मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की है। जिसका नाम एमपी नारी सम्मान योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे मध्यप्रदेश की महिलाए सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सके और अपने दैनिक खर्चों को सरकार द्वारा दी गई राशि में ही पूरा कर सकें। मध्यप्रदेश की महिलाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो आज हम आपको Madhya Pradesh Nari Samman Yojana 2023सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना
Madhya Pradesh Nari Samman Yojana 2023
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा नारी सम्मान योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। MP नारी सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 15,00 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। राज्य की महिलाओ को इस योजना के तहत आवेदन के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योकि Nari Samman Yojana के अंतर्गत आवेदन के लिए सभी जिलों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। नारी सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि सीधा भारतीय महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

MP Nari Samman Yojana 2023 (Keyhighlightes)
योजना का नाम | MP Nari Samman Yojana |
घोषणा की गई | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा |
योजना का शुभारंभ | 9 मई 2023 |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आर्थिक सहायता राशि | 2000 रुपए |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
एमपी नारी सम्मान योजना का उद्देश्य
नारी सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। और सरकार द्वारा ही रसोई गैस सिलेंडर के लिए अलग से 500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं 9 मई से ऑफलाइन आवेदन कर सकती है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं का आवेदन आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा सभी जिलों में कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। जिसके माध्यम से महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगी।
एमपी नारी सम्मान योजना एप्लीकेशन फॉर्म के लाभ तथा विशेषताएं
- मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है।
- नारी सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा हर महीने 2000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें से राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि दैनिक खर्च और 500 रुपए की राशि गैस सिलेंडर के लिए प्रदान की जाएगी।
- MP Nari Samman Yojana 2023 के लाभार्थी महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं 9 मई से आवेदन कर सकती है।
- मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
Madhya Pradesh Nari Samman Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाएं पात्र होगी।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
MP Nari Samman Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
यदि आप नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो आपको बता दे कि सरकारी कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं से आवेदन कर्ता का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर लिया जाएगा। जिसके बाद नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। ताकि सभी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया जा सके। इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के संचालन से प्रदेश की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे। इसके अतिरिक्त महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।