राजस्थान राज्य सरकार ने राज्य में मौजूद उन सभी गरीब जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से गरीब परिवार योजना का लाभ सरकार के द्वारा चयनित सरकारी और निजी अस्पतालों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana 2023 के उद्देश्य, लाभ और विशेषताए,तथा पात्रता आदि के साथ साथ आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana 2023
इस योजना का शुभारम्भ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 30 जनवरी 2021 को किया गया है। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा महात्मा गाँधी जी के पुण्य तिथि के अवसर पर की गई। इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कवर पहले ₹330000 था अब इसे बढ़ाकर ₹500000 कर दिया गया है। आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से सामान्य बीमारियों के लिए ₹50000 तथा गंभीर बीमारियों के लिए ₹500000 तक का इलाज मिल सकता है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के नागरिक प्राइवेट तथा सरकारी अस्पताल दोनों से इलाज करा सकते है।

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य
आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के सभी पात्र नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बंधित इंश्योरेंस कवर प्रदान कराना है। जिससे की राज्य के नागरिक अपना इलाज किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में करवा सकें। अब राजस्थान के नागरिक पैसे की फिक्र किए बिना अपना ₹500000 तक का इलाज मुफ्त में करवा पाएंगे। सरकार ऐसे पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष के आधार पर 5 लाख रूपये बीमा कवर प्रदान करने में मदद करेगी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकेगा।
Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Health Yojana 2023 (Key Highlights)
योजना का नाम | आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा |
किस ने लांच की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
उद्देश्य | इंश्योरेंस कवर प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://health.rajasthan.gov.in/ |
साल | 2023 |
इंश्योरेंस कवर | ₹500000 |
लाभार्थियों की संख्या | 1 करोड़ 10 लाख |
आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana को राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
- जन आधार कार्ड या आधार कार्ड के अंतर्गत नागरिक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
- इस योजना के तहत लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 30 जनवरी 2021 को योजना में नए चरण शामिल किये गए है।
- सामान्य बीमारी के लिए 50 हजार रूपए तक का एवं गंभीर बिमारी के लिए 4 लाख 50 हजार रूपए तक का बीमा लाभार्थी परिवार को वित्तीय वर्ष के अनुसार प्रदान किया जायेगा।
- पहले योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को 3 लाख 50 हजार रूपए तक की स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रदान किया जाता था लेकिन नवीन नियम लागू होने के बाद लाभार्थियों को 5 लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना की पात्रता
- आवेदक को राजस्थान का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड और जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- आवेदक सामाजिक आर्थिक सर्वे 2011 था राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के पात्र परिवारों में शामिल होना चाहिए।
- आवेदक आर्थिक रूप से गरीब परिवार से होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास का प्रमाण
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपसे पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- पहले आपको अपने जिले के स्वास्थ्य विभाग में जाना होगा।
- अब आपको स्वास्थ्य विभाग से इस योजना का फॉर्म लेकर आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच के बाद आपको यह फॉर्म स्वास्थ्य विभाग में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।