रॉ एजेंट कैसे बने| RAW Agent Kaise Bane| Raw Agent Salary In Hindi |

RAW शायद बहुत से लोग इस नाम के बारे में जानते भी न हो, RAW भारत की एक खुफ़िया एजेंसी है, जो की देश की ख़ुफ़िया गतिविधियों में बारे में जानकारी रखता है | देश की किसी भी सीक्रेट जानकारी को देश से बाहर जाने तथा देश के दुश्मनो के हाथो में जाने से रोकती है | वह लोग जो देश की सेवा के प्रति जूनून रखते है, तथा कुछ भी करने का जोश रखते है |

उनकी दिलचस्पी रॉ के प्रति देखने को मिलती है, परन्तु उन्हें ये नहीं मालूम होता है, कि रॉ एजेंट कैसे बने तो हम आपको RAW से जुडी जानकारियाँ, Raw Agent Salary, तथा Raw Full Form In Hindi इसके बारे में विस्तार से बताएँगे |

पेगासस स्पाइवेयर क्या है

रॉ (Raw) का पूरा नाम (Raw Full Form In Hindi)

RAW का पूरा नाम (Research & Analysis Wing) होता है, तथा हिंदी में इसे “अनुसंधान और विश्लेषण विंग” कहते है | यह संस्था देश की सुरक्षा को लेकर बेहद सक्रिय होती है, तथा आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने का काम बखूबी करती है | इसके अलावा इसके एजेंट कई देशों में सक्रिय रहते है, देश विरोधी गतिविधियों को रोकते है |

रॉ एजेंट किसे कहते है

रॉ एजेंट एक तरह का जासूस होता है, जो की भारत देश की गुप्तचर संस्था के द्वारा कार्य करता है | एक रॉ एजेंट के जासूस के तौर पर कई कार्य होते है |21 सितंबर 1968 को भारत-चीन और भारत पाकिस्तान युद्ध में मिली विफलता को देख इसका गठन किया गया | उस युद्ध में भारत के ठीक से कार्य न कर पाने से भारत की प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को देश की सुरक्षा की चिंता होने पर रॉ एजेंसी की जरूरत इनको महसूस हुई | शायद आपको यह न पता हो की RAW को अभी तक कानूनी दर्ज़ा स्पष्ट रूप सेप्राप्त नहीं है | शायद ही आपने कभी खबरों में आपने रॉ का नाम सुना हो इससे यह पता लगाया जा सकता है,कि यह कितनी गुप्त तरीके से कार्य करता है |

RAW प्राप्त ख़ुफ़िया जानकारियों को सीधे प्रधानमंत्री तक इसका विवरण भेजती है | इसलिए रॉ पर सूचना का अधिकार नहीं डाला जा सकता क्योकि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा होता है | RAW का प्रत्येक एजेंट इस जानकारी को गुप्त रखता है, इसका मुख्य कार्य दुश्मन देश की ख़ुफ़िया जानकारियों को इकठ्ठा करना तथा आतंकवाद को रोकना और सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम देना होता है |

पीसीएस अधिकारी कैसे बने

रॉ एजेंट बनने की योग्यता (Valid qualification to become a Raw Agent)

भारत की गुप्तचर संस्था में शामिल होने के लिए कैंडिडेट के पास बताई गई योग्यताये होनी आवश्यक है, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:-

  • भारत का नागरिक होना अनिवार्य है |
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या परास्नातक की डिग्री होनी चाहिए |
  • कैंडिडेट को अंग्रेजी, हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान होना जरूरी होता है, इसके अलावा भी यदि किसी अन्य देश की भाषा का ज्ञान हुआ तो अच्छा माना जायेगा |
  • कंप्यूटर हैकिंग का भी ज्ञान आपको इसके सिलेक्शन फायदेमेंद हो सकता है |
  • वह किसी भी तरह के नशे का आदि न हो |
  • आवेदक का शारीरक व मानषिक रूप स्वस्थ होना जरूरी है | 
  • उसका किसी भी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड न हो |
  • आवेदक का अविवाहित होना जरूरी है |

साइबर अपराध (Cyber Crime) क्या होता है

रॉ का मुख्यालय (Raw Headquarters)

यदि बात करे रॉ के मुख्यालय (Raw Headquarters) की तो RAW का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है, इसमें कार्यरत ज्यादातर एजेंट्स (Agents)को भी सीक्रेट रखा जाता है, जो सामान्य लोगों की तरह समाज में रहते है, जिनकी पहचान भी गुप्त होती है |

Raw agent की salary

 Raw agent की salary 1.3 लाख प्रतिमाह होती है। हालांकि प्रत्येक देश में रॉ एजेंट की सैलरी अलग होती है। यदि हम भारत की बात करें तो भारत में एक एजेंट 1.3 लाख प्रतिमाह सैलरी के रूप में प्राप्त करता है। यह सैलरी भारत सरकार के द्वारा ही दी जाती है।

रॉ एजेंट कैसे बने (How to become a Raw Agent)

यदि बात करे रॉ की तो इसकी कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं होती है | एक रॉ एजेंट अनियमित तौर से कई संस्थानों से योग्य व्यक्ति चुने जाते है | रॉ एजेंट बनने के लिए आप उप क्षेत्र अधिकारी (Deputy Field Officer), कैबिनेट सचिवालय (cabinet Secretariat), भारत सरकार (Government Of India) आदि में आवेदन कर सकते है तथा SSC द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (National Academy Of Administration) की प्रवेश के जरिये भी कर सकते है | वह कार्यरत कर्मचारी जिनमे कुछ खास करने की विशेषता पायी जाती है, उन्हें एनालिसिस विंग के लिए चुन लिया जाता है | इसमें भी कैंडिडेट को कई परीक्षाओ से गुजरना पड़ता है |

यदि आप सिविल सर्विस की परीक्षा सफल नहीं कर पा रहे है, तो आप रक्षा सेवा (Defence Service) के जरिये भी इसमें एजेंट बनने की उम्मीद होती है | मुख्य रूप से सशस्त्र बल (Armed Forces) और IPS (Indian Police Service) के अधिकारी ही इसमें नियुक्त किये जाते है | इसके साथ ही आप IB (Intelligence Bureau) में SA तथा ACIO के लिए सीधे भर्ती होकर भी रॉ एजेंट बन सकते है | रॉ एजेंट को शुरुआत में बेसिक प्रशिक्षण दिया जाता है,जिनमें विदेशी भाषाएँ तथा वहां का कल्चर, इसी (Inter Service Intelligence),Mossad,CIA (Central Intelligence Agency) के द्वारा चलाये गए अभियानों से जुडी जानकारी दी जाती है | इसके साथ ही अन्य ट्रेनिंग Space Technology(अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी), Information Technology (सूचना प्रौद्योगिकी), Financial (वित्तीय), Economic (आर्थिक), प्रौधोगिकियों तथा Energy Security (ऊर्जा सुरक्षा), और Scientific Information (वैज्ञानिक जानकारी) के बारे में अवगत कराया जाता है |

आवेदन फार्म से सम्बंधित जानकारी

अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) की कोई वेबसाइट नहीं है, इसलिए उनका एजेंट बनने के लिए आवेदन करना कठिन है, हालांकि, उप क्षेत्र अधिकारी, केबिनेट सचिवालय भारत सरकार के रूप में विज्ञापित की गई नौकरियों को आर एंड ए के लिए भर्ती माना जाता है |

रॉ में डायरेक्ट प्रवेश

रॉ में नियुक्ति प्राप्त करनें के लिए  डिप्टी फील्ड ऑफिसर, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट , गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के फॉर्म के माध्यम से,   इसके अतिरिक्त नेशनल  अकादमी  ऑफ़  एडमिनिस्ट्रेशन से  एग्जाम देकर भी अनुसंधान और विश्लेषण स्कंध से जुड़ सकते है, इसके अंतर्गत होनें वाली परीक्षाओ का आयोजन एसएससी द्वारा किया जाता है |

रॉ एजेंट बनने के लिए ऐसे करे तैयारी

  • जनरल नॉलेज, कर्रेंट अफेयर्स, न्यूज़पेपर पर विशेष ध्यान दें, रोचक न्यूज को पॉइंट बनाये, किसी दूसरे के हाथ से बार बार अलग अलग प्रश्नपत्रिका बनाये फिर उसके प्रश्नो को सॉल्व करे, सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस करें, प्रश्नावली प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाए
  • किताबे पढ़ते समय पॉइंट को मार्क करे, इस परीक्षा की आजतक की सभी प्रश्न पत्रों को एकत्र कर, प्रश्नो का उत्तर निकाले, यदि किसी सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है,  तो इंटरनेट की सहायता प्राप्त कर सकते है
  • सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाये, किसी के सामने या स्टेज पर बोलनें  की क्षमता बढ़ाये, पॉइंट को पकड़कर बोलनें का अभ्यास करे
  • कोई भी एक विदेशी भाषा सीखें, खासकर अपने देश के शत्रुओं की भाषा को प्राथमिकता दें, इससे भी बेहतर, एक अपेक्षाकृत अस्पष्ट भाषा सीखें

एनआईए (NIA) क्या है