Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,

मध्यप्रदेश की सरकार ने मध्यप्रदेश में रहने वाले ऐसे नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय होने के कारण अपनी बेटियों की शादी करने में सक्षम नहीं है, तो ऐसे लोगो के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारम्भ किया। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों का विवाह कराने के लिए उनके परिवार को राज्य सरकार द्वारा पूरी शादी के लिए पर्याप्त धनराशि प्राप्त कराई जाएगी। जिसके लिए श्रमिक परिवार की कन्याएं, विधवा महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं आदि सम्मिलित है। यदि आप मध्यप्रदेश के निवासी है, और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023 सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Pradhanmantri Awas Yojana Gramin Notice

Kanya Vivah Yojana MP 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की घोषणा साल 2016 में की थी। इस योजना के तहत विवाह के समय बेटी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक तथा लड़के की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। अन्यथा वह इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दी जाने वाली ₹51000 की राशि को बढ़ाकर 55000 किया जाएगा। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 के तहत आवेदन करना चाहते है वह ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को उनकी बेटी के विवाह के लिए आर्थिक राशि प्रदान कराना है। जिससे वह अपनी बेटी की शादी सही प्रकार से कर सके। राज्य में बहुत से ऐसे लोग भी है, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते तथा गरीब होने के कारण अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरत को भी पूरा नहीं कर पाते इस समस्या पर ध्यान देते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 को शुरू किया है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी कन्या को एमपी सरकार द्वारा 55000 की आर्थिक धनराशि प्रदान की जाएगी।

MP Kanya Vivah Scheme 2023 Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
शुरू की गयीवर्ष 2016
इनके द्वारा शुरू की गयीमुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमज़ोर
सहायता धनराशि51000 रूपये
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://mpvivahportal.nic.in/

MP Kanya Vivah Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य की कन्याओं को प्राप्त होगा।
  • MP Kanya Vivah Yojana का लाभ एमपी राज्य के निर्धन, गरीब निराश्रित और जरूरतमंद परिवार वालों की बेटियों / विधवा महिलाओं और तलाकशुदा महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • इस योजना के ज़रिये पात्र कन्याओं को राज्य सरकार द्वारा विवाह के लिए 55 हजार रुपयों की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
  • पात्र लाभार्थियों को इस धनराशि में से 38000 रुपए की सामग्री प्रदान की जाएगी, 11000 रुपए का चेक दिया जाएगा और बाकि बची राशि को अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च के लिए मुहैया कराया जाएगा।
  • Kanya Vivah Yojana MP के माध्यम से मिलने वाली राशि को सीधा बैंक खाते में जमा करा दिया जाएगा। इसके लिए लड़की का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है।
  • इस योजना के सफलतापूर्वक जारी हो जाने से राज्य में बेटियों की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

MP Kanya Vivah Scheme 2023 की पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • योजना के तहत विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • Kanya Vivah Yojana MP के तहत कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी के अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • बीपीएल कार्ड
  • कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको योजना की Official Website पर क्लिक करना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा, आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,आधार नंबर ,आयु आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

MP Kanya Vivah Yojana में ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

MP Kanya Vivah Scheme 2023 के तहत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा। अब आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने सभी दस्तावेज़ों को अटैच करके अपने नज़दीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।