Ladkiyo ke liye sarkari yojana :- केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिक जैसे पुरुष किसान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। हाल ही में देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा एक नई योजना लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2023 का शुभारंभ किया गया है। जिसका विस्तार हमने आज के इस लेख के अंतर्गत किया है। हमारा निवेदन है कि आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) क्या है
Ladkiyo ke liye sarkari yojana
जैसे कि भारत सरकार द्वारा देश के लड़कियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश की बेटियों को सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से सक्षम बनाना है। तो आज Ladkiyo ke liye sarkari yojana के तहत बेटियों के लिए सरकारी योजना सत्र कब शुरू की गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे।

लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2023 पूरी जानकारी
नाम | Best Government Scheme For Girls |
लाभार्थी | देश की लड़कियां |
उद्देश्य | देश की लड़कियों को मजबूत करना |
साल | 2023 |
अधिकारिक वेबसाइट | —- |
Best Government Scheme For Girls 2023 का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की सभी बालिकाओं का समुचित विकास करना है। लड़कियों के लिए सरकारी योजना के माध्यम से उद्देश्यों की पूर्ति निम्नलिखित है –
- बालिकाओं की शिक्षा में वृद्धि करना
- लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
- कन्या महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
- छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करना
- बेटियों की शादी कराना
- भ्रूण हत्या और लिंग भेद को समाप्त करना
- समाज में बेटियों की स्थिति को मजबूत करना आदि।
लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2023 की सूची
Government Scheme For Girls 2023 की सूची नीचे प्रदान की गई है जो निम्नलिखित है –
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
- सुकन्या समृद्धि योजना
- CBSE उड़ान योजना
- बालिका समृद्धि योजना
- माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
- मुख्यमंत्री लाडली योजना
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना
- मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
बेटी बचाओँ बेटी पढ़ाओं योजना 2023
- प्रधानमंत्री मोदी जी द्धारा देश में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और बेटियो को शिक्षित करने की सुप्रथा को शुरु करने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बेटी बचाओं – बेटी पढ़ाओं योजना का शुभारम्भ किया था।
- इस योजना का मौलिक लक्ष्य देश की बेटियो को शिक्षित करना है।
- इसके साथ भारत देश मे लगातार हो रहे कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना है।
- एवं देश में लिंगानुपात को संतुलित करना है। देश की सभी बेटियो का आत्मनिर्भर सक्षम बनाना है।
सुकन्या समृद्धि योजना 2023
देश की बेटियों को आत्मनिर्भर एवं शिक्षक बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना को लागू किया गया था। यह एक प्रकार की विशेष बचत योजना है। इस योजना के माध्यम से 10 वर्ष की आयु की बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जाता है। यदि आप इस योजना के तहत अपनी बेटी का 10 साल से कम आयु में बैंक खाता खुलवाते हैं तो आपकी बेटी को प्रत्येक वर्ष कुछ धनराशि जमा करने पर अच्छा ब्याज प्राप्त होता है। आपको अगले 18 साल तक बेटी के खाते में राशि जमा करनी होती है। उसके बाद लड़की की आयु 21 साल पूरी होने पर जमा राशि को निकाला जा सकता है। इस राशि का प्रयोग बेटी की शादी या शिक्षा जैसे आवश्यक कार्य के लिए किया जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana के लाभ एवं उद्देश्य
- भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2015 में राष्ट्रीय स्तर पर सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया था।
- इस योजना को मूलभूत छोटी बचत योजनाओं के रूप में रखा गया है।
- इस योजना के अंतर्गत 10 या इससे कम आयु वाले वाली बालिकाएं आवेदन करने के पात्र हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना में सभी अभिभावक कम के कम 250 रुपयो का निवेश से लेकर अधिक से अधिक 5 लाख रुपयो का निवेश कर सकते है।
