यदि आप किसी कंपनी में काम करते है, तो आपने CEO का नाम जरूर सुना होगा | सीईओ किसी कंपनी का एक मुख्य अधिकारी होता है, जिसके ऊपर उस कंपनी की सभी जिम्मेदारी होती है | किसी कंपनी में सीईओ का पद सबसे बड़ा होता है, जो कंपनी मालिक के बराबर माना जाता है | एक सीईओ अपनी कंपनी व संस्था के सभी कार्यो को पूरी जिम्मेदारी के साथ करता है, तथा कंपनी में होने वाली किसी भी तरह की हानि के लिए पूरी तरह से उत्तरदायी होता है | कंपनी की ग्रोथ और उसके भविष्य से जुड़े अच्छे बुरे का निर्णय लेना भी सीईओ के हाथ में होता है |

यदि CEO किसी तरह की गलती करता है, तो वह केवल निदेशक मंडल (Board of Director) के लिए उत्तरदायी होता है | आज हम आपको ऐसे ही कुछ भारतीय मूल के सीईओ के बारे में बताने जा रहे है, जो विदेशो की कई विशाल कंपनियों में सीईओ के पद पर कार्यरत है, और भारत देश का नाम रोशन कर रहे है | इस लेख में हम आपको भारतीय मूल के सीईओ (List of Top Indian Origin CEO) के बारे में जानकारी दी जा रही है |
भारतीय मूल के सीईओ(List of Top Indian Origin CEO)
भारतीय मूल के शीर्ष 10 सीईओ | ||
क्रम संख्या | नाम | कंपनी |
1. | पराग अग्रवाल | |
2. | शांतनु नारायण | Adobe |
3. | सत्या नडेला | Microsoft |
4. | अरविन्द कृष्णा | IBM |
5. | निकेश अरोड़ा | Paloalto |
6. | सुन्दर पिचाई | |
7. | थॉमस कुरियन | NetApp |
8. | राजीव सूरी | Inmarsat |
9. | जयश्री उल्लाल | Arista Networks |
10. | संजय झा | GlobalFoundries |

ट्विटर CEO पराग अग्रवाल (Twitter)
ट्विटर एक विश्व प्रसिद्ध Social Networking Website है, जो बिल्कुल Facebook की तरह ही इस्तेमाल की जाती है | दुनिया के सभी चर्चित व्यक्ति इस वेबसाइट को इस्तेमाल करना पसंद करते है | यह एक अमेरिकन वेबसाइट है, जिसके सीईओ भी भारतीय मूल के नागरिक पराग अग्रवाल है | पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को भारत देश के राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में हुआ, और इन्होने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी | पराग अग्रवाल वर्ष 2011 से ही ट्विटर में कार्यरत थे, किन्तु हालहि नवम्बर 2021 में कम्पनी द्वारा उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया |
एडोब CEO शांतनु नारायण(Adobe)
एडोब एक बहुचर्चित सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो अमेरिका में स्थित है | इसका पूरा नाम Adobe Systems Incorporated है | यह सॉफ्टवेयर कंपनी Graphics, Printing और Publishing जैसे सॉफ्टवेयर का निर्माण करती है | जिसके मुख्य अधिकारी शांतनु नारायण है | शांतनु एक भारतीय मूल के नागरिक है, जिनका जन्म हैदराबाद में हुआ था, और इन्होने उस्मानिया विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी | वर्ष 1998 में यह एडोब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे, जिसके बाद यह वर्ष 2005 में कंपनी के सीओओ बने और वर्ष 2007 में इन्हे कंपनी का सीईओ चुना गया |
माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला (Microsoft)
वर्तमान समय में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिने जाते है | किन्तु इससे पहले यह लम्बे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले पायदान पर रहे | बिल गेट्स ने अपनी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के लिए भारतीय मूल के निवासी सत्य नडेला को अपनी कंपनी का सीईओ नियुक्त किया | सत्या नडेला भारतीय मूल के नागरिक है, जिनका जन्म हैदराबाद में हुआ और जिन्होंने महिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से शिक्षा प्राप्त की है | सत्या नडेला को वर्ष 2014 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ का पद सौंपा गया, और आज वह माइक्रोसॉफ्ट में CEO के पद पर कार्यरत है |
