Scientist Kaise Bane |12th के बाद वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें |

आज के समयमें हर युवा एक इज्जतदार और सम्मानजनक पद पर कार्य करना चाहता है | जिसमे से कुछ लोग डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनना चाहते है, लेकिन कुछ युवा ऐसे भी होते है, जिन्हे साइंटिस्ट बनने में दिलचस्पी होती है | एक वैज्ञानिक (Scientist) के पास नयी- नयी चीजों का अविष्कार करने का गुण होता है | किन्तु इस गुण को प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम और कड़ी मेहनत के साथ- साथ चीज़ो को ठीक तरह से समझने की शक्ति भी होनी चाहिए |

साइंटिस्ट बनने के लिए आरम्भ से ही इसकी तैयारी करनी होती है | वह लोग जो साइंटिस्ट बनने का सपना देखते है, किन्तु जानकारी के अभाव के चलते है, उन्हें सफलता पाने में समस्या होती है | इसी समस्या के निवारण के लिए आपको इस लेख में साइंटिस्ट बनने के लिए योग्यता और वेतन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है |

कंप्यूटर इंजीनियर (Computer Engineer) कैसे बने

वैज्ञानिक कौन होता है (Who is Scientist)

एक वैज्ञानिक बनना कोई आसान काम नहीं होता है | इसके लिए आपको कड़ी मेहनत और मशक्कत करनी होती है | साइंटिस्ट बनने का सपना तो हर कोई देखता है, किन्तु अपने इस सपने को बहुत कम ही लोग सच कर पाते है | इसके लिए आपको आरम्भ की शिक्षा से ही तैयारी करनी होती है | आपको प्रारम्भ से निर्णय कर लेना होता है, कि आप अपना भविष्य किस क्षेत्र में बनाना चाहते है |

सही दिशा निर्देश और एक ही लक्ष्य न रखने से आपको सफलता पाने में बहुत दिक्कत हो सकती है | इसलिए यदि आप वैज्ञानिक कि तैयारी करना चाहते है, तो उसके लिए आपको सही दिशा निर्देश में तैयारी करनी होती है, इससे आपको अपना लक्ष्य पाने में आसानी होती है | यहाँ पर आपको साइंटिस्ट की तैयारी कैसे करे, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है |

वैज्ञानिक कैसे बने (Scientist Kaise Bane)

यदि आप साइंटिस्ट बनना चाहते है, तो उसके लिए आपको सही पाठ्यक्रम की तैयारी करनी होती है | यहाँ पर आपको कब और किस तरह से साइंटिस्ट कैसे बने(Scientist Kaise Bane)इसके बारे में जानकारी दी जा रही है, जिसे इस प्रकार बताया गया है:-

दसवीं के बाद साइंटिस्ट की तैयारी कैसे करे (After 10th Preparing Scientist)

एक वैज्ञानिक बनने के लिए आपको 10वी के बाद से ही तैयारी करनी होती है | आपको दसवीं से ही विज्ञानं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, तथा जब आप दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हो तो आगे भी आपको PCB (Physics, Chemistry, Maths )या PCB (Physics Chemistry Biology) में से किसी एक विषयका चयन करना होता है | इस विषयो में आपको अपनी मजबूत पकड़ बनानी होती है, साथ ही अच्छी समझ भी रखनी पड़ती है |

इंटर के बाद साइंटिस्ट की तैयारी कैसे करे (After Inter Preparing Scientist)

जब आप PCM या PCB में से चयनित विषय से इंटर पास कर चुके होते है, तब आपको कॉलेज में प्रवेश करना होता है | कॉलेज में प्रवेश करने के दौरान आपको यह ज्ञान हो जाता है, कि आप किस क्षेत्र में वैज्ञानिक कि उपाधि पाना चाहते है | इसमें आप सामाजिक विज्ञान (Social Science), भौतिक विज्ञान (Physics), गणित जीव विज्ञान (Mathematics Biology), खगोल (Astronomy), भूगर्भशास्त्र(Geology) के अतिरिक्त भी अन्य विषय है, जिसका चयन कर आप स्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकते है | इसके बाद आप अपनी इच्छानुसार BSC, B.Tech , B.Pharma या अन्य विषयो का अनुसरण कर ले |

आप IIST ( Indian Institute of Space Science and Technology) कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर आपना इंजीनियर के रूप में ISRO में काम करने का सपना पूर्ण कर सकते है | इसके लिए आपको IIT की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर IIST में 4 वर्ष वाला B.Tech का कोर्स करना होता है | ISRO (Indian Space Research Organisation) IIT, NIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों से ग्रेजुएट इंजीनियर्स को अपने संस्थान में भर्तियां करवाती है |

साइंटिस्ट बनने के लिए कोर्स

  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
  • रेडियो इंजीनियरिंग
  • खगोल विज्ञान और खगोल भौतिक
  • वायुमंडलीय विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • जलवायु विज्ञान और जलवायु विज्ञान
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • इंजीनियरिंग फिजिक्स
  • कम्प्यूटेशनल भौतिकी
  • पृथ्वी विज्ञान
  • पर्यावर्णीय विज्ञान
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

