Income Certificate Kaise Banaye : ऑनलाइन आवेदन कैसे करे |

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) ऑनलाइन आवेदन कैसे करे,

आय प्रमाण पत्र बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसकी आवश्यकता सरकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए होती है | विद्यालय एवं विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रवृति प्राप्त करने में, राशन कार्ड बनवाने, निवास प्रमाणपत्र, विधवा पेंशन आदि में इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है | यह प्रमाण पत्र सम्पूर्ण श्रोतो से परिवार के सभी व्यक्तियों की अर्जित वार्षिक आय को दर्शाता है|

ऑनलाइन आवेदन के द्वारा भी आप आय प्रमाणपत्र (Income Certificate)बनवा सकते है | यदि आपको इस विषय में जानकारी उपलब्ध नहीं है तो आपको यहाँ पर “ आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) क्या है, ऑनलाइन आवेदन कैसे करे, प्रक्रिया, आवश्यक डॉक्मेंट्स” के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराया जायेगा |

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) क्या है?

यह प्रमाणपत्र राज्य सरकार के द्वारा एक प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित किया जाता है सामान्यतः तहसील में आधिकारिक पद पर नियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा ये प्रमाणपत्र जारी किया जाता है लेकिन कई राज्यों में  कलेक्टर, राजस्व क्षेत्र अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट, उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट या अन्य जिला अधिकारी के द्वारा भी जारी किया जाता है | 

यह प्रमाण पत्र परिवार के व्यक्तियों की सभी स्रोतों से प्राप्त होने वाली वार्षिक आय को प्रमाणित करता है जैसे इस प्रमाण पत्र के अंतर्गत व्यवसाय, नौकरी, खेती, मजदूरी तथा किसी भी स्रोत से प्राप्त होने वाली आय सम्मिलित की जाती है|

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) के लिए ऑनलाइन

आय प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता

आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता किसी भी योजना या सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए होती है, इसकी आवश्यकता किसी भी व्यक्ति या उसके परिवार के किसी भी सदस्य को पड़ सकती है जो इस प्रकार है:-

  • राशन कार्ड बनवाने के लिए |
  • विद्यालय तथा  विश्वविद्यालय में छात्रवृति पाने के उद्देश्य से लिए |
  • बीमार व्यक्ति के इलाज, दवा एवं ऑपरेशन में वरीयता प्राप्त के लिए |
  • विधवाओं को सरकारी पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए |
  • बैंक द्वारा शिक्षा सम्बन्धी लोन प्राप्त करने के लिए |
  • बैंक द्वारा कृषि सम्बन्धी लोन प्राप्त करने के लिए |
  • निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए |
  • अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए |

इनकम सर्टिफिकेट को बनने में कितना समय लगता है

आपका इनकम सर्टिफिकेट 10-15 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाता है|

आय प्रमाण पत्र में आय कितनी होनी चाहिए

देश के प्रत्येक राज्य में राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग वार्षिक आय निर्धारित की गई है आवेदनकर्ता या उसके माता पिता की सभी स्त्रोतों से मिलाकर 4,000 से 6,000 वार्षिक आय होनी चाहिए|

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • सर्वप्रथम आपको अपने राज्य की अधिकृत उत्तर प्रदेश की सिटीजन वेबसाइट पोर्टल पर जाना  होगा|
  • आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा जिस पर आपको  एक लॉगिन अकाउंट बनाकर पंजीकृत करना  होगा।
  • नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करे उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको पूछे गए विवरण को भरना होगा ।
  • अब आपको एक यूजर नेम और एक पासवर्ड प्राप्त होगा, इस यूजर नेम और एक पासवर्ड की सहायता से आप लॉगिन कर सकते है |
  • आय प्रमाण पत्र क्लिक करने पर आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म खुल जायेगा |
  • इस फॉर्म में आपसे व्यक्तिगत और आय के साधन के विषय में जानकारी पूछी जाएगी, आप को सही- सही जानकारी देनी होगी |
  • पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा |
  • अपलोड करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा |
  • आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी, इसके बाद आपको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा |
  • शुल्क जमा करने के बाद ही आपका आवेदन पूर्ण माना जायेगा |
  • लेखपाल के द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने के बाद आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है |

Income Certificate को Download कैसे करें

  • Income Certificate को Download करने के लिए सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके Screen पर Home Page Open होगा|
  • अब आपको सिटीजन सेक्शन में देखना है|
  • अब आपको Income Certificate Download Option पर Click करना है|
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक New Page Open होगा|
  • इस Page में आपसे पूछे गई सभी Details को भरना है|
  • सभी डिटेल को भरने के बाद आपको Download पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आपका Income Certificate Download हो जाएगा|

Conclusion

इस पृष्ठ पर आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज, लाभ तथा ऑनलाइन आवेदन के विषय में सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया है अब उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी |

मृत्यु प्रमाण पत्र क्या है