प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना 2023|PM Gati Shakti Master Plan, Online Registration In Hindi|

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना (PM Gati Shakti Master Plan)

देश में रोजगार के अवसर को बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास करती रहती है| इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओ का आरम्भ भी किया जाता है| देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना 2023 का आरम्भ किया है|

इस योजना के माध्यम से देश के बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्रदान किया जायेगा, ताकि कोई भी नागरिक बेरोजगार न रहे| इस आर्टिकल में आपको प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना क्या है? तथा PM Gati Shakti Master Plan 2023 Online Registration, तथा योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, और आवेदन की प्रक्रिया व महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे है|

निक्षय पोषण योजना

पीएम गति शक्ति योजना 2023 (Pradhan mantri Gati Shakti Scheme)

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 15 अगस्त 2021 को भारत के 75वे स्वतंत्रता दिवस पर देश को सम्बोधित करते हुए एक नयी योजना को आरम्भ करने की घोषणा की, जिसे प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना नाम दिया गया है| इस योजना के आने से देश के बेरोजगार युवा रोजगार पा सकेंगे| इस योजना का संचालन ठीक तरह से हो सके इसके लिए सरकार द्वारा 100 लाख करोड़ रूपए के बजट को पास किया गया है| इसके साथ ही योजना के माध्यम से स्थानीय निर्माता भी विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे| इस योजना के माध्यम से ही भविष्य में एक नए एकनामिक जोन को विकसित करने का कार्य भी किया जायेगा|

  • योजना के माध्यम से बुनियादी ढांचे के निर्माण में आधुनिक बुनियादी ढांचा समग्र प्रक्रिया को अपनाया जायेगा| इसके अलावा प्रधानमंत्री के द्वारा यह भी कहा गया है, कि आने वाले समय में योजना के मास्टर प्लान को भी जारी किया जायेगा|
  • इसके अलावा समग्र बुनियादी ढांचे की बुनियाद रखने का भी एलान किया गया है| जो उधोगो को गति प्रदान करेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में भी तेजी आएगी| इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट संसाधनों में होने वाले आपसी तालमेल के अभाव को भी समाप्त करने का प्रयत्न किया जायेगा|

PM किसान सम्मान निधि योजना

पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान

पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान (एनएमपी), जिसे औपचारिक रूप से अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था, केंद्र सरकार की एक पहल है, जो परिवहन लागत को कम करते हुए भारत में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के समन्वय, योजना और निष्पादन में सुधार पर केंद्रित है।

पीएम गति शक्ति स्कीम 2023 की जानकारी (PM Gati Shakti Yojana Key facts)

योजना का नाम  Pradhan Mantri Gati Shakti Yojana
घोषणा  की गई  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
कब  की गई  15 अगस्त 2021 को
लाभार्थीदेश सभी युवा वर्ग के नागरिक  
उद्देश्य  बेरोजगार युवा नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना
बजट राशि  100 लाख करोड़
साल  2023
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटजल्द लांच होगी  

पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना 2023 का उद्देश्य (PM Gati Shakti Scheme Purpose)

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम गति शक्ति योजना 2023 की घोषणा की गयी है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओ को रोजगार के अवसर देना है| ताकि बेरोजगारी की दर में गिरावट आएगी और देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा| इसके साथ ही योजना के आने से समग्र बुनियादी ढांचे की नीव भी रखी जाएगी| इसके अलावा स्थानीय निर्माताओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सहायता मिलेगी| जिससे देश में विदेशी आयात बढ़ेगा और उधोगों का विकास भी तेजी से होगा| इन उधोगों के विकास के लिए आर्थिक क्षेत्र को भी स्थापित किया जायेगा|

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना 2023 के माध्यम से किए जाने वाले कार्यो का विवरण (PM Gati Shakti Scheme Work Details)

