CVV क्या है? CVV Full Form और CVV ka Matlab क्या है? इसकी पूरी जानकारी

आज डिजिटल युग का समय है। जहां पहले लोग किसी भी प्रकार के payment को करने लिए कैश का इस्तेमाल करते थे, वहीं आज लोग अपने Pocket में कैश की जगह पर Debit और Credit Cards को रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको बता दें, किसी भी प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को करने के लिए आपको सीवीवी नंबर भरना पड़ता है।

यदि आप सीवीवी नहीं देते है तो इसके बिना आप पेमेंट नहीं कर सकते हैं। ऐसे में अगर सीवीवी क्या होता है ?, सीवीवी (CVV) नम्बर क्या होता है, CVV Full Form in Hindi तथा कार्ड का CVV Number कैसे देखते है? आपको नहीं पता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहाँ आपको सीवीवी (CVV) से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी देंगे, जिससे आप बिना किसी रुकावट के आसनी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को कर पाएंगे।

e-RUPI क्या है

सीवीवी का फुल फॉर्म (CVV FULL FORM)

CVV का फुल फॉर्म Card Verification Value होता है। इसे हिंदी भाषा में “कार्ड सत्यापित कोड”‌ कहते हैं।

सीवीवी क्या होता है?

आपने अगर कभी Notice किया होगा तो देखा होगा कि आपके Debit और Credit Cards पर कुछ कोड दिए होते हैं, इस कोड को ही CVV Code कहा जाता है। आपके क्रेडिट कार्ड का कोई व्यक्ति गलत इस्तेमाल ना कर पाए, इसके लिए सन् 1995 में UK के Michael Stone के द्वारा CSC कोड (CVV कोड) का निर्माण किया गया। CVV कोड लोगों के बीच कार्ड सिक्‍यूरिटी कोड (CSC) और कार्ड वेरीफि‍केशन कोड (CVC) के नाम से भी प्रचलित है। प्रारंभ में यह Code 11 digits का होता था, लेकिन बाद में लोगों की सुविधा के लिए इसे 3 digits का कर दिया गया।

कार्ड का CVV Number कैसे देखे? (CVV Code Kaise Pata Kare)

आपके डेबिट / क्रेडिट कार्ड का CVV Number, कार्ड के पीछे दी हुई काली पट्टी (मैग्नेटिक स्ट्रिप) के ठीक नीचे लिखा होता है। इस मैग्नेटिक स्ट्रिप में आपके डेबिट / क्रेडिट कार्ड कार्ड से संबंधित प्रत्येक अहम जानकारी को स्टोर किया गया रहता है। CVV Code आमूमन एक Security Code है। इस कोड को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य आपके द्वारा डेबिट / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए जा रहे ऑनलाइन पेमेंट को सिक्यूरिटी प्रदान करना है।

डिजिटल करेंसी क्या है in Hindi

CVV Number का इस्तेमाल कैसे करें?

CVV नंबर का आवश्यकता आपको ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय पड़ती है। जब भी आप पेटीएम, फ्रीचार्ज या किसी भी दूसरी एप्लीकेशन से कोई भी ट्रांजेक्शन करने जाते हैं तो वहां पर आपको अपने कार्ड की डिटेल भरनी होती है, उसी समय आपसे CVV नंबर भी पूछा जाता है।

CVV Code सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से इस्तेमाल किया जाता है। आपके क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की डिटेल को कोई भी व्यक्ति आसानी से  पता लगा सकता है, इसलिए आपके कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल ना कर ले, इसके लिए हमारे कार्ड के पीछे की तरफ CVV नंबर दिया होता है। इस कोड का इस्तेमाल पेमेंट Process को पूरा करने के लिए किया जाता है।

यूपीआई (UPI) क्या मतलब है

CVV Code क्यों जरूरी है?

अगर आप अपने CVV Code का सही इस्तेमाल करते हैं तो आप कई तरह के धोखाधड़ी से बच जाएंगे।जब भी कोई व्यक्ति इंटरनेट के जरिये शॉपिंग करता है तो वहां आपके Payment Process को पूरा करने के लिए CVV Number बहुत जरूरी होता है। इससे यह पता चलता है कि जो व्यक्ति ऑनलाइन शॉपिंग कर रहा है उसके पास कार्ड भौतिक रूप से मौजूद है अथवा नहीं। अतः कोई भी व्यक्ति जिसके पास कार्ड उपलब्ध नहीं है, वह उसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इसलिए CVV Number बहुत जरुरी है।

NOTE– CVV Number आपके कार्ड के चोरी होने या किसी के द्वारा कार्ड के हैक किए जाने की स्थिती में आपके कार्ड से खर्च होने वाली राशि को नहीं बचा सकता है ।

क्योंकि कार्ड चोरी होने की स्थिती में जिसके पास आपका कार्ड होगा, आपका CVV Code भी उस व्यक्ति के पास ऑटोमैटिक पहुंच जाएगा।

ATM Se Paise Kaise Nikale