खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे | upbhulekh.gov.in

खसरा खतौनी ऑनलाइन देखे

भारत सरकार ने देश को एक डिजिटल भारत में परिवर्तित कर दिया है जिससे ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा समय की बचत, व्यर्थ की भाग-दौड़ तथा कार्यालयों के चक्कर लगाना कम हो गया है अब अधिकतर जानकारी घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त हो जाती है| देश के नागरिको की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 मई 2016 को  एक वेब पोर्टल का शुभारम्भ किया है जिसके माध्यम से आप खसरा खतौनी से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन स्मार्टफोन, लैपटॉप या कंप्यूटर के द्वारा प्राप्त कर सकते है इस पोर्टल पर भू सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी जैसे भू अभिलेख, जमींन सम्बन्धी कागजातों का रख-रखाव आदि के  विषय में जानकारी उपलब्ध है ऑनलाइन प्रक्रिया अति सरल है तथा इससे जमींन के मामले में धोखा-धड़ी करने वाले भूमाफियाओ पर भी अंकुश लगेगा| इस पृष्ठ पर हम आपको “खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे” इसके सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराएँगे|  

ई गन्ना एप्प क्या है

भूलेख खसराखतौनी क्या है?

भूलेख खसरा-खतौनी यह अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसके अंतर्गत आपकी जमींन सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहती है तथा इसे जमाबंदी भी कहा जाता है खसरा के अंतर्गत आपकी जमींन का एरिया, नाप तथा भू स्वामी का नाम दर्ज रहता है साथ ही जमींन की स्थिति, क्षेत्रफल एवं वहा के वातावरण सम्बन्धी जानकारी भी उपलब्ध रहती है| खतौनी को एक प्रकार का भूमि अभिलेख कह सकते है यह लेखपाल के द्वारा बनाया तथा रखा जाता है |

जिसमे भूमि सम्बन्धी सम्पूर्ण विवरण अलग-अलग मदो के बहीखाते में दर्ज रहता है, इसे एक प्रकार का क़ानूनी दस्तावेज कर सकते है| आपकी जमीन पर जब किसी के द्वारा आधिपत्य करने की कोशिश की जाती है तब जमींन का स्वामित्व दिखाने में यही दस्तावेज काम आता है| उत्तर प्रदेश सरकार ने आपकी सुविधा के लिए ही वेब पोर्टल जारी किया है जिसके माध्यम से आप अपनी जमींन सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है|

दीक्षा एप्प या पोर्टल क्या है

भूलेख पोर्टल के लाभ

भारत देश के नागरिक इस पोर्टल के द्वारा सरलता से अपने भू-अभिलेखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा इस भूलेख पोर्टल के लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक तथ्य इस प्रकार है-

1. इस वेब पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे भूमि सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है|

2. भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे|

3. वेब पोर्टल के प्रयोग से समय भी बचेगा|

4. इस पोर्टल पर आप खसरा खतौनी का नंबर डाल कर भूमि का सम्पूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते है|

5. उत्तर प्रदेश का पूरा ऑनलाइन डाटा इस पोर्टल पर उपलब्ध है|

6. आप किसी भी स्थान पर भूमि सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है|

7. ऑनलाइन यह जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आपकी जमींन किसी और के नाम पर तो नहीं है, धोखा-धड़ी से बच सकते है|

8. जमींन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी को घूस नहीं देना पड़ेगा|

खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए आवश्यक तथ्य

1. आपके पास स्मार्टफोन, लेपटाप या कंप्यूटर होना चाहिए जिसमे इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध हो|

2. भूमि सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी जैसे गांव, जिला तथा राज्य का नाम आदि होना चाहिए|

3. भूस्वामी के पूरे नाम की जानकारी होनी चाहिए|

Tulip Portal क्या है 

खसरा खतौनी कि ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करे

1. सर्वप्रथम आप  विभाग की आधिकारिक  वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in पर जायेंगे|

2. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट का पेज खुलकर आजायेगा|

Online Khasra Khatauni Kaise Dekhen

3. इस पेज पर आपको “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे” के ऑप्शन पर क्लिक करे |

4. एक पेज खुलेगा उस मे आपको कैप्चा कोड को डालना है, और सबमिट पर क्लिक कर देना है।

5. इस पेज पर, ‘जनपद चुने’, ‘तहसील चुने’, ‘ग्राम चुने’ , ‘ग्राम का पहला अक्षर चुनें’ दिखाई देगा |

6. सबसे पहले आप जनपद को चुने उसके बाद  में तहसील और ग्राम का नाम चुने यदि सूची म में ग्राम का नाम नही देख रहा है तो आप ग्राम का पहला अक्षर को चुन सकते है|

7. आपके पास यदि  जमीन का खसरा, खतौनी, गाटा या खाता संख्या तथा खातेदार का नाम डाल कर भी आप ढूंढ सकते है|

8. इसके बाद खसरा खतौनी का ऑनलाइन विवरण आ जायेगा, जिसका आप प्रिंट ले सकतें हैं, परन्तु यह प्रति सत्यापित नहीं है|

आज इस पृष्ठ पर आपको खसरा खतौनी क्या है इससे क्या लाभ है तथा आप जमींन सम्बन्धी ऑनलाइन जानकारी किस प्रकार प्राप्त कर सकते है इस सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है |

एमएसएमई (MSME) क्या है