भारतीय रेलवे एक बहुत ही बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जिसमे अनेक पद होते है | इसमें से ही एक पद लोको पायलट का होता है | एक लोको पायलट ट्रैन का ड्राइवर होता है | जो ट्रैन के आने-जाने में उचित रख-रखाव के कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करता है | भारत की रेलवे मंत्रालय समय-समय पर जरूरत के अनुसार पदों पर नियुक्तियां करती रहती है,जिसमे लोको पायलट के पद को काफी वरिष्ठ पद माना जाता है,इसे B ग्रुप श्रेणी में रखा गया है |

यदि आप भी लोको पायलट बनने में रुचि रखते है, तो उसके लिए आपको इसके पाठ्यक्रम के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए, तभी आप इसके लिए तैयारी कर सकते है| इस पोस्ट में आपको लोको पायलट कैसे बने (Loco Pilot in Hindi),योग्यता और वेतन तथा चयन प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है |
लोको पायलट बनने के लिए आवश्यक योग्यता (Loco Pilot Required Qualification)
- यदि आप लोको पायलट बनना चाहते है, तो उसके लिए आपको सबसे पहले 10वी और 12वी की परीक्षा को उत्तीर्ण करना होता है |
- लोको पायलट बनने के लिए आपके पास इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल जैसी भी किसी ट्रेड का 2 वर्ष का ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है |
- इस पद पर कार्य करने के लिए उम्मीदवार पूरी तरह से शारीरिक स्वस्थ होना चाहिए |
- न्यूनतम 18 वर्ष से 30 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते है |
- आरक्षित वर्ग (Reserve Category) के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार वरीयता प्रदान की जाती है |
लोको पायलट कैसे बने (Loco Pilot in Hindi)
लोको पायलट चयन प्रक्रिया (Loco Pilot Selection Process)
लोको पायलट की चयन प्रकिया में उम्मीदवार को परीक्षा के तीन चरणों में सफल होना होता है | जिसमे उम्मीदवार को दो प्रमुख चरणों में कम्प्यूटर आधारित एटीट्यूड टेस्ट देना होता है | इसमें अभ्यर्थी को बहुविकल्पी प्रश्नो के उत्तर देने होते है | यह प्रश्न पत्र 250 अंको का होता है, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है | इसमें गलत जवाब देने पर 1/3 का नकारात्मक अंकन भी किया जाता है | चयन प्रक्रिया के तीन चरण इस प्रकार है :-
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
- स्वास्थ्य परीक्षण (Medical Test)
लिखित परीक्षा
आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थी को सबसे पहले इस परीक्षा में सफल होना होता है | यह लिखित परीक्षा होती है | जिसमे अभ्यर्थी से 120 अंको के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है, तथा गलत जवाब देने पर 1/3 के अनुपात में नकारात्मक अंकन भी किया जाता है | इस परीक्षा में उम्मीदवार को 1 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाता है |
लोको पायलट प्रश्न पत्र (Loco Pilot Question Paper)
क्रं.संख्या | विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
1. | अंकगणित | 20 | 20 |
2. | रीजनिंग | 10 | 10 |
3. | सामान्य जागरूकता | 25 | 25 |
4. | सामान्य विज्ञान | 30 | 30 |
5. | तकनीकी योग्यता | 30 | 30 |
6. | सामान्य बुद्धि | 05 | 05 |
7. | कुल | 120 | 120 |
साक्षात्कार (Interview)
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को चयन कर्ताओ द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है | इसमें अभ्यर्थी का स्किल टेस्ट लिया जाता है, जिसमे यह देखा जाता है, कि उम्मीदवार किस प्रश्न का जवाब कितनी जल्दी और सटीकता से दे रहा है | यदि आप इसमें सफल हो जाते है, तो आपको अगले चरण के लिए बुलाया जाता है |
चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
पहले और दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थी को तीसरे और अंतिम चरण से गुजरना होता है | इसमें उम्मीदवार का मेडिकल परीक्षण कराया जाता है | इस परीक्षण में आपकी आँखों की जांच कर यह पता किया जाता है, कि आप कितनी दूर तक कितना साफ देख सकते है | तीनो ही चरणों में सफल अभ्यर्थी को लोको पायलट के पद पर नियुक्त कर प्रशिक्षण दिया जाता है | किये जाने वाले चिकित्सा प्रशिक्षण की सूची इस प्रकार है:-
- आंखों का परीक्षण :- निकट दृष्टि: Sn: 0.6, 0.6 चश्मे के साथ या बिना चश्मे के होनी चाहिए, तथा दूर दृष्टि 6/9,6/12 चश्मे के साथ या बिना चश्मे के होनी चाहिए, इसमें लेंस 4D से अधिक शक्ति वाला न हो |
- कान की जाँच
- छाती का एक्स – रे
- ईसीजी
- मधुमेह परीक्षण
- ब्लड प्रेशर की जांच
- वर्णांधता के लिए इशिहारा परीक्षण
लोको पायलट परीक्षा पैटर्न (Loco Pilot Exam Pattern)
क्रं संख्या | आरआरबी एएलपी परीक्षा | प्रश्न संख्या | समय |
1. | पहला चरण सीबीटी | 75 | 60 मिनट |
2. | दूसरा चरण सीबीटी- भाग ए | 100 | 90 मिनट |
3. | दूसरा चरण सीबीटी- भाग बी | 75 | 60 मिनट |
पहले चरण का पाठ्यक्रम
- गणित :-इसमें अभ्यर्थी को अंश, एचसीएफ, संख्या प्रणाली, मानकीकरण, एलसीएम, प्रतिशत, दशमलव, बोडमास, समय और दूरी, समय और कार्य, अनुपात और अनुपात, सरल और मिश्रित ब्याज, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, लाभ और हानि, प्राथमिक सांख्यिकी, कैलेंडर और घड़ी, स्क्वायर रूट, पाइप्स और कूटर और आयु की गणना आदि का अध्ययन करना होता है |
- सामान्य बुद्धि और तर्क शक्ति :- कोडिंग और डिकोडिंग, वर्णक्रमानुसार और संख्या श्रृंखला, डाटा इंटरप्रिटेशन, गणितीय संचालन, निष्कर्ष और निर्णय लेना, रिश्ते, एनालॉग्स, समानताएं और अंतर, वर्गीकरण, निर्देश, जुंबलिंग, वेन आरेख, सिलेगिजम, विश्लेषणात्मक तर्क, विवरण – तर्क, दक्षता और आकलन की तैयारी करनी होती है |
- बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग :- इसमें उम्मीदवार को जन वजन और घनत्व,गर्मी और तापमान, गति और वेग, विस्तृत विषय मापन, मूलभूत बिजली, कार्य शक्ति और ऊर्जा, और इंजीनियरिंग ड्राइंग का अध्यन करना होता है|
- सामान्य जागरूकता :- राजनीति, अर्थशास्त्र, प्रौद्योगिकी, व्यक्तित्व, संस्कृति, खेल और विज्ञानं और वर्तमान में अन्य विषय से संबंधित जानकारी |
दूसरे चरण का पाठ्यक्रम
इस दूसरे भाग में अभ्यर्थी को डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री से जुड़े प्रश्नो के जवाब देने होते है | इसमें तकनीकी योग्यता, ट्रैड संबंधित प्रश्न पूछे जाते है | उम्मीदवार को योग्य होने के लिए न्यूनतम 35% अंक मान्य किये गए है | इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लोगो को कुछ छूट प्रदान की गयी है |
शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जाँच :- इसमें सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र जैसे :- शैक्षिक प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हस्ताक्षर, फोटो आदि की जांच की जाती है | इसके बाद अभ्यर्थी का चयन किया जाता है |
लोको पायलट का वेतन (Loco Pilot Salary)
लोको पायलट के पद पर कार्य कर रहे, कर्मचारी को आरम्भ में मासिक वेतन के तौर पर 5200 से 20,200 रूपए प्राप्त होते है | इसमें 1900 रूपए का ग्रेड पे के साथ अन्य भत्ते मिलाकर कुल वेतन 30 हजार रूपए तक हो जाता है | इसके बाद अनुभव बढ़ने पर सैलरी में भी बढ़ोतरी होती रहती है | लोको पायलट को वेतन के अलावा भी कई तरह सुविधाएं प्राप्त होती है |
कंप्यूटर इंजीनियर (Computer Engineer) कैसे बने