सीएनजी  (CNG) क्या है | CNG का फुल फॉर्म, CNG से क्या-क्या लाभ हैं |

आज CNG गैस का इस्तेमाल परिवहन ईंधन के रूप दुनिया के कई देशो में किया जा रहा है, यह एक प्राकृतिक गैस है | जिसका पर्यावरण में नगण्य प्रभाव पड़ता है,जिस वजह से देश की गवर्नमेंट भी लोगों को सीएनजी के प्रति जागरूक कर रही है | देश में इसका वितरण भी काफी तेजी से हो रहा है | पेट्रोल, डीजल और रसोईघर गैस के स्थान पर CNG एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत हुआ है |

इसका इस्तेमाल अन्य ईधनो की तुलना में पर्यावरण को कम हानि पहुँचाता है | यदि आप भी CNG के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस पोस्ट में आपको सीएनजी क्या है, CNG Full Form Hindi, CNG Rate के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है |

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) क्या होता है

सीएनजी क्या है (What is CNG)

CNG प्राकृतिक गैस के रूप में एक पर्यावरण अनुकूल ईंधन के रूप में जानी जाती है | यह प्राकृतिक गैस मुख्य रूप से मीथेन की बनी होती है