भारत पके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारम्भ किया। जिसका मुख्य उद्देश्य देश के गरीब परिवारों को सस्ते दाम पर आवास प्रदान करना था। योजना के तहत बिहार के नागरिको को राज्य सरकार द्वारा लगभग 2.21 लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना नोटिस भेजा जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों को आवास प्रदान करने के लिए राशि दी जाती है। जिनका पास रहने के लिए मकान नहीं है। लेकिन अब इस योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना नोटिस मिलना शुरू हो गया है। दरअसल प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अधिक मकान का निर्माण अधूरा है। ऐसे लाभुकों को राज्य सरकार द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है, कि जल्द से जल्द अपने मकानों का निर्माण पूरा कराएं, नहीं तो कार्रवाई होगी। आज हम आपको Pradhan Mantri Awas Yojana Notice 2023 के विषय में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List Bihar
Pradhan Mantri Awas Yojana Notice 2023
बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य के 2.21 लाख लाभार्थियों को नोटिस भेजा है। प्रधानमंत्री आवास योजना नोटिस जारी करने के दो मुख्य कारण है। आपको बता दे सरकार के तरफ से दो अलग अलग प्रकार के नोटिस जारी किये जाते हैं। पहला 94,027 लाभार्थियों के लिए सफ़ेद नोटिस जारी किया गया है। तथा दूसरे में 1 लाख 27,463 लाभार्थियों को लाल नोटिस जारी किया गया। बिहार सरकार द्वारा इन दोनों नोटिस के आधार पर Pradhanmantri aawas yojana के माध्यम से लाभ लेने वाले लाभार्थियों पर अलग-अलग प्रकार की कारवाई की जाएगी।

PM Aawas Yojana Notice 2023
Post Name | PM Aawas Yojana Notice2023 |
Post Date | 25/04/2023 |
Scheme Name | Pradhanmantri aawas yojana |
Post Type | Sarkari Yojana |
Update Name | PM Aawas Yojana Notice |
Notice Type | 2 Type |
Notice Color | White And Red |
Department | MINISTRY OF RURAL DEVELOPMENT, GOVERMENT OF INDIA |
Official Website | https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx |
बिहार में किस जिले में कितने लाभार्थियों को मिला सरकारी नोटिस
जिले का नाम | सरकार द्वारा जारी नोटिस की संख्या |
गया | 21,375 |
पूर्वी चंपारण | 16,955 |
मधुबनी | 14,753 |
बेगुसराय | 13,709 |
नवादा | 13,344 |
अररिया | 11,806 |
मधेपुरा | 11,338 |
रंगों के आधार पर नोटिस का उद्देश्य
सरकार के तरफ से लाभार्थी को 2 रंगों का नोटिस भेजा जा रहा हैं। इस दोनों रंगों के नोटिस का क्या मतलब हैं, और आपको कौन से रंग का नोटिस मिला हैं इसका विवरण निम्नलिखित है।
सफ़ेद नोटिस | लाल नोटिस |
अगर आपको इस योजना के तहत सफेद नोटिस दिया जाता है तो इससे बचने के लिए आपको सबसे पहले अपने घर का काम पूरा करना होगा। इसके बाद आपको अपने जिले में इस योजना से संबंधित कार्यालय अधिकारी से मिलना होगा और बताना होगा कि आपने घर का काम पूरा कर लिया है। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जाएगी | यदि आपको इस योजना के तहत रेड नोटिस दिया गया है तो आपके लिए चिंता की बात यह है कि इससे बचने के लिए आपको अपने जिले में इस योजना से संबंधित विभाग के कार्यालय जाना होगा और वहां के अधिकारी से बात करनी होगी , जिसके बाद वह आपको सूचित करेगा। इससे बचने के उपायों के बारे में बता सकते हैं। |