भारतीय मूल के सीईओ

साइंटिस्ट बनने के लिए शैक्षिक योग्यता (Educational to Become Scientist)

एक वैज्ञानिक बनने के लिए आपको 10वी के बाद की शिक्षा को Physics, Chemistry, Maths, और Biology के साथ पूर्ण करना होता है | जिसमे आप इन विषयो का चयन करते हुए MSC, M.FIL, P.hd स्नातक और परास्नातक कर सकते है | परास्नातक में सफल अभ्यर्थी वैज्ञानिक पद के लिए आवेदन कर सकते है |

साइंटिस्ट बनने हेतु आवश्यक आयु (Scientist  Age Required)

साइंटिस्ट बनने के लिए किसी भी तरह की आयु सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है | आप वैज्ञानिक बनने के लिए योग्य होकर किसी भी आयु में आवेदन कर सकते है | इसके अतिरिक्त आप किसी और विभाग में भी रिसर्च कर सकते है, और अपने लक्ष्य को सफलता से प्राप्त कर सकते है |

इसरो में वैज्ञानिक कैसे बने (How to Become a ISRO Scientist)

यदि आप इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहते है, तो उसके लिए आपको ISRO द्वारा प्रति वर्ष आयोजित एग्जाम में उत्तीर्ण होना होता है | इसे ICRB (ISRO Centralized Recruitment Board) परीक्षा कहते है | यह परीक्षा तीन श्रेणियों में करवाई जाती है |

आईसीआरबी की परीक्षा (IRCB Exam)

आईआरसीबी द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए आपके पास बैचलर ऑफ़ साइंस, चलर ऑफ़ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए | जिसमे आपके न्यूनतम 65% अंक होने चाहिए | इसके अतिरिक्त फिजिक्स और मैथ विषय से M.Tech की डिग्री वाले उम्मीदवार सीधा वैज्ञानिक बनने के लिए आवेदन कर सकते है |

  • Remote Sensing
  • Geoinformatics
  • Geography
  • Instrumentation
  • Applied mathematics
  • Geophysics

उम्मीदवार के चयन के लिए दो प्रक्रियाए निर्धारित है|

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • साक्षात्कार (Interview)

यदि उम्मीदवार इन दोनों ही प्रक्रिया में सफल हो जाता है, तो उसे ISRO जूनियर रिसर्च फेलो, वैज्ञानिक या इंजीनियरिंग के पद पर नियुक्त कर दिया जाता है | इसमें वैज्ञानिको द्वारा अलग – अलग शोधन किये जाते है | इस वैज्ञानिक बनने के लिए उम्मीदवार के अंदर प्रोजेक्ट टेबल माइंड, व्हिज्डम, बेस्ट नॉलेज के साथ-साथ शांत स्वभाव भी होना चाहिए |

इसरो वैज्ञानिक का वेतन (ISRO Scientist Salary)

क्रम संख्यापदवेतन
1.जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर17,163 रूपए
2.डिज़ाइन इंजीनियर28-30 हजार रूपए
3.सिविल इंजीनियर27-35 हजार रूपए
4.यांत्रिक इंजीनियर35-42हजार रूपए
5.अनुसंधान वैज्ञानिक62K–110kरूपए

एमबीए कोर्स क्या है

साइंटिस्ट बनने के लिए प्रमुख भारतीय यूनिवर्सिटी 

भारत में साइंटिस्ट बनने के लिए के लिए कुछ टॉप यूनिवर्सिटीज की सूची नीचे दी गई हैं–

  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर
  • भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
  • भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बैंगलोर
  • इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे
  • रेडियो खगोल विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र, पुणे
  • भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, केरल

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  • अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी

साइंटिस्ट बनने के लिए परीक्षा

  • JEE (Joint Entrance Exam) Main
  • JEE  Advanced
  • GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering)
  • IISER Aptitude Test

साइंटिस्ट की सैलरी

रोजगार के अवसरINR में वार्षिक वेतन
रिसर्च साइंटिस्ट2-4 लाख
फॉरेंसिक साइंटिस्ट3-5 लाख
एनालिटिकल केमिस्ट3-6 लाख
साइंस राइटर2-5 लाख
टॉक्सिकोलॉजिस्ट3-6 लाख
क्लिनिकल साइंटिस्ट2-5 लाख
साइंटिफिक लेबोरटरी टेक्नीशियन3-5 लाख
फिजिसिस्ट3-6 लाख
बॉटनिस्ट3.5-7 लाख
माइक्रोबायोलॉजिस्ट4.5-8 लाख
साइकोलॉजिस्ट2-4 लाख
मैथमेटिशियन3-6 लाख
एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट2-7 लाख