हमारे भारत देश में नदियों का संगम है, वहीं यदि हम सभी नदियों की बात करे, तो हमारे देश में छोटी-बड़ी सभी नदियों को मिलाकर लगभग 200 से भी अधिक प्रमुख नदियां पायी जाती है | इसके साथ ही हमारे देश में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण नदियाँ जो पूरे भारत में जानी जाती है |

इसलिए यदि आपको भी भारत देश की प्रमुख नदियों के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस लेख में आपको भारत के प्रमुख नदियां कौन कौन सी हैं | भारत की सबसे बड़ी नदी का नाम | लिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
भारत में शीर्ष 10 सबसे लंबी और प्रमुख नदियों की लिस्ट ( Top 10 longest and important Rivers list in India)
क्रमांक | नदी | उद्गम | भारत में लंबाई (किमी) | कुल लंबाई (किमी) |
1 | गंगा | गंगोत्री ग्लेशियर | 2525 | 2525 |
2 | गोदावरी | त्र्यंबकेश्वर, महाराष्ट्र | 1464 | 1465 |
3 | यमुना | यमुनोत्री ग्लेशियर | 1376 | 1376 |
4 | नर्मदा | अमरकंटक, मध्य प्रदेश | 1312 | 1312 |
5 | कृष्णा | महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास | 1300 | 1300 |
6 | सिन्धु | तिब्बत, कैलाश रेंज | 1114 | 3180 |
7 | ब्रह्मपुत्र | एंगसी ग्लेशियर (तिब्बत) | 916 | 2900 |
8 | महानदी | दक्षिणपूर्वी छत्तीसगढ़ की पहाड़ियाँ | 890 | 890 |
9 | कावेरी | तालकवेरी, कर्नाटक | 800 | 800 |
10 | ताप्ती | मध्य प्रदेश के मुलताई के पास सतपुड़ा रेंज | 724 | 724 |
भारत की सबसे बड़ी नदी का नाम (The longest river in India)
भारत की सबसे बड़ी नदी का नाम गंगा नदी है, जो भारत की सबसे लम्बी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी के रूप में जानी जाती है | इसके अलावा हमारे भारत देश में हिमालय और प्रायद्वीपीय नदियों से मिलकर एक विशाल नेटवर्क बना हुआ है, जो प्रमुख रूप से नदियों की भूमि के रूप में प्रचलित है। हमारे पूरे देश में बहने वाली विभिन्न नदियाँ है | इसलिए भारत में नदियों को अलग ही प्रकार का महत्व दिया जाता है और भारत में रहने वाला प्रत्येक नागरिक अपने देश की नदियों की पूजा भी करता है | वहीं, उद्गम के स्रोत के मुताबिक़, भारत में नदियों को हिमालयी नदियाँ और प्रायद्वीपीय नदियों के दो रूपं में विभाजित किया गया है | इसलिए भारत की कुछ अधिकांश नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं और बंगाल की खाड़ी से जाकर मिल जाती हैं। भारत में बहने वाली सिंधु, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी नदियाँ हिमालयी नदियों के रूप में जानी जाती हैं तथा महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी प्रायद्वीपीय नदियों के रूप में प्रचलित है |

भारत की 100 नदियों के नाम
गंगा नदी | ब्यास नदी | साबरी नदी | सुवर्णमुखी नदी | कर्णावती नदी |
यमुना नदी | रामगंगा नदी | इंद्रावती नदी | काबिनी नदी | कूनो नदी |
सरस्वती नदी | दामोदर नदी | शारदा नदी | बागमती नदी | मनोरमा नदी |
ब्रह्मपुत्र नदी | वैतरणी नदी | तवा नदी | इंद्रायणी नदी | पंचगंगा नदी |
भागीरथी नदी | स्वर्ण रेखा नदी | हसदेव नदी | मालप्रभा नदी | – |
कावेरी नदी | साबरमती नदी | केन नदी | घाटप्रभा नदी | – |
गोदावरी नदी | तुंगभद्रा नदी | पार्वती नदी | वंशधारा नदी | – |
अलकनंदा नदी | सोन नदी | घग्गर नदी | अमरावती नदी | – |
बेतवा नदी | काली सिंध नदी | बाणगंगा नदी | हेमावती नदी | – |
काली नदी | कोयना नदी | सोम नदी | वैगई नदी | – |
गंडक नदी | पेरियार नदी | आहड़ नदी | पलार नदी | – |
झेलम नदी | तीस्ता नदी | तमसा नदी | ताम्रवर्णी नदी | – |
चम्बल नदी | ताप्ती नदी | दमन गंगा नदी | वेल्लार नदी | – |
चिनाब नदी | शरावती नदी | वरुणा नदी | अड्यार नदी | – |
घाघरा नदी | मांडवी नदी | माँड नदी | नोय्याल नदी | – |
कोसी नदी | मानस नदी | फेनी नदी | नेत्रावती नदी | – |
हुगली नदी | क्षिप्रा नदी | मन्दाकिनी नदी | अघनाशिनी नदी | – |