- इसके साथ ही एक परिवार की केवल 2 ही बेटियां इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- इस योजना में आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगा और इसीलिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन करना होगा आदि।
बालिका समृद्धि योजना 2023
- भारत सरकार द्धारा राष्ट्रीय स्तर पर Balika Samridhi Yojana को लांच किया गया है।
- जिसके तहत देश की महिला व बाल विकास के क्षेत्र मे उत्थानकारीय कार्य कर रही महिला लाभवंतित किया जाएगा।
- इस योजना के अन्तर्गत बेटी के जन्म होते ही माता को 500 रुपयो की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
- बालिका को उसके सतत विकास के लिए छात्रवृत्ति के रुप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
कक्षा 1 से लेकर 3 तक | 300 रुपयो की प्रतिमाह छात्रवृत्ति |
कक्षा 4 मे दाखिला लेने पर | 500 रुपयो की प्रोत्साहन राशि |
कक्षा 5 मे दाखिला लेने पर | 600 रुपयो की प्रोत्साहन राशि |
कक्षा 6 व 7 मे दाखिला लेने पर | 700 रुपयो की प्रोत्साहन राशि |
कक्षा 8 मे दाखिला लेने पर | 800 रुपयो की प्रोत्साहन राशि |
कक्षा 10वीं मे दाखिला लेने पर | 1000 रुपयो की प्रोत्साहन राशि आदि। |
CBSE Udaan योजना
- देश की बालिकाओं को शिक्षा को नई उड़ान प्रदान करने के लिए मानव संसाधन व विकास मंत्रालय भारत सरकार द्धारा राष्ट्रीय स्तर पर CBSE Udaan योजना को जारी किया गया है।
- इस योजना के तहत 12वीं कक्षा पास करने के बाद सभी बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
- जिसके तहत वह अपना सतत व सर्वांगिन शैक्षणिक विकास आसानी से कर सकती है।
लड़कियो के लिए प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना 2023
- भारत देश के प्रदानमंत्री जी द्वारा प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना 2023 को जारी किया गया है।
- इस योजना के तहत देश के सभी बेटियो को माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति / जनजाति की हमारी सभी 8वीं पास बालिकाओं को दिया जाएगा।
- प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना 2022 के तहत जब बालिका कक्षा 9वीं में दाखिला ले तब उनकी आयु 16 साल से को होनी चाहिए।
- योजना के अन्तर्गत बालिका के नाम पर 3000 रुपय जमा किये जायेगे। जिसे बालिका 18 साल पूरे होने और 10वीं कक्षा पास करने के बाद आसानी से ब्याज सहित निकाल सकती है।
मुख्यमंत्री लाड़ली योजना
- मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा राज्य स्तर पर हो रहे कन्या भ्रूण हत्या व बिगड़ते लिंगानुपात को रोकने के लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री लाड़ली योजना का सुभारम्भ किया गया था।
- इस योजना के तहत प्रत्येक साल बेटियो को 5000 रुपयो की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- जिसका इस्तेमाल कर वह अपने पैसे अपनी शिक्षा में लगाकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकती है।
मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्रो की बेटियो के सम्पूर्ण विकास के लिए राज्य स्तर पर मध्य प्रदेश गावं की बेटी योजना का शुभारम्भ किया गया है।
- इस योजना ना केवल उन्हें पर्याप्त शिक्षा बल्कि उनके सतत भऱण – पोषण हेतु भी अलग तरीको से सहायता प्रदान की जाएगी।
- जिससे की गांव में रहने वाली बालिकाएं भी अपनी भविष्य को चमका सकेंगी।
उत्तर प्रदेश भाग्य लक्ष्मी योजना
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश भाग्य लक्ष्मी योजना को जारी किया गया था।
- इस योजना के तहत राज्य की बेटी को जन्म देने पर माता को कुल 5100 रुपयो की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
- जन्मी बेटी को कुल 50,000 रुपयो की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपय से कम होनी चाहिए।
मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2023
- हमारी मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य स्तर पर मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुभारम्भ किया है।
- जिसके तहत प्रत्येक साल 2 मई से लेकर 12 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाता है।
- इस योजना के तहत लाभार्थी बेटी को 1 लाख 18 हजार रुपयो की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- राज्य सरकार द्वारा कुछ समय पहले ही राज्य सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को भी लांच किया है। जिसकी मदद से बालिका का कॉलेज मे दाखिला लेने पर कुल 25,000 रुपयो की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
