बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार यादव जी द्वारा राज्य की बालिकाओ के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुभारम्भ किया। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य की बेटियां सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बन सकेंगी। और इस योजना के माध्यम से राज्य में बेटियो के हित में शिक्षा का प्रोत्साहन भी उन्नत होगा। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 के तहत राज्य में बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यदि आप भी Mukhyamantri Kanya Uthan Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो हम आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023
इस योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार जो आर्थिक स्थिति ठीक न हों के कारण अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कराने में असमर्थ है, तो ऐसे परिवार की बेटियों बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा पूरी होने तक उसे आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को लगभग 50000 रूपये की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ लगभग 1.50 करोड़ का कन्याएं उठा पाएंगी। इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य की बेटियां आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी।

कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा लेने के लिए प्रोत्साहित करने का है। और प्रदेश की बालिकाओं की स्थिति को बेहतर कर उन्हें उच्च शिक्षा पूरी करने में आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना है। इस योजना के तहत बेटियों को शिक्षा प्राप्त कराने के लिए कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे कि राज्य की बेटियां शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित होंगी। और सभी कन्या आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी। तथा संपूर्ण राज्य का शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा। Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के माध्यम से बालिकाओं का भविष्य उज्जवल बनेगा।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (Keyhighlights)
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
शरू की गई | मुख्यमंत्री नितीश कुमार यादव द्वारा |
विभाग | महिला कल्याण विभाग |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन प्रक्रिया |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
उद्देश्य | बालिकाओं को उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए आर्थिक सहयोग देना |
आधिकारिक वेबसाइट | edudbt.bih.nic.in |
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana हेतु पात्रता
- योजना में आवेदन करने वाली बालिका बिहार की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को ही उठा सकती है।
- कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत जो बालिकाऐं अविवाहित हैं वह आवेदन के पात्र मानी जाएगी, विवाहित वालिका आवेदन नहीं का होगी।
- आवेदक बालिका खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में होना आवश्यक है, जो उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- इंटर की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको दिए गए लिंक 1 या लिंक 2 (For students registration and login only) में से किसी एक लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज में आपको “पंजीकरण के लिए यहाँ क्लिक करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही से भरनी होगी।]
- सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरकर आप दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके रजिस्टर करें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपके बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कन्या शिशु के 2 वर्ष से लेकर स्नातक उत्तीर्ण करने तक स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहन राशी दी जाती है |
- कन्या के 2 वर्ष पूरा होने के बाद :- 2000 रूपए
- कक्षा 1 से 2 के बीच में हर वर्ष :- 600 रूपए
- कक्षा 3 से 5 के बीच में हर वर्ष :- 700 रूपए
- कक्षा 6 से 8 के बीच में हर वर्ष :- 1000 रूपए
- कक्षा 9 से 12 के बीच में हर वर्ष :- 1500 रूपए
- कक्षा 10वीं/मैट्रिक पास करने पर :- 10,000/- रूपए
- कक्षा 12वीं/इंटर पास करने पर :- 25,000 रूपए
- स्नातक पास होने के बाद :- 50,000 रूपए