डीएसपी(DSP) पुलिस विभाग का बहुत ही सम्माननीय तथा शक्तिशाली पद होता है | इस पद पर आसीत् व्यक्ति को सम्मान, प्रतिष्ठा के साथ – साथ अच्छा वेतन भी प्राप्त होता है | डीएसपी(DSP) का अर्थ उप पुलिस निरीक्षक भी होता है | यह पुलिस विभाग के उच्च पदों में से एक है, डीएसपी(DSP) के पास अनेको अधिकारों के साथ– साथ उत्तरदायित्व भी होते है, जिनके आधार पर वह अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत निरीक्षण भी करते है |

इस पद के लिए अभ्यर्थी का चयन राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा किया जाता है | इस पद को प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत के साथ अच्छे अध्ययन तथा सही दिशा में तैयारी की भी आवश्यकता होती है | इस पृष्ठ पर आपको “डीएसपी क्या होता है, DSP Kaise Bane, डीएसपी का फुल फॉर्म, सैलरी” इसके विषय में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गयी है |
डीएसपी का फुल फॉर्म (DSP Full Form In Hindi)
डीएसपी का फुलफॉर्म “Deputy Superintendent of Police” होता है, इसे हिंदी में “उप पुलिस अधीक्षक” भी कहते है | यह पुलिस विभाग का एक उच्च अधिकारी पद होता है | इस पद के चुनाव के लिए परीक्षा का आयोजन राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा किया जाता है| डीएसपी राज्य पुलिस का प्रतिनिधि होता है, जिसके द्वारा राज्य के अन्य पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया जाता है | डीएसपी के पास किसी भी समय तथा किसी भी स्थान पर औचक निरिक्षण करने का अधिकार होता है |
डीएसपी की योग्यता (Qualification for DSP Post)
इस पद के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है| स्नातक के अंतिम वर्ष में भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है, लेकिन अंतिम वर्ष वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के समय स्नातक परीक्षा का उत्तीर्ण अंक पत्र देना होता है |
निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
डीएसपी पद की आयु सीमा (DSP Age Limit)
डीएसपी या उप पुलिस अधीक्षक पद के लिए सभी वर्गो के अभ्यर्थियों के लिए अलग – अलग आयु सीमा निर्धारित की गयी है, जिसके अंतर्गत सामान्य वर्ग (General Category) के लिए 21 वर्ष से 30 वर्ष, ओबीसी वर्ग (OBC Category) के लिए 21 वर्ष से 33 वर्ष तक तथा एससी/एसटी वर्ग (SC/ST Category) के लिए 21 वर्ष से 35 वर्ष तक अधिकतम निर्धारित आयु सीमा है |
डीएसपी पद के लिए शारिरिक योग्यता (Physical Qualification For The Post of DSP)
डीएसपी या उप पुलिस अधीक्षक पद के अभ्यर्थियों को स्वस्थ होने के साथ -साथ शारिरिक योग्यता भी होना आवश्यक होता है | इसके अंतर्गत महिला के लिए उंचाई 155 सेमी तथा पुरुष के लिए उंचाई 168 सेमी होने के साथ पुरुष का सीना 84 सेमी होना चाहिए |
उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना
डीएसपी का वेतन (DSP Salary)
एक डीएसपी(DSP) अथवा उप पुलिस अधीक्षक को वेतन 15600-39100 बैंड तथा ग्रेड पे 5400 मिलता है, इसके अलावा सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाए व भत्ते प्रदान किये जाते है |
डीएसपी पद की चयन प्रक्रिया (Selection Process Of DSP Post)
डीएसपी (DSP) या उपपुलिस निरीक्षक पद के लिए परीक्षा का आयोजन राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा किया जाता है, इस परीक्षा को तीन भागों में विभाजित किया गया है | वह इस प्रकार हैं-
- प्रारम्भिक परीक्षा (Preliminary examination)
- मुख्य परीक्षा (Main Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
प्रारम्भिक परीक्षा (Preliminary examination)
यह डीएसपी पद की परीक्षा का प्रथम चरण है, जिसके अंतर्गत सभी आवेदकों को सम्मिलित होना अनिवार्य होता है | इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडी) से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है | इस प्रश्नपत्र के 150 अंक निर्धारित किये गए है, तथा इसमें वैकल्पिक विषय 300 अंक का होता है |
मुख्य परीक्षा (Main Exam)
यह परीक्षा का दूसरा चरण होता है, जिसमे अभ्यर्थी प्रारम्भिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद ही मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाता है | इस परीक्षा के अंतर्गत अनिवार्य विषय इस प्रकार है:-
क्रम संख्या | विषय | पूर्णांक |
1 | भारतीय भाषा | 200 |
2 | अंग्रेजी | 300 |
3 | निबंध | 200 |
4 | सामान्य अध्ययन | 300 |
वैकल्पिक विषय के लिए दो अंको की डिजिट में निर्धारित किया गया है |
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले है
साक्षात्कार (Interview)
प्रारंभिक तथा मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए बुलाया जाता है, इस साक्षात्कार का आयोजन आयोग के द्वारा निर्धारित समिति के समक्ष होता है | इसमें अभ्यर्थी के मानसिक स्तर का परिक्षण होता है, साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने पर आपको डीएसपी पद पर नियुक्ति कर दिया जाता है |
डीएसपी की परीक्षा की तैयारी कैसे करे (Preparation Of The DSP Exam)
- इस परीक्षा की तैयारी के लिए पुराने प्रश्न पत्र को हल करें, इसके माध्यम से आपको यह जानकारी प्राप्त होगी, कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है |
- परीक्षा की तैयारी डीएसपी पद के पाठ्यक्रम के अनुसार करनी चाहिए |
- शारीरिक परीक्षा के लिए 6 माह पूर्व से तैयारी प्रारम्भ कर देना चाहिए, सुबह जल्दी उठना, व्यायाम, दौड़ आदि करना चाहिए |
- कोचिंग संस्थान की भी सहायता प्राप्त कर सकते है |
- अपनी जनरल नॉलेज अधिक बढ़ाये क्योकि अधिकतर प्रश्न ऐसी से सम्बंधित होते है |
- प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ें।
- इंटरनेट की सहायता से डीएसपी पद से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करें।
- कमजोर विषय पर विशेष ध्यान दे |
उत्तर प्रदेश एक जनपद एक उत्पाद योजना
इस पोस्ट में आपको “डीएसपी(DSP)अथवा उप पुलिस अधीक्षक” पद की तैयारी किस प्रकार करे, इसके विषय में जानकारी प्रदान की गयी है, अब उम्मीद करता हू आपको पसंद आयेगी |