राजस्थान आपकी बेटी योजना 2023
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा राज्य की सभी बेटियो के शैक्षणिक विकास के लिए राज्य स्तर पर राजस्थान आपकी बेटी योजना 2023 का शुभारम्भ किया है।
- इस योजना के तहत से बालिकाओं को कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक शिक्षा प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
- इस योजना की मदद से बालिका को शिक्षा के लिए 2100 से लेकर 2500 रुपयो की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना
बेटियों को सुरक्षित रखने एवं उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को वर्ष 2016-17 में घोषित किया गया था जिसके तहत उन बेटियों को लाभ प्रदान किया जाता है जिनका जन्म 1 जून 2016 के बाद हॉस्पिटल में हुआ है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 50,000 रुपए की राशि अलग-अलग किस्तों में बालिका के सर्वांगीण विकास के लिए दी जाती है। इस राशि को 6 किस्तों में प्रदान किया जाता है। जिससे बेटियों का पालन पोषण आसानी से किया जा सके।
Mukhymantri Rajshree Yojana का उद्देश्य एवं लाभ
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को स्कूल में प्रवेश करने में सहायता प्रदान करना और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
- बालिकाओं के परिवार को जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाता है।
- बेटी के जन्म पर बेटी की मां को 2500 रुपए की धनराशि दी जाती है।
- बालिका के 1 साल के होने पर दोबारा 2500 रुपए दिए जाते हैं।
- बालिका के कक्षा 1 में प्रवेश करने पर 4000 की सहायता कक्षा 5वी में प्रवेश करने पर 5000 कक्षा 11वीं में प्रवेश करने पर 11,000 रुपए की सहायता दी जाती है।
- इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को दिया जाता है।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
बिहार सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से कन्या के जन्म के समय माता-पिता को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राज्य के ऐसे परिवार जो आर्थिक रुप से कमजोर है। अपनी बेटी के जन्म प्रमाण पत्र को दिखाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गरीब परिवार बेटियों को बोझ समझते हैं उनकी इस सोच को बदलने के लिए बेटी के जन्म पर 2000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है।
Mukhymantri Kanya Suraksha Yojana के उद्देश्य और लाभ
- इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोकना है।
- बालिकाओं के जन्म पर परिवार को प्रोत्साहित करना।
- राज्य के सभी गरीब परिवार की बेटियों के जन्म होने पर 2000 रुपए प्रदान किए जाते हैं।
- आंगनवाड़ी केंद्र में आवेदन पत्र जमा कर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
- समाज में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना।
माझी कन्या भाग्यश्री योजना
माझी कन्या भाग्यश्री योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बालिका के जन्म होने पर बालिका की मां को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत कन्या की मां को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा कन्या के पांचवी कक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹2500, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹3000 और 18 वर्ष पूरा होने के पश्चात ₹100000 प्रदान किए जाते हैं। यह योजना बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
नंदा देवी कन्या योजना
उत्तराखंड सरकार द्वारा नंदा देवी कन्या योजना संचालित की जाती है। इस योजना को वर्ष 2018 में आरंभ किया गया था। नंदा देवी कन्या योजना के माध्यम से बालिका के जन्म होने पर बालिका के परिवार को ₹11000 की राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा बालिका यदि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर लेती है तो स्थिति में ₹51000 की राशि प्रदान की जाती है। इस योजना को नंदा देवी कन्या धन योजना और गौरा देवी कन्या योजना को मिलाकर बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत केवल एक परिवार की दो बालिका ही लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
लड़कियों के लिए सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप लड़कियों के लिए सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।