ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) क्या होता है | प्रकार | कीमत | कार्य कैसे करता है

ऑक्सीज़न कंसंट्रेटर से सम्बंधित जानकारी

इस समय देश में कोरोना की दूसरी वेव का प्रकोप लगातार जारी है| देश में लगभग पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन तीन लाख से अधिक नये मामले सामनें आये है| हालाँकि कोरोना लगातार बढ़ते के संक्रमण की चेन को तोडनें के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू कर दी गयी है, इसके बावजूद भी मामलों में कमीं नहीं आ रही है| ऐसे में देश के अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन (Oxygen) की डिमांड बढ़ने से उसकी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है|

ऐसे में इन दिनों इसकी जगह खास तौर से ऑक्सजीन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) की मांग बढ़ रही है| ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) क्या होता है, इसके प्रकार, कीमत और यह कार्य कैसे करता है? इसके बारें में हम आपको यहाँ पूरी जानकारी दे रहे है|

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद परहेज

ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर क्या होता है (What Is Oxygen Concentrator)

हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है| यह ऑक्सीजन फेफड़ों के माध्यम से हमारे शरीर की विभिन्न कोशिकाओं में प्रवाहित होती है। जबकि कोरोना वायरस एक श्वसन रोग है, हो हमारे फेफड़ों को प्रभावित करता है| इस संक्रमण के कारण हमारे शरीर में आक्सीजन लेवल का स्तर काफी गंभीर स्थिति में पहुँच जाता है| ऐसी स्थिति में शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ानें के लिए चिकित्सकीय रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सहायता से आक्सीजन दी जाती है|  

हम सभी जानते है कि हमारे आसपास मौजूद हवा में आक्सीजन के आलावा नाइट्रोजन और कई अन्य गैसे पाई जाती है| दरअसल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक मेडिकल उपकरण है, जो हमारे आसपास मौजूद हवा में से ऑक्सीजन को अलग कर देता है| दूसरे शब्दों में, यह कंसंट्रेटर हवा को अपने अन्दर लेने के पश्चात ऑक्सीजन को छोड़कर अन्य सभी गैसों को बाहर कर देता है| यह आक्सीजन कंसंट्रेटर में लगे टैंक में एकत्र होती रही है, जिससे पेशेंट को आक्सीजन की आपूर्ति बिना रूकावट दी जाती है|

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर कार्य कैसे करता है (Oxygen Concentrator Works)

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक चिकित्सीय उपकरण है, जो हमारे मौजूद हवा में से ऑक्सीजन को अलग करनें का कार्य करता है| जैसा कि हम सभी जानते है कि हवा में 21 फीसदी ऑक्सीजन, 78 फीसदी नाइट्रोजन और शेष 1 फीसदी अन्य गैसे होती है| यह कंसंट्रेटर हमारे आसपास की वायु को अपने अन्दर लेता है और उसे फ़िल्टर कर नाइट्रोजन और अन्य गैसों को वापस हवा में छोड़ देता है, जबकि शुद्ध ऑक्सीजन को एक सिलिंडर में एकत्र करता है|

समग्र पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण (samagra.gov.in) 

ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर के प्रकार (Types Of Oxygen Concentrator)

आपको बता दें कि मुख्य रूप से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 2 प्रकार के होते है, जिन्हें  कंटीन्यूअस फ्लो और पल्स डोज (पोर्टेबल) के नाम से जाना जाता है|  कंटीन्यूअस फ्लो के अंतर्गत एक ऐसा कंसंट्रेटर होता है, जिसे इधर-उधर नहीं ले जाया जा सकता अर्थात यह एक बड़ी और स्थायी मशीन होती है, मुख्य रूप इस प्रकार के कंसंट्रेटर का उपयोग लगातार ऑक्‍सीजन सप्‍लाई करने के लिए किया जाता है|

वहीँ पोर्टेबल कंसंट्रेटर को कहीं भी ले जाया जा सकता है| इस प्रकार का कंसंट्रेटर मरीज के ब्रीथिंग पैटर्न को डिटेक्ट कर उसके अनुसार ऑक्सीजन रिलीज करता है| हालाँकि यह कोरोना से संक्रमित पेशेंट के लिए उपयुक्त नहीं है| हालाँकि मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, बिना चिकित्सक की सलाह के ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का उपयोग करना अत्यंत हानिकारक हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में कितनी तहसील है सूची

ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर की क्षमता (Oxygen Concentrator Capacity)

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्षमता के अनुसार छोटे, मध्यम और बड़े कंसंट्रेटर होते है| इनकी ऑक्सीजन सप्लाई करनें की क्षमता इनकी मशीन पर निर्भर होती है,जो इस प्रकार है-

1. छोटे कंसंट्रेटर (Small Concentrator)

छोटे कंसंट्रेटर की क्षमता लगभग 5 से 10 किलोग्राम  होती है| इस प्रकार की मशीन से 1 लीटर से 9 लीटर तक ऑक्‍सीजन फ्लो किया जा सकता है| हालाँकि इस मशीन से 90 फीसदी ऑक्‍सीजन कंसंट्रेशन तभी किया जा सकता है, जब इसका फ्लो निम्न स्तर अर्थात 1 या 2 लीटर पर हो|    

पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान

2. मध्यम कंसंट्रेटर (Middle Concentrator)

इस प्रकार के कंसंट्रेटर की क्षमता लगभग 15 किलो से 19 किलोग्राम की होती है| सबसे खास बात यह है कि इनमें कंप्रेशर भी होता है| यह मशीन बहुत ही सरलता से 1 लीटर से 5 लीटर के बीच 90 फीसदी ऑक्‍सीजन देने में सक्षम है| इस प्रकार के कंसंट्रेटर का उपयोग कोरोना से संक्रमित पेशेंट के लिए उपयुक्‍त होते हैं| 

3. बड़ा कंसंट्रेटर (Big Concentrator)

इस कंसंट्रेटर की क्षमता लगभग 20 किलो होती है| इस प्रकार की मशीन में भी एक बड़ा कंप्रेशर लगा होता है, जो 1 से 10 लीटर फ्लो पर 90 फीसदी ऑक्‍सीजन आपूर्ति करनें में पूरी तरह से सक्षम है| इस प्रकार की मशीन से एक साथ 2 मरीजों को ऑक्‍सीजन दी जा सकती है|

स्वनिधि योजना (SVANidhi Yojana) क्या है 

आक्सीजन कंसंट्रेटर के फायदे (Benefits Of Oxygen Concentrator)

यदि कोई व्यक्ति कोरोना के वायरस से संक्रमित है और वह अपना ईलाज घर पर रहकर ही करा रहा है| ऐसे में उस पेशेंट के लिए आक्सीजन कंसंट्रेटर एक बेहतर विकल्प है| एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक कंसंट्रेटर 1 मिनट में 5 से 10 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकता है| सबसे खास बात यह है, कि इसे आक्सीजन सिलेंडर की तरह रिफिलिंग करवानें की आवश्यकता नहीं होती है इसके साथ ही इसे इलेक्ट्रिसिटी न होनें पर इनवर्टर से चलाया जा सकता है|

फार्मासिस्ट (Pharmacist) कैसे बने

आक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत (Oxygen Concentrator Price)

इस समय कोरोना संक्रमण से संक्रमित होनें वाले लोगो की संख्या इतनी अधिक बढ़ चुकी है, कि लगभग हर मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है| यहाँ तक कि जितने मरीज अस्पतालों में उससे तीन गुना मरीज घरों में रहकर इलाज करा रहे हैं।

एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोगो से मुंहमांगा डिपॉजिट मांगा जा रहा है। यदि हम आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की बात करे, तो  20 दिन पहले तक मिनी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की कीमत 35 हजार थी, वह अब 65 से 80 हजार रुपए तक पहुंच चुकी है।

MP रोजगार पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे

5 एलपीएम स्‍टेशनरी30-65000 हजार रुपये
8 एलपीएम स्‍टेशनरी66-95 हजार रुपये
10 एलपीएम स्‍टेशनरी70-1.30 लाख रुपये
पल्‍स फ्लो पोर्टेबल1.60-2.25 लाख रुपये
पल्‍स एंड कॉन्‍टिनुअस फ्लो पोर्टेबल1.80-3.50 लाख रुपये

Tulip Portal क्या है