  • योजना के माध्यम से वर्ष 2024-25 तक औद्योगिक गलियारे व् राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारों को भी विकसित किया जायेगा|
  • समर्पित परिवहन गलियारे के निर्माण में भी तेजी आएगी|
  • रेलवे की मॉल वाहक क्षमता को बढ़ाकर 1600 मैट्रिक टन तक किया जायेगा, जो अभी के समय में 1200 मैट्रिक टन तक है|
  • सड़क निर्माण संस्था NHAI के पास अभी तक देश में केवल 1 लाख किमी तक का हाइवे नेटवर्क है, जिसे 2024-25 में बढ़ाकर 2 लाख किमी तक करने की योजना बनाई गयी है|
  • भारत के उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु राज्य में दो डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण करने के लिए 20 हज़ार करोड़ रूपए के बजट को निर्धारित किया गया है| जिसमे देश के डिफेंस उपकरणों का निर्माण किया जायेगा जिसकी कीमत तक़रीबन 1.7 लाख करोड़ तक होगी| इन उपकरणों का विदेशो में भी बड़ी मात्रा में निर्यात किया जायेगा|
  • गंगा नदी में 29 MMT व् अन्य नदियों में 95 MMT की क्षमता वाले दुलाई प्रोजेक्ट को आरम्भ किया जायेगा|
  • वर्ष 2024-25 तक दूर संचार विभाग के ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को 35 लाख KM तक फ़ैलाने की योजना बनाई गयी है|

नई शिक्षा नीति क्या है

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना 2023 के लाभ व विशेषताएं (PM Gati Shakti Scheme Benefits and Features)

  • देश के 75वे स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम गति शक्ति योजना को आरम्भ करने की घोषणा की है|
  • इस योजना का उद्देश्य देश के युवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना है|
  • योजना का संचालन पूर्ण रूप से हो सके इसके लिए 100 लाख करोड़ रूपए के बजट को निर्धारित किया गया है|
  • इस योजना के माध्यम से चौतरफा बुनियादी ढांचे को विकसित किया जायेगा|
  • स्थानीय निर्माण प्रतिस्पर्धा को विश्व स्तर पर पहुंचाने का कार्य भी इसी योजना के माध्यम से होगा|
  • इसके अलावा नए आर्थिक क्षेत्रों का भी विकास किया जायेगा|
  • पीएम गति शक्ति योजना में बुनियादी ढांचे को आधुनिक बुनियादी ढांचे के रूप में निर्मित कर समग्र दृष्टिकोण को अपनाया जायेगा|
  • योजना के माध्यम से ही आने वाले समय में मास्टर प्लान को भी निवेदित किया जायेगा|
  • समग्र बुनियादी ढांचे का आधार भी रखा जायेगा|
  • यह योजना उधोगों की गति को बढ़ाने में कारगर साबित होगी|
  • देश की अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी|
  • इस योजना का लाभ यह भी होगा कि वर्तमान समय में चल रहे ट्रांसपोर्ट संसाधनों के आपसी तालमेल के अभाव को ख़त्म कर संसाधनों की गति में विकास किया जायेगा|

Ration Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना 2023 में आवेदन के लिए मान्य पात्रता (PM Gati Shakti Scheme Apply Valid Eligibility)

  • आवेदक भारत का निवासी हो|
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल होने पर ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के तहत आवेदन कर्ता की अधिकतम आयु 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • आवेदन करने हेतु व्यक्ति बेरोजगार होना चाहिए उसके पास किसी भी प्रकार का कोई भी आय का साधन उपलब्ध नहीं होना चाहिए।

दस्तावेज (PM Gati Shakti Scheme Apply Documents)

पीएम डिजिटल हेल्थ मिशन कार्ड कैसे बनवाएं

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में आवेदन कैसे करे (PM Gati Shakti Master Plan 2023 Online Registration)

  • पीएम गति शक्ति योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है|
  • वेबसाइट पर जाते ही आपको Home Page पर Registration का लिंक दिखाई देगा|
  • इस Link के माध्यम से ही आप योजना के आवेदन फॉर्म पर पहुंच जाते है|
  • इस आवेदन फॉर्म में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे :- आवेदक का नाम, पता, जन्म तिथि, E-mail ID, मोबाइल नंबर आदि को भरने के बाद कैप्चा कोड को दर्ज कर Submit के बटन पर क्लिक करे|
  • इसके बाद OTP के माध्यम से आपका आवेदन सफल हो जाता है|

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं