समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) से सम्बंधित जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा और अहम् कार्यालय सचिवालय है| दूसरे शब्दों में हम यह कह सकते है, कि सचिवालय द्वारा ही प्रदेश के सभी विभागों का कार्य प्रस्तावित किये जाते है| सचिवालय के कार्य को मुख्य सचिव द्वारा नियंत्रित किया जाता है। विभिन्न विभागों के कार्यों के शीघ्र निस्तारण का लिए इसे अनेक अनुभागो में विभाजित किया गया है, जिसके माध्यम से विभागों के कार्यों पर प्रगति स्तर का मापन किया जाता है|

सचिवालय के विभिन्न विभाग, सचिव और प्रमुख सचिव के सम्पूर्ण प्रभार के अन्तर्गत कार्य करते हैं। इन अनुभागों के प्रभारी अनुभाग अधिकारी होते हैं, जो राजपत्रित स्तर के होते हैं। अनुभागों में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी कार्यरत होते हैं| समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) कैसे बने, योग्यता, सैलरी और कोर्स के बारें में आपको यहाँ जानकारी दे रहे है|
खंड शिक्षा अधिकारी (BEO Kaise Bane) क्या होता है
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
समीक्षा अधिकारी बननें के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक अर्थात ग्रेजुएट या समकक्ष होना चाहिए |
आयु सीमा (Age Limit)
समीक्षा अधिकारी पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए| सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट प्रदान कि जाएगी| ओबीसी वर्ग के छात्रों को 3 वर्ष, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष की छूट प्रदान प्राप्त होती है|
समीक्षा अधिकारी कैसे बने (Review Officer)
समीक्षा अधिकारी बननें के लिए आपको यूपीपीएससी अर्थात उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में शामिल होना होता है, और इस परीक्षा में सफल होनें वाले अभ्यर्थियों को सचिवालय भवन, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भवन, इलाहाबाद आदि में नियुक्त किया जाता है|
समीक्षा अधिकारी बननें के लिए अभ्यर्थी को दो परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना आवश्यक होता है | उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में इंटरव्यू नहीं होता है|
बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) क्या होता है
1.प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत दो प्रश्नपत्र होते है, जिनमें पहला पेपर सामान्य अध्ययन का और दूसरा प्रश्नपत्र हिंदी का होता है| प्रथम प्रश्न पत्र में 140 बहुविकल्पीय प्रश्न तथा दूसरे प्रश्न पत्र में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछें जाते है, और प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक का होता है| प्रारंभिक परीक्षा का पूर्णांक 200 अंको का होता है| अभ्यर्थी को इस परीक्षा में 60 से 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है |
विषय | प्रश्न स० | अंक |
सामान्य अध्ययन | 140 | 140 |
हिंदी | 60 | 60 |
2. मुख्य परीक्षा (Main examination)
समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा में कुल 4 प्रश्नपत्र होते है| जिसका पूर्णांक 400 अंक होता है|
- प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देना होता है, इसके लिए दो घंटे की समय सीमा निर्धारित है| यह प्रश्नपत्र 120 अंक का होता है|
- द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं आलेखन (वर्णनात्मक) के लिये अधिकतम 100 अंक निर्धारित है, जिसका उत्तर अधिकतम ढाई घंटे में लिखना होता है|
- तृतीय प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) में कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिये अधिकतम 60 अंक निर्धारित है| इसका उत्तर 30 में देना होता है|
- चतुर्थ प्रश्नपत्र हिंदी निबंध के लिये अधिकतम 120 अंक निर्धारित है, जिसका उत्तर अधिकतम तीन घंटे में लिखना होता है ।
प्रश्न पत्र | विषय | प्रश्न स० | अंक | समय |
प्रथम प्रश्नपत्र | सामान्य अध्ययन | 120 | 120 | 2 घंटे |
द्वितीय प्रश्नपत्र | सामान्य हिंदी एवं आलेखन | 100 | 100 | 2 घंटे 30 मिनट |
तृतीय प्रश्नपत्र | सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण | 30 | 60 | 30 मिनट |
चतुर्थ प्रश्नपत्र | हिंदी निबंध | प्रश्न पत्र के अनुसार | 120 अंक | 3 घंटे |
समीक्षा अधिकारी परीक्षा की कटऑफ (CUT OFF)
इसकी कटऑफ सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है| सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में औसत प्रदर्शन करते हुए यदि आप 140 में से 98 प्रश्न भी सही करते है, और हिंदी में 50 भी सही करते है, तो हिंदी पास करवा सकती है, क्योंकि आपका कुल स्कोर होगा 98+50= 148 परन्तु इसके लिए आपको हिंदी में लगभग 45 प्रश्न सही करने का उद्देश्य बनाना होगा|
समीक्षा अधिकारी का वेतन (Salary)
समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी का वेतन लगभग 9300 से 34800 रुपये के साथ ही ग्रेड वेतन 4600 दिया जाता है, इसके साथ ही अन्य प्रकार की सुविधाएँ दी जाती है|
समीक्षा अधिकारी के लिए आवेदन (Application Form Review Officer)
लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते है|
समीक्षा अधिकारी का आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क, परीक्षा फीस ऑनलाइन अथवा ऑफ़लाइन माध्यम से जारी किये गये नोटिफिकेशन के अनुसार जमा करना होता है|
समीक्षा अधिकारी प्रवेश पत्र (Admit Card)
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है|