Bhavishya Portal 9.0, भविष्य पोर्टल 2023।

भारत सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग में पेंशनकर्मियों के लिए एक पोर्टल लांच किया है जिसका नाम Bhavishya Portal 9.0 है। इस पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन पेंशन के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। भविष्य पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपनी पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, उनका स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। इस पोर्टल; के ज़रिये आप अपनी पेंशन की राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी सरकार द्वारा लॉन्च किए गए Bhavishya Portal 2023 से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप हमारे आर्टिकल ध्यानपूर्वक और अंत तक ज़रूर पढ़े।

Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana

Bhavishya Portal 2023

केंद्र सरकार द्वारा भविष्य पोर्टल का शुभारंभ 2015 में किया गया था। जो एक प्रकार का वेब-आधारित प्लेटफॉर्म है। और 18 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय राज्य मंत्री पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से पेंशनधारियों के लिए भविष्य पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। Bhavishya Portal पर लोग पेंशन वितरण से जुड़ी सभी जानकारी देख सकेंगे। इस पोर्टल पर पेंशन वितरण करने वाले समस्त 16 बैंकों से जानकारी एकत्रित करके रखी जाएगी।

Bhavishya Portal 2023 ( Keyhighlightes )

पोर्टल का नामBhavishya Portal
लॉन्च किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के सभी पेंशनभोगी
उद्देश्यपेंशन भोगियों के लिए जीवन सुगमता बनाना
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://bhavishya.nic.in/  

Bhavishya Portal का उद्देश्य

भविष्य पोर्टल के मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को आसानी से ऑनलाइन पेंशन के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करना है । पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपनी पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, अपना स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं, पेंशन की राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को पेंशन से संबंधित समस्याओं से निपटने में सहायता प्रदान करना है और उन्हें ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से अधिक सुविधा प्रदान करना है। इस पोर्टल पर रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की इलेक्ट्रॉनिक प्राइस इन रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकती है।

भविष्य पोर्टल पर मिलेगी सभी सर्विसेस

भविष्य पोर्टल पर निम्नलिखित सभी सेवाएं उपलब्ध होती हैं:

  • सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पेंशन आवेदन की सुविधा।
  • पेंशन योग्यता क्राइटेरिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा।
  • उपलब्ध पेंशन स्कीमों की सूची।
  • पेंशन आवेदन की स्थिति और उनकी जानकारी देखने की सुविधा।
  • पेंशन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा।
  • पेंशन आवेदन से संबंधित सभी नोटिफिकेशन की सुविधा।
  • सेवानिवृत्त होने पर उपलब्ध पेंशन स्कीमों की सूची।
  • निकटतम पेंशन वितरण कार्यालय की जानकारी।
  • रिटायरमेंट के बाद ऑनलाइन पेंशन योग्यता मानदंडों के लिए आवेदन करने की सुविधा।
  • समस्त सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में जानकारी।
  • यह सेवाएं भविष्य पोर्टल पर उपलब्ध होती हैं और सरकारी कर्मचारियों को उनके पेंशन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

Bhavishya Portal 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • सरकार द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से लांच किए गए भविष्य पोर्टल से देश के करोड़ों पेंशनर्स को बड़ी सौगात मिलेगी।
  • इस पोर्टल पर रिटायरमेंट फंड के बैलेंस की इलेक्ट्रॉनिक प्राइस इन रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकती है।
  • Bhavishya Portal पर रिटायर हुए लोगों की पेंशन की फाइल और समस्त जानकारी आप इस पर देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर पेंशन वितरण करने वाले समस्त 16 बैंकों से जानकारी एकत्रित करके रखी जाएगी।
  • Bhavishya Portal के माध्यम से रिटायर लोग एक बैंक और शाखा का चयन कर ऑनलाइन पेंशन खाता खोल सकते हैं।
  • साथ ही अपनी मासिक पेंशन पर्ची, फॉर्म 16 जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति आदि की जांच कर सकते हैं।
  • इसके अलावा भविष्य के माध्यम से पेंशन देने वाले अपने बैंक को भी बदल सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • पैन कार्ड
  • जो काम कर चुके हैं उसकी जानकारी से जुड़ा प्रमाण पत्र

भविष्य पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

भविष्य पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों के माध्यम से पूरी की जा सकती है –

  • आपको सबसे पहले को भविष्य पोर्टल के Official Website पर क्लिक करना है।
  • Official Website पर क्लिक करते ही आपके सामने होमपेज ओपन होगा।
  • पोर्टल के होमपेज पर आप “नये यूजर के लिए रजिस्ट्रेशन ” लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको एक पंजीकरण फॉर्म दिखेगा , जिसमें आपको अपने नाम, जन्मतिथि, लॉगिन आईडी, पासवर्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी जैसे पेंशन विवरण आदि भरने होंगे।
  • फॉर्म में अपनी सभी जानकारियों को सही तरीके से भरने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आपको अपने आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद, आप अपनी पेंशन से संबंधित सभी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।