Multimedia क्या है : Multimedia in Hindi ,

मल्टीमीडिया (Multimedia)

वर्तमान समय में मल्टीमीडिया शब्द काफी प्रचलित हो चुका है मल्टीमीडिया आज लोगो के मनोरंजन का प्रिय साधन बन चुका है| आज लगभग स्मार्टफ़ोन का उपयोग लगभग सभी लोग करते है, यहाँ तक कि लोग मल्टीमीडिया सेट ही खरीदते है| मल्टीमीडिया के माध्यम से चीजों को आकर्षक और सरल बनाया जाता है | मल्टीमीडिया में टेक्स्ट, इमेज, आर्ट, साउण्ड, एनीमेशन एंड वीडियो का प्रयोग किया जाता है, इसका सर्वाधिक प्रयोग फिल्मों में किया जाता है| आईये जानते है, आखिर यह मल्टीमीडिया क्या है?        

Email ID कैसे बनाये

मल्टीमीडिया क्या है (What Is Multimedia)

मल्टी़मीडिया दो शब्दों मल्टी़ और मीडिया से मिलकर बना है, इसमें  मल्टी का अर्थ अनेक और मीडिया का अर्थ पैकेज है | मल्टीमीडिया टेक्स्ट, इमेज, आर्ट, साउण्ड, एनीमेशन और  वीडियो का एक कॉम्बिनेशन है, जिसका प्रयोग किसी उद्देश्य के लिए किया जाता है | इसके प्रयोग करने के लिए किसी कंप्यूटर या किसी दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग किया जाता है |

 मल्टीमीडिया के प्रकार (Types Of Multimedia)

मल्टीमीडिया के महत्वपूर्ण प्रकार –

टेलीविजन (Television)

टेलीविजन में प्रसारित होनें वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, फिल्मों तथा नाटकों आदि में मल्टीमीडिया का प्रयोग किया जाता है| जो लोग मल्टीमीडिया पर कार्य करते हैं उन्हें ब्रॉडकास्ट डिजाइनर कहते हैं |

मल्टीमीडिया वेबसाइट्स (Multimedia Websites)

वेबसाइट में भी मल्टीमीडिया का प्रयोग किया जाता है | इन वेबसाइट में सूचनाओं को वीडियो क्लिप और टेक्स्ट के प्रयोग द्वारा दिखाया जाता है | इन सूचनाओं का प्रेजेंटेशन ही यूजर को अपनी तरफ आकर्षित करता है |

मल्टीमीडिया इनफॉर्मेशन कियोस्क (Multimedia Information Kiosk)

आज के समय मल्टीमीडिया का एक रूप और देखने को मिलता है, यह अक्सर मॉल, हवाई अड्डों और दुकानों में देखने को मिलता है, यह इनफॉर्मेशन कियोस्क के रूप में देखने को मिलता है यह आटोमेडेट और इंटरैक्‍टीव होते हैं |

साइबर अपराध (Cyber Crime) क्या होता है

शिक्षा के क्षेत्र में मल्टीमीडिया का प्रयोग (Use Of Multimedia In Education Field)

मनोरंजन से साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में मल्टीमीडिया का बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है| आजकल स्कूलों में स्मार्ट क्लास का चलन ज्यादा बढ़ गया है, स्मार्ट क्लास और कुछ नहीं मल्टीमीडिया क्लासेस हैं| जिनमें किसी भी विषय को मल्टीमीडिया के माध्यम से समझाया जाता है, जिसमें कि टेक्स्ट ग्राफिक्स एनिमेशन का प्रयोग किया जाता है जिससे वह विषय छात्रों को ज्यादा अच्छे से समझ में आता है|

मल्टीमीडिया से लाभ (Benefit Of Multimedia)

वर्तमान समय में मल्टीमीडिया का प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है, इसके माध्यम से लोगो को चीजों के बारें में समझनें में काफी सरलता होती है|  जब किसी टॉपिक को समझने में दिक्कत आती उस समय चित्रों और टेक्स्ट को मल्टीमीडिया द्वारा प्रेजेंट किया जाता है, जिससे वह टॉपिक बहुत ही जल्द समझ में आ जाता है | मल्टीमीडिया के द्वारा इनफार्मेशन को आकर्षक बनाया जाता है |

मल्टीमीडिया से हानि (Loss From Multimedia)

मल्टीमीडिया द्वारा उस वस्तु की वास्तिवकता में इतना अधिक बदलाव कर दिया जाता है, जिससे लोगो को समझनें में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है| मल्टीमीडिया द्वारा किसी की भी कॉपी इस तरह से की जा सकती है, कि उन्हें असली और नकली में फर्क समझना मुश्किल हो जाता है|  इस प्रकार से कुछ लोग इसका दुरुप्रयोग भी कर रहे है|

एमएसएमई (MSME) क्या है