दीक्षा पोर्टल क्या है, दीक्षा पोर्टल किसके लिए है? | diksha.gov.in|

दीक्षा एप्प या पोर्टल से सम्बंधित जानकारी

भारत समेत पूरा विश्व कोरोना महामारी से घिरा हुआ है, जिसके कारण सबका जन – जीवन अस्त – व्यस्त हो चुका है | भारत में कोरोना महामारी की वजह से लॉक डाउन के बाद से स्कूल, कॉलेजेस बंद रखे गए है, और बहुत सी परीक्षाएं निरस्त कर दी गई है | इसके अलावा 1 से लेकर 9वीं कक्षा तक के बच्चो को प्रोमोट करके अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया है | इसके अलावा 11वीं कक्षा के भी विद्यार्थियों को प्रोमोट करके 12वीं में कर दिया गया है | जिससे अब जुलाई से नए सत्र की भी शुरुआत हो गई है, अब नए सत्र के शुरुआत में बच्चों की स्टडी का विशेष ध्यान रखा गया है | सरकार ने इस सत्र की पढ़ाई ऑनलाइन करवाने के लिए दीक्षा एप्प (Diksha App) जारी किया है |

इस पोर्टल या एप्प के माध्यम से आप कक्षा 1 से लेकर हाई स्कूल, इंटर, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट की पढाई आसानी से यहाँ पर कर सकते है | यहाँ पर सभी विषयों और कक्षाओं से संबंधित मटेरियल उपलब्ध है |  यदि आप भी दीक्षा एप्प या पोर्टल क्या है, Diksha App ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करे – For All Platform , इसके विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यहाँ पर पूरी जानकारी दी जा रही है |

मार्कशीट लोन (Marksheet Loan) कैसे मिलता है

दीक्षा एप्प या पोर्टल

दीक्षा एप्प या पोर्टल प्रथम कक्षा (First Class) से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट यानि कि परास्नातक के विद्यार्थियों के लिए सिलेबस उपलब्ध करवाया गया है | इसके अतरिक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण से भी रिलेटेड सभी प्रकार की अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। यह पाठ्यक्रम 15 भाषाओँ में उपलब्ध है, जिससे किसी भी भाषा वाले राज्य को इसमें जुड़ने में मदद मिलेगी | शिक्षा मंत्रालय द्वारा इस मोबाइल एप (Mobile App) को कोरोना महामारी की वजह से लांच किया गया है, जिससे छात्र घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल के जरिये पढ़ाई कर सकेंगे।

इसके अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Human Resource Development Ministry) यानि कि शिक्षा मंत्रालय एकीकृत पोर्टल पर स्कूली शिक्षा में सीबीएसई (CBSE) बोर्ड के साथ देशभर के अन्य सभी बोर्डों (Boards) से सबंधित अध्ययन सामग्री अपडेट की गई है। इसमें सम्मिलित की जाने वाली भाषाएँ असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, सिंधी, तमिल, तेलगू, उर्दू और छत्तीसगढ़ी है | इन भाषाओँ को प्रयोग करने वाले राज्यों को इससे अधिक लाभ मिलेगा |

DIKSHA फुल फॉर्म

यदि आप दीक्षा की फुल फॉर्म जानना चाहते हैं तो दीक्षा की फुल फॉर्म डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग (Digital Infrastructure for Knowledge Sharing) हैं। तो इन्ही शब्दों के प्रथम अक्षर और शेयरिंग के प्रथम तीन अक्षरों को मिलाकर ही इसका नाम DIKSHA अर्थात दीक्षा रखा गया।

SEO क्या होता है | 

दीक्षा पोर्टल की विशेषताएं

  • उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का पूरा कंटेंट भी इसके माध्यम से दिया गया है। तो आपको बस अपने लिए इस दीक्षा पोर्टल की वेबसाइट या ऐप को एक्सप्लोर करना होगा और उसके बाद सब जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • केवल छात्रों को ही यह ऐप अच्छी नहीं लगती बल्कि इस ऐप के माध्यम से बहुत से शिक्षक भी लाभन्वित हुए हैं। जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि इसमें आप एक्सप्लोर करते समय अपनी श्रेणी को चुनेंगे तो उसमे शिक्षक का चयन किये जाने के बाद यह आपको बेहतर योजना बनाने, बच्चों को पढ़ाने के तरीके सिखाने इत्यादि के बारे में जानकरी देगा।
  • अब यदि आप अभिभावक है और अपने बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंतित है तो उसके लिए भी दीक्षा पोर्टल वेबसाइट पर अलग से जानकारी दी गयी है। अभिभावक को अपने बच्चे की कक्षा व पढ़ाई से संबंधित क्या कुछ जानकारी होनी चाहिए, वह सब भी आप दीक्षा पोर्टल की वेबसाइट या ऐप से ले सकते हैं।
  • अब स्कूल के जो प्रबंधन होते हैं उन्हें भी कई तरह की नीतियाँ बनानी होती है और उसी पर ही वह स्कूल चल पाता है और उसी पर छात्रों का भविष्य निर्भर करता है। तो उन्हें किस तरह की नीतियाँ बनानी चाहिए, क्या कुछ करना चाहिए जिससे छात्र ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें, यह भी उन्हें दीक्षा पोर्टल की वेबसाइट से जानने को मिलेगा।
  • अब दीक्षा पोर्टल की वेबसाइट केवल एक शिक्षा बोर्ड या भाषा पर केन्द्रित ना होकर भारत में पढ़ाये जाने वाले सभी शिक्षा बोर्ड और भाषाओं पर आधारित है। तो यहाँ पर आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी जिसका लाभ आप उठा पाएंगे।

तो इस तरह से आप दीक्षा पोर्टल की वेबसाइट का भरपूर लाभ उठा सकते हैं और उसका हर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Diksha App ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करे

इसे डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में सर्च करके “Diksha App” डालना होगा |

फिर आपके समक्ष दीक्षा एप्प “Logo” के साथ बनकर आ जायेगा, अब “इनस्टॉल” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

इसके बाद आपके सामने भाषा के चयन को ऑप्शन आएगा, जिसमे आपको संबंधित भाषा को चुनना होगा |

इसके बाद अब यदि आप अध्यापक है तो ‘शिक्षक’ विकल्प का चयन होगा, यदि आप छात्र है तो ‘विद्यार्थी’ विकल्प को चुनना होगा, इसके अलावा यदि अन्य कोई व्यक्ति है और इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको ‘अन्य’ ऑप्शन के विकल्प को चुनना होगा |

अब आपको अपने से संबंधित बोर्ड का चयन करना होगा, और किस माध्यम से पढ़ाई क्र रहे है उसका चयन करना होगा और अंत में अपनी कक्षा (Class) का चयन करे |

अब “जारी रखे” ऑप्शन पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर लेंगे |

दीक्षा पोर्टल

इसके अलावा यदि आप यह जानकारी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में चाहते है तो आप https://diksha.gov.in/ पोर्टल पर विजिट कर सकते है | इस पर इससे सम्बन्धित समस्त जानकारी उपलब्ध करवाई गई है |

LAC Kya Hai