राजस्व क्षेत्र अधिकारी अथवा  जिले के प्राधिकरण के द्वारा भी जारी किया जा सकता है|

सामान्यतः जिस चिकित्सा केंद्र में बच्चे का जन्म होता है वहा से ही जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता है अन्यथा जन्म के 21 दिन के अंदर आवेदन करने पर निःशुल्क यह प्रमाणपत्र प्राप्त हो जाता है या 21 दिन के बाद मामूली शुल्क में भी बनवाया जा सकता है|

यूपी जन्म प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी

योजना का नामUP Birth Certificate
इनके द्वारा शुरू की गयीउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य  के नागरिक
विभागई साथी उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटclick here

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) 

UP Birth Certificate का उद्देश्य

यूपी जन्म प्रमाण पत्र का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन सुविधा उपलब्ध करवाना है। इस सुविधा के माध्यम से अब उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। यह UP Janam Praman Patra एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जोकि आयु के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। 

जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

1. माता- पिता या संरक्षक के द्वारा आवेदन पत्र देना होता है|

2. बच्चे के जन्म का प्रमाण देना होता है, जिस चिकित्सा केंद्र में बच्चे का जन्म हुआ है वहा की रसीद भी जमा करनी होनी होती है|

3. माता-पिता का पहचान पत्र जैसे मतदान पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि देना होता है| 

4. शपथ पत्र जमा होता है, यदि बच्चे के जन्म के एक साल बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराया जा रहा हो|

जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता

जन्म प्रमाणपत्र एक आवश्यक दस्तावेज है जिसकी आवश्यकता जीवन में समय-समय पर पड़ती रहती है जीवन के विभिन चरणों में इसकी उपयोगिता है जो निम्न प्रकार से है

1. रोजगार के अवसरों में आयु प्रमाणपत्र के रूप में दिया जा सकता है|

2. स्कूल अथवा कालेजों में प्रवेश पाने हेतु इस प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है |

3. स्कालरशिप प्राप्त करने में भी इसकी आवश्यकता होती है|

4. मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि बनवाने में भी आयु प्रमाणपत्र के रूप में इसका प्रयोग कर सकते है|

5. सरकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए इसकी आवश्यकता होती है|

6. अपनी आयु एवं पहचान सत्यापित करने में भी इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है|

7. संपत्ति सम्बन्धी मामलो में भी इसकी जरूरत पड़ सकती है|

8. बाल विवाह, शोषण एवं दुर्व्यवहार के मामलों से लड़ने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है|

9. इस प्रमाणपत्र की सहायता से अन्य प्रमाणपत्र भी बनवाये जाते है|

मृत्यु प्रमाण पत्र क्या है

जन्म प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

केंद्र सरकार की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उन लोगो के लिए है जिनके बच्चे का जन्म घर पर हुआ हो तथा राज्य सरकार की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा का लाभ ले सकते है, ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट तथा आवेदन प्रक्रिया प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होती है| उत्तर प्रदेश राज्य में आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:- 

1. सर्वप्रथम आप राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जायेंगे तथा क्लिक करेंगे|

2. उसके बाद दायी तरफ एक आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करना होगा|

3. इसके बाद साइन अप पर क्लिक करे,

4. एक पेज खुल के आएगा जिसमे मांगी गयी सभी जानकारी भरे जैसे नाम, आईडी, जिला या शहर एवं गांव का नाम, मोबाइल नंबर, जन्म स्थान आदि अब सुरक्षित पर क्लिक करे|

5. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद  लॉगिन पासवर्ड एक बार बदलना होता है पेज पर मांगी गयी जानकारी को भर कर पासवर्ड बदले|

6. इसके बाद पंजीकरण पर लॉगिन करे यूजर नेम और पासवर्ड डालकर |

7. जन्म प्रमाणपत्र का फॉर्म खुल के आएगा जिसमे मांगी गयी जानकारी भरनी होगी जैसे प्रार्थी का नाम,लिंग, पिता का नाम, माता का नाम, प्रार्थी की जन्म तिथि, जनपद, नगर / निकाय, प्रार्थी पता, पिता की राष्ट्रीयता, माता की राष्ट्रीयता, प्रार्थी का स्थायी पता, मोबाइल नंबर, पंजीकरण स्थान,आवेदन शुल्क का भुगतान, आधार संख्या आदि  |

8. आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड के माध्यम से संलग्न करे|

9. आवेदन की  प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पुनः देख ले कोई गलत जानकारी तो नहीं भर गयी है| 

10. सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म  दर्ज कर दे|

11. इसके बाद आपको आवेदन संख्या मिल जाएगी।

12. फॉर्म का  प्रिंट आउट निकल कर अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करवा दें।

13. ई मेल के द्वारा आपको जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण की स्थिति के विषय में जानकारी मिलती रहेगी|

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको UP Birth Certificate की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Registered User Login के सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको Username, Paasword एवं सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

उपरोक्त पोस्ट में आपको जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार कर सकते है इस सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया है उम्मीद करता हूँ आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी|

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण (uplabour.gov.in)