छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कन्याओं के विवाह संपन्न करने हेतु छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी ऐसे परिवार की कन्याए जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन तथा आर्थिक तंगी के कारण अविवाहित रह जाती हैं। तो ऐसे परिवारों की कन्याओ के विवाह के लिए उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक सहायता व प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
यदि आप भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, अपने आर्टिकल की मदद से हम आपको Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023 के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023
छत्तीसगढ़ सरकार व छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य की कन्याओ के विवाह हेतु मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारंभ 2023 को किया गया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह हेतु 25000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विधवा, अनाथ तथा निराक्षित कन्याओं को भी शामिल किया गया है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों के सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा एवं विवाह में दहेज की लेनदेन पर रोकथाम भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।
CG Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना |
किसने आरंभ की | छत्तीसगढ़ सरकार |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ की कन्याए |
उद्देश्य | कन्याओं को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | cgwcd.gov.in |
साल | 2023 |
आर्थिक सहायता | ₹25000 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
CG Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राशि की गरीब परिवार की बालिकाओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से कन्याओ के विवाह के लिए सरकार द्वारा ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे की कन्याओं का विवाह करवाया जा सकेगा।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- छत्तीसगढ़ कन्या विवाह योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
- सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023 का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल 2 कन्याएं ही प्राप्त कर सकती हैं।
- इस योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह का आयोजन भी करवाया जाने का प्रावधान है।
- विधवा, अनाथ एवं निरीक्षक कन्याए भी इस योजना लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- विवाह के समय आने वाली आर्थिक कठिनाइयों के निवारण इस योजना के माध्यम से प्राप्त होगा।
- इस योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन मिलेगा एवं दहेज के लेनदेन पर भी रोकथाम लगेगी।
कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता का विवरण
राशि का विवरण | आर्थिक सहायता |
वर वधु के श्रृंगार सामग्री के लिए | ₹5000 |
अन्य उपहार सामग्री के लिए | ₹14000 |
वधु को बैंक ड्राफ्ट के रूप में | ₹1000 |
सामूहिक विवाह आयोजन पर प्रति कन्या राशि | ₹5000 |
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana की पात्रता
- आवेदक छत्तीसगढ़ के स्थाई निवासी होना चाहिए।
- कन्या की आयु 18 वर्ष और 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
- कन्या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- विवाह प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है
- सर्वप्रथम आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ पर्यवक्षेक/ बाल विकास परियोजना अधिकारी/ जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के पास जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको वहां से छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojan के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।