आईबीएम CEO अरविन्द कृष्णा (IBM)
आईबीएम दुनिया की प्रशिद्ध कम्प्यूटर हार्डवयेर कंपनी है | वर्तमान समय में IBM कंपनी में सीईओ के पद का भार भी एक भारतीय मूल के नागरिक के ऊपर है, जिन्हे अरविन्द कृष्णा के नाम से जाना जाता है | अरविन्द कृष्णा का जन्म भारत में आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में हुआ था | इन्होने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है | अरविन्द को IBM में 30 वर्षो तक कार्य करने का अनुभव प्राप्त है | IBM कंपनी ने वर्ष 2020 में अरविन्द कृष्णा (Adobe Shantanu Narayen )को CEO के पद पर नियुक्त किया, जिसके बाद से अरविन्द कृष्णा आईबीएम कंपनी का भार संभल रहे है |
पालोअल्टो CEO निकेश अरोड़ा (Paloalto)
पालो अल्टो नेटवर्क एक अमेरिकन साइबर सिक्युरिटी कंपनी है | जिसके सीईओं निकेश अरोड़ा है | निकेश अरोड़ा भारतीय मूल के नागरिक है, जिनका जन्म वर्ष 9 फ़रवरी 1968 को उत्तर प्रदेश राज्य के गाज़ियाबाद जिले में हुआ था | इन्होने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से IIT इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B-Tech की डिग्री प्राप्त की | जिसके बाद इन्होने कुछ समय तक नौकरी की और बाद में यह यूएस चले गए | यूएस की बोस्टन नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी इन्होने एमबीए की डिग्री प्राप्त की और उसके पश्चात् चार्टेड फाइनेंशियल अनलिस्ट की शिक्षा प्राप्त की | निकेश अरोड़ा ने कई सम्मानजनक पदों पर कार्य किया, जिसके बाद 1 जून वर्ष 2018 को उन्हें पालो आल्टो कंपनी ने अपनी कंपनी का सीईओं चुना |
गूगल CEO सुन्दर पिचाई(Google)
यदि आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते है,तो गूगल को आप बहुत अच्छी तरह से जानते होंगे | गूगल विश्व की एक विशाल कंपनी है | यह एक सर्च इंजन है, जिसमे आप अपनी जरूरत से जुड़ी किसी भी चीज़ के बारे में जानकारी पाने के लिए गूगल में खोज कर उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है | इतनी बड़ी कंपनी का सीईओ भी भारतीय मूल का एक नागरिक है, जिसका नाम सुन्दर पिचाई है | सुन्दर पिचाई का जन्म 10 जून 1972 में भारत देश के तमिल नाडु राज्य के मद्रास जिले में हुआ | इन्होने आईआईटी खड़गपुर से धातु-उद्योग-संबंधी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी | वर्ष 2004 में सुन्दर पिचाई Google से जुड़े थे, तथा वर्ष 2015 में उन्हें गूगल के CEO के पद पर नियुक्त किया गया | इसके बाद वर्ष 2019 में इन्हे Alphabet का CEO भी नियुक्त किया गया है| सुन्दर पिचाई सैलरी के तौर पर सालाना 20 लाख डॉलर की कमाई करते है |
नेटऐप CEO थॉमस कुरियन (NetApp)
नेटऐप एक अमेरिकी हाइब्रिड क्लाउड डेटा कंपनी है | इस कंपनी को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में विकसित किया गया | वर्तमान समय में थॉमस कुरियन इस क्लॉउड डाटा कंपनी के सीईओं है, जो कि भारतीय मूल के नागरिक है | थॉमस कुरियन वर्ष 1960 में केरल में जन्मे इन्होने प्रारंभिक शिक्षा बेंगलुरु से प्राप्त की, जिसके बाद IIT मद्रास से इन्होने आईआईटी की डिग्री प्राप्त की और अपने भाई के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे | वर्ष 2015 में यह नेटऐप कंपनी से जुड़े थे | उससे पहले जार्ज सिस्को सिस्टम्स के मैनेजर के पद पर कार्यरत थे |