उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में स्थित गौशालाओं का विकास करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहती है | गौशालाओं का संचालन पूर्ण रूप से हो सके, इसके लिए योगी सरकार अनेक प्रकार की योजनाए भी आरम्भ करती रहती है | ऐसी ही एक यूपी गोशाला योजना का आरम्भ भी राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया है |

इस योजना के अंतर्गत राज्य में स्थित गौशालाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उन्हें सहायता राशि प्रदान की जाएगी | यदि आप इस यूपी गोशाला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस लेख में आपको गौशाला योजना उत्तर प्रदेश आवेदन फॉर्म (Gaushala Yojana UP 2022 Online Registration) तथा राज्य की गौशाला लिस्ट कैसे देखें, और इस योजना से प्राप्त होने वाला गौशाला अनुदान कितना होता है, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है
उत्तर प्रदेश एकमुश्त समाधान योजना
यूपी गोशाला योजना 2022 (UP Gaushala Yojana)
उत्तर प्रदेश सरकार ने गोशाला अधिनियम 1964 के अंतर्गत गौशालाओं की स्थिति को सुधारने के लिए योजना का आरम्भ किया है | इस अधिनियम का संचालन पूरे राज्य में किया जायेगा | वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में तक़रीबन 498 गौशालाएँ निर्मित है | इन सभी गौशालाओं के निर्माण के लिए योजना का संचालन पूर्ण रूप से किया जायेगा, ताकि इन गौशालाओं का अच्छे से विकास हो सके | इस योजना के तहत गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ गौशालाओं में कार्यरत नागरिको को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा |
यूपी गोशाला योजना से लाभवंतित होने के लिए राज्य में स्थित गौशालाओं को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है| योजना में पंजीकरण के लिए प्रदेश के नागरिक को CSC सेंटर जाकर या फिर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है |
यूपी गौशाला योजना 2021 का मुख्य उद्देश्य (UP Gaushala Yojana Main Objective)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई यूपी गोशाला योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी गौशालाओं की स्थिति को सुधारना है | योजना के अंतर्गत गौशालाओं को सहायता राशि प्रदान कर उनका विकास किया जायेगा | इसके अतिरिक्त गोशाला में कार्यरत नागरिको को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा, ताकि वह बेहतर प्रबंधन करने योग्य बन सके | इस योजना के आने से गौशालाओं के विकास के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे| UP Gaushala Yojana 2022 की अच्छी बात यह होगी कि इसके आवेदन के लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर नहीं जाना होगा | आप ऑनलाइन या फिर सीएससी केंद्र जाकर भी योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है |
यूपी गोशाला योजना 2022 के मुख्य तथ्य | |
योजना का नाम | यूपी गोशाला योजना |
योजना का आरम्भ | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
योजना का उद्देश्य | प्रदेश में स्थित गोशालाओ का विकास |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | प्रदेश की गोशालाए |
आवेदन प्रकार | Online/Offline |
Official Website | http://ahgoshalareg.up.gov.in/ |
यूपी गौशाला योजना के लाभ एवं विशेषताएं (UP GaushalaYojana Benefits and Features)
- इस योजना को अधिनियम 1964 के अंतर्गत आरम्भ किया गया है|
- इस अधिनियम को पूरे राज्य में लागु किया गया है |
- उत्तर प्रदेश में तक़रीबन 498 गोशालाएँ निर्मित है |
- गौशालाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाओ का आरम्भ किया है |
- इन सभी योजनाओ का उद्देश्य गौशालाओ का विकास करना है |
- यह सभी योजनाए गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही गोशाला में कार्यरत नागरिको को प्रशिक्षण भी प्रदान कर रही है |
- यूपी गोशाला योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु गौशालाओं को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है |
- योजना में सीएससी केंद्र या ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है |
- योजना में आवेदन के लिए प्रदेश के नागरिको को किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी |
- इससे पैसो की बचत के साथ प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी |
यूपी गौशाला योजना के लिए पात्रता एवं दस्तावेज (UP Gaushala Yojana Eligibility and Documents )
- गोशाला का उत्तर प्रदेश में स्थित होना अनिवार्य है |
- पंजीकृत गौशालाओं को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा |
- इसके अलावा गोवंश विवरण प्रपत्र की भी जरूरत होगी |
- गौशाला की भूमि संबंधित अभिलेखों की प्रतिलिपि |
- संस्था के उद्देश्य एवं नियम वाली सोसाइटी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि |
- गोशाला द्वारा किये गए आय-व्यय का समस्त विवरण |
- गोशाला योजना में पंजीकरण के लिए संस्था की कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित प्रतिलिपि |
- संबंधित बैंक के खाते का विवरण |
- कमेटी के पैन कार्ड और आधार कार्ड की प्रतिलिपि |
- समस्त अधिकारियो के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर |
- वर्तमान समय में गोशाला के प्रबंधन समिति के उत्तराधिकारी से संबंधित लेख या प्रस्ताव की फोटोकॉपी |
- अभिलेखों, पत्राचार और अधिकृत न्याय संबंधी लेख/प्रस्ताव की प्रतिलिपि |
यूपी गोशाला योजना 2022 से प्राप्त अनुदान (UP Gaushala Yojana Grant Received)
प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान के तौर पर पंजीकृत लाभार्थी को प्रति गाय के हिसाब से 30 रूपए की राशि प्रति दिन के हिसाब से प्राप्त होगी | आपको गोशाला में न्यूनतम 200 गायों को रखना होता है, जिसमे 30 रूपए प्रति गाय के हिसाब से 200 गायों के लिए प्रतिदिन 6000 रूपए बनते है | इस हिसाब से यूपी गोशाला योजना 2022 के तहत एक महीने में लाभार्थी 1.80 लाख रूपए तक की आय अर्जित कर सकता है |
यूपी गोशाला योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (UP Gaushala Yojana Online Registration)
- सबसे पहले आपको यूपी गोशाला योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://ahgoshalareg.up.gov.in/ पर जाना होता है |
- आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जाता है |

- इस होम पेज में आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होता है |
- आप एकनए पेज पर पहुंच जाते है |
- यह आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म होता है |

- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे :- गौशाला का नाम, एस्टेब्लिशमेंट की तारीख, जिला, एप्लीकेंट नेम, फादर नेम, यूजरनेम, मोबाइल नंबर, Email ID, Password आदि जानकारियों को ठीक-ठीक भरना होता है |
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आगे बढ़े |
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त हो जाता है |
- इस यूज़र आईडी एवं पासवर्ड का प्रयोग कर पोर्टल में Login कर ले |
- लॉगिन करने के बाद आपने सामने आवेदन का फॉर्म खुलकर आ जाता है |
- इस फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ठीक तरह से भरना होता है |
- इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतिलिपि को अपलोड करना होता है |
- सभी जानकारियों को भरने और दस्तावेजों की प्रतिलिपि को अपलोड करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट कर दे |
- इस तरह से आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सफलता पूर्वक आवेदन कर सकते है |