झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को आने जाने में आने वाली समस्याओं को देखकर सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना 2023 का शुभारंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत परिवहन विभाग द्वारा झारखण्ड राज्य के हर हिस्से में गाड़िया चलायी जाएँगी। जिससे राज्य के लोग अपना सफर आसानी से तय कर सही समय पर अपने स्थान पर पहुँच पाएंगे।जिससे गरीब लोगों और छात्र/छात्रा और किसानो को शहर तक पहुँचने में आसानी होगी। बच्चों के लिए स्कूल/कॉलेज ,किसानो के लिए बाजार ,और मरीज़ों के लिए अस्पताल जाना आसान हो जायेगा।
Madhya Pradesh Nari Samman Yojana
यदि आप भी झारखंड के निवासी है। और मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Mukhyamantri Gram Gadi Yojana 2023 के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है। इस योजना के बारे में जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana 2023
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 2023 को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की घोषणा की गयी है। मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना के तहत गाँव से ब्लॉक तक और जिला मुख्यालय और शहर तक आवागमन की सुविधा को आसान बनाया जायेगा। जिससे लोगो को सफर और सही समय पर पहुंचने में आसानी आएगी। इस योजना के अंतर्गत गरीब ,मजदूर,छात्र /छात्रा,किसानो,और बीमारों को शहर तक पहुंचने में आसानी हो जाएगी।इस योजना के शुरू होने से लोगो को अब शहर तक जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ेगा।
Mukhyamantri Gram Gadi Yojana 2023 (Keyhighlightes )
योजना का नाम | Mukhyamantri Gram Gadi Yojana |
शुरू की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
विभाग | परिवहन विभाग झारखंड |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन की सुविधा को आसान बनाना |
बजट राशि | 4 करोड़ रुपए |
राज्य | झारखंड |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Mukhyamantri Gram Gadi Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य गांव में रह रहे नागरिकों को शहर तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना है। सर्कार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदेश में 500 वाहन संचालित किए जाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से गांव के किसान, मजदूर, छात्र छात्रा को शहर तक आने की सुविधा प्राप्त होगी। यह योजना ग्राम पंचायतों में रह रहे नागरिकों के जीवन में सुधार लाएगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से प्रदेश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना के लाभ और विशेषताएं
- मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आरंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- आपको बता दे कि परिवहन सुविधा बिलकुल मुफ्त होगी।
- इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाएं, सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी, सीनियर सिटीजन आदि लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी नागरिकों को 100% मुक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- वाहन चालकों को इस योजना के अंतर्गत रोड टैक्स में छूट प्रदान की जाएगी।
- नए परिवहन खरीदने की स्थिति में लाभार्थी को ब्याज में 5% की छूट प्रदान की जाएगी।
- वह नागरिक जो विकलांग है और उनकी विकलांगता 50% से अधिक है उन सभी नागरिकों को मुफ्त में परिवहन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थियों को रोड टैक्स पर केबल एक रुपए का टोकन देकर वाहन चलाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
वाहन एवं बस संचालकों को मिलने वाले लाभ
वाहन की आयु | यात्री की क्षमता | वाहन चालक |
नई गाड़ी | 7 से 42 लोग | रोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क ₹1 |
15 से कम पुरानी गाड़ी | 10 से 21 लोग | रोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क ₹1 |
11 से 20 पुरानी गाड़ी | अधिकतम 22 लोग | रोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क ₹1 |
Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के लिए पात्र लाभार्थी
- विधवा महिलाएं
- सीनियर सिटीजन
- राज्य के छात्र जो बेहतर शिक्षा के लिए प्रखंड और अनुमंडल तक जाना चाहते हैं
- किसान जो अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाना चाहते है
- बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए शहर जाने वाले लोग
- विकलांग (जिसकी विकलांगता 50% या उससे अधिक है)
- मान्यता प्राप्त झारखंड के आंदोलनकारी
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- विकलांग प्रमाण पत्र
- विधवा प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- सरकारी रिजल्ट करमचारी प्रमाण पत्र
- छात्र आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- HIV व्यक्ति (अस्पताल का प्रमाण पत्र)
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?
यदि आप झारखंड ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको भी कुछ समय इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लागू किया जाएगा। जैसे ही हमे सरकार की ओर से आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होगी। तो हम आपको अपने लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।