ISRO Chandrayaan-3 : Chandrayaan Kya Hota Hai In Hindi|

ISRO Chandrayaan 3 Mission – आजकल टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिको की दुनिया में चन्द्रमा पर जाना बहुत ही आसान हो गया है। विश्व के सभी देशो के वैज्ञानिको ने चन्द्रमा के लिए रॉकेट बनाये। और चन्द्रमा की सैर की। लेकिन आज हम आपको अपने देश भारत के रॉकेट चंद्रयान 3 के बारे में बताएंगे। जिसे भारत के एक बहुत ही स्पेशल संगठन जिसका नाम ISRO द्वारा लांच किया गया है। यदि आप चंद्रयान 3 के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको ISRO Chandrayaan 3 Mission के बारे में सभी सम्बंधित जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

हेलीकॉप्टर का माइलेज कितना होता है

Chandrayaan 3 Mission

आज हम आपको चंद्रयान 3 के बारे में बताएंगे। दरअसल चंद्रयान-3 को इसरो द्वारा 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया।चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर 2.35 चन्द्रमा पर जाने के लिए रवाना किया गया। चंद्रमिशन के तहत चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा।

ISRO Chandrayaan 3 Mission की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग (Moon Mission Landing) की महारत हासिल की है। 

NIA Officer कैसे बने|

चंद्रयान-3 तीन में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है। इसका कुल भार 3,900 किलोग्राम है। चंद्रयान 3 के लॉन्च को देखने के लिए कई स्कूलों के क़रीब 200 स्टूडेंट्स स्पेस सेंटर पर पहुंचे थे. इस दौरान हज़ारों लोग स्पेस सेंटर पर मौजूद दिखे। आपको बता दे कि इस मिशन में चंद्रयान का एक रोवर निकलेगा जो चांद की सतह पर उतरेगा और लूनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लॉन्च से पहले ट्वीट कर कहा था- ”भारत के स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 की तारीख़ सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी।
फ़्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 लॉन्च की बधाई देते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने कहा, “चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक शानदार चैप्टर की शुरुआत की है.”

पीएम मोदी ने कहा, “यह भारत के हर व्यक्ति के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर ले जाते हुए ऊंचाइयों को छू रहा है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनके उत्साह और प्रतिभा को सलाम करता हूँ।”

Chandrayaan -3 की लॉन्चिंग उद्देश्य

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का उद्देश्य चंद्रमा की कक्षा पर पहुंचना, लैंडर का उपयोग कर चांद की सतह पर यान को सुरक्षित उतारना और लैंडर में से रोवर का बाहर निकलकर चंद्रमा की सतह के बारे में अध्ययन करना है। इसरो का कहना है कि वह ऐसी जगह चंद्रयान-3 की लैंडिंग करेगा, जहां अब तक किसी देश ने अपना यान नहीं उतारा है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर पूरा देश उत्साहित है।