हरियाणा में राज्य सरकार द्वारा एक नया क़दम उठाया गया है हरियाणा सरकार ने मजदूरों के लिए एक नयी योजना का आयोजन किया है जिसका नाम ‘हरियाणा फ्री साइकिल योजना’ है। फ्री साइकिल योजना के माध्यम से राज्य के मज़दूरों को नई शुल्क साइकिल दी जाएगी। ताकि उन्हें काम में आने जाने में ज़्यादा कठिनाई का सामना न करना पड़े। हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना का लाभ सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दिया जा रहा है। अगर आप भी हरियाणा के निवासी है और Haryana Free Cycle Yojana 2023 का लाभ उठाना चाहते है तो हम आपको अपने आर्टिकल की मदद से Haryana Free Cycle Yojana 2023 से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Haryana Free Cycle Yojana 2023
हरियाणा के मुखयमंत्री श्री मनोहर लाल जी के द्वारा फ्री साइकिल योजना की शुरुआत की गयी है इस योजना के माध्यतम से राज्य के असंगठित मजदूर वर्ग के श्रमिकों को 3000 रूपये की धनराशि की राशि प्रदान की जा रही है जिससे वे उन पैसो की साइकिल खरीद ले। इससे पहले यह योजना 2018 में स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए आयोजित की गयी थी। लेकि अब यह राज्य के श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में कठिनाईयों को देखकर उनके लिए बनायीं गयी है। ताकि एस लोग जो आर्थिक स्थिति से कमज़ोर है। जिससे श्रमिक अपने काम के स्थल पर वह जल्दी पहुंच सकेंगे।

Haryana Free Cycle Yojana 2023 (Keyhighlightes)
योजना का नाम | Haryana Free Cycle Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा |
विभाग | हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड |
लाभार्थी | राज्य के पंजीकृत श्रमिक |
उद्देश्य | श्रमिकों को काम पर आने जाने के लिए साइकिल खरीदने हेतु 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करना |
राज्य | हरियाणा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://hrylabour.gov.in/ |
Haryana Free Cycle Yojana का उद्देश्य
हरियाणा फ्री साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के पंजीकृत श्रमिकों को काम पर आने जाने के लिए साइकिल खरीदने हेतु 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि मजदूर अपने काम पर सही वक्त और आसानी से पहुंच सके। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि कई बार श्रमिकों को काम के स्थल पर जाने और आने के लिए उन्हें रिक्शा या फिर अन्य गाड़ियों का भाड़ा भी देना होता है। जिसकी वजह से उनकी कमाई में से आधा पैसा तो भाड़े में चला जाता है। मजदूरों की इन सभी समस्याओ को देखते हुए हरियाणा सरकार ने Free Cycle Yojana का संचालन किया। जिससे मजदुर भाई अपने घर और कार्य स्थल पर आराम से आ जा सकेंगे।
हरियाणा फ्री साइकिल योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ही प्राप्त होगा।
- एक परिवार का केवल एक ही नागरिक इस योजना के पात्र होगा।
- हरियाणा फ्री साइकिल योजना के लिए श्रमिक की पंजीकृत सदस्यता 1 वर्ष होनी आवश्यक है।
- इस योजना के तहत कोई भी मजदूर केवल एक बार ही आवेदन कर सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र
- श्रमिक पंजीकरण प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा फ्री साइकिल योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आपको सबसे पहले हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको E-Services के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Hry Labour Welfare Board के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- जिस पर आपको हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा दी गई सूचना को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और नीचे दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको अपनी Family ID दर्ज कर Click Here to Fetch Data के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से हरियाणा साइकिल योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।