कृष्णा नदी | जुवारी नदी | ऋषिगंगा नदी | भारतपुड़ा नदी | – |
महानदी | लूनी नदी | जाह्नवी नदी | सावित्री नदी | – |
नर्मदा नदी | बनास नदी | इंद्रावती नदी | उल्हास नदी | – |
सरयू नदी | माही नदी | कन्हान नदी | गोमती नदी | – |
सतलुज नदी | पेन्ना नदी | कोलार नदी | अरुणावती नदी | – |
सिन्धु नदी | मूसी नदी | नाग नदी | भवानी नदी | – |
रावी नदी | पेरियार नदी | वेदवती नदी | ब्राह्मणी नदी | – |
भारत की प्रमुख नदियां कौन कौन सी हैं ? (Important rivers of India)
भारत की 10 प्रमुख नदियाँ है, जो पूरे भारत देश में प्रचलित है, जिनके नाम इस प्रकार से है –
गंगा नदी 2525 किमी (Ganga river 2525 km)
गंगा नदी भारत की सभी प्रमुख नदियों में से एक है, जो भारत में हिन्दुओं के लिए सबसे पवित्र नदी मानी जाती है | इसलिए भारत के अधिकतर लोग गंगा नदी की पूजा भी करते है | गंगा को गंगा माता के नाम से पुकारा जाता है | यह एक पवित्र और लोगों को जीवन प्रदान करने वाली नदी है | इस नदी की लम्बाई 2525 किमी है, जो भारत में सबसे अधिक दूरी तक बहने वाली नदी है | इस नदी का अंतिम भाग बांग्लादेश में जाकर समाप्त होता है।
गोदावरी नदी 1464 किमी (Godavaree river 1464 km)
सबसे बड़ी नदियों में गंगा के बाद गोदावरी नदी का नाम लिया जाता है, क्योंकि यह नदी भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी होती है। यह नदी कई सहस्राब्दियों से हिंदू धर्मग्रंथों में पाजी जाती रही है | इस नदी की लम्बाई 1464 किमी है | गोदावरी नदी ‘दक्षिण गंगा’ के नाम से भी प्रचलित है, क्योंकि यह नदी दक्षिणी भारत की सबसे लंबी नदी है | यह नदी प्रमुख रूप से महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर, नासिक से निकलती है और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से गुजरती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है |
यमुना नदी 1376 किमी (yamuna River 1376 km)
भारत में सबसे लम्बी नदियों में तीसरा स्थान यमुना नदी का आता है | यह नदी गंगा की सबसे लंबी सहायक नदियों में से एक मानी जाती है। यमुना नदी की प्रमुख रूप से उत्पत्ति उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बन्दरपूँछ चोटी पर यमुनोत्री ग्लेशियर से हुई है। यह नदी 1,376 किलोमीटर दूरी तक बहती है, जो उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती है |
नर्मदा नदी 1312 किमी (Narmada River 1312 km)
नर्मदा नदी का नाम भारत चौथे स्थान पर लिया जाता है। इस नदी की लंबाई 1312 किलोमीटर है और इसकी उत्पत्ति उद्गम स्थान मध्य प्रदेश के अमरकंटक पर्वत से हुई है। इसके अलावा नर्मदा नदी को रेवा के नाम से भी कई जगह पर प्रसिद्ध है | नर्मदा नदी सदैव पश्चिम दिशा के ओर बहती है।
कृष्णा नदी 1300 किमी (Krishna River 1300 km)
कृष्णा नदी भारत की पांचवीं सबसे लम्बी नदी के रूप में जानी जाती है | इस नदी को कृष्णावन के नाम से जाना जाता है | कृष्णा नदी की उत्पत्ति प्रमुख रूप से महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास पश्चिमी घाट से हुई है। यह नदी भारत में सबसे महत्वपूर्ण प्रायद्वीपीय नदी कही जाती है | यह नदी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना राज्यों से होकर गुजरती हुई जाती है और फिर यह आंध्र प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में गिरती है |
सिंधु नदी 1114 किमी (Sindhu River 1114 km)
इस नदी का हमारे भारत देश में एक अलग ही महत्व होता है, क्योंकि यह नदी प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का जन्मस्थान है | सिंधु नदी मानसरोवर झील से शुरू होते हुए लद्दाख, गिलगित और बाल्टिस्तान से होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करती है। सिंधु नदी की कुछ प्रमुख सहायक नदियाँ है, जो पूरे देश में जानी जाती है , जैसे- काबुल (नदी), झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज नदी आदि हैं। सिंधु नदी की लंबाई भारत के अन्दर केवल 1,114 किलोमीटर ही है, लेकिन इसके आगे की लम्बाई को शामिल करने पर इसकी कुल लम्बाई 3180 किलोमीटर है |
ब्रह्मपुत्र नदी 916 किमी (Brahamputra River 916 km )
ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई भारत में सातवें स्थान पर है | यह भारत की सभी प्रमख नदियों में से एक मानी जाती है | इस नदी की उत्पत्ति तिब्बत में हिमालय के एंगसी ग्लेशियर से हुई है। वहां पर यह नदी यारलुंग त्संगपो नदी के नाम से प्रचलित है। ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश से होते हुए भारत में प्रवेश करती है और फिर इसके बाद यह नदी असम से गुजरते हुए अंत में बांग्लादेश में प्रवेश करती है। ब्रह्मपुत्र डेल्टा में 130 मिलियन लोगों के रहने का स्थान है |
महानदी 890 किमी (Mahanadi 890 km)
महानदी का निर्माण संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर किया गया है | इसलिए महा का अर्थ महान और नदी एक योगिक होता है। जिसका पूरा अर्थ निकालने पर महान नदी निकलता है | इसलिए इस नदी का नाम भी महानदी पड़ गया है | यह नदी छत्तीसगढ़ के सिहावा पहाड़ों में से निकलकर उड़ीसा राज्य से गुजरते हुए बहती है | इस महानदी की लंबाई 890 किलोमीटर है, जो भारत में आठवें स्थान पर है |
कावेरी नदी 800 किमी (Kaveri River 800 km)
कावेरी नदी तमिलनाडु की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध नदियों में से एक है। कावेरी नदी की उत्पत्ति कर्नाटक के कोडागु जिले के तालकवेरी में पश्चिमी घाट की तलहटी से हुई है और यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों से गुजरती हुई एक दक्षिण-पूर्वी दिशा में बहती है और अंत में बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु में मिल जाती है।
ताप्ती नदी 724 किमी (Tapti River 724 km)
यह देश की सभी प्रमुख नदियों में दसवें स्थान पर आती है, क्योंकि इसकी लम्बाई सभी प्रमुख नदियों से सबसे कम 724 किमी ही होती है | ताप्ती नदी नदी की उत्पत्ति ताप्ती प्रायद्वीपीय भारत हुई है और यह नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होते हुए अरब सागर में मिल जाती है। ताप्ती नदी ऐसी नदी के रूप में जानी जाती है, जो प्रमुख रूप से मेलघाट के जंगल में वन्यजीवों का पोषण और समर्थन करने का काम करती है |
भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल
ब्रह्मपुत्र | मानसरोवर झील के समीप स्थित चीमायुंगदुंग हिमानी |
सिन्धु | मानसरोवर झील के समीप स्थित सानोख़्वाब हिमनद |
गंगा | भागीरथी और अलकनंदा संगम स्थल देवप्रयाग |
चिनाब | बारालाचा दर्रा ( लाहोल-स्पीति ) |
गोदावरी | नासिक ( महाराष्ट्र ) के दक्षिण-पश्चिम में 42 किमी. दूर स्थित गाँव की एक पहाड़ी |
सतलुज | मानसरोवर झील के समीप स्थित राकस ताल |
यमुना | बन्दरपूँछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित यमुनोत्री हिमानी |
कृष्णा | महाबलेश्वर के समीप पश्चिमी घाट के पहाड़ों से |
नर्मदा | विंध्याचल पर्वत श्रेणियों में स्थित अमरकंटक नामक स्थान |
महानदी | मध्य प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित सिंहवा के समीप |
घाघरा | मत्सातुंग हिमानी |
चम्बल | मध्य प्रदेश में महू के निकट स्थित जनापाव पहाड़ी |
कावेरी | कर्नाटक के कुर्ग जिले में स्थित ब्रह्मागिरी पहाड़ी |
सोन | अमरकंटक की पहाड़ियाँ |
कोसी | गोसाई थाम चोटी के उत्तर में |
झेलम | बेरेनाग ( कश्मीर ) के समीप शेषनाग झील |
रावी | कांगड़ा जिले में रोहतांग दर्रे के समीप |
ताप्ती | बैतूल जिले ( म.प्र. ) मुल्ताई नगर के पास |
रामगंगा | नैनीताल के निकट एक हिमनदी से |
माही | विंध्याचल पर्वत श्रेणी |
घघ्घर | कालका के समीप हिमालय |
बेतवा | विंध्याचल पर्वत |
व्यास | रोहतांग दर्रे के समीप ताल |
लूनी | अजमेर जिले में स्थित नाग पहाड़ ( अरावली पर्वत ) |
गण्डक | नेपाल |
साबरमती | उदयपुर जिले में दक्षिण पश्चिमी भाग ( अरावली पर्वत ) |
भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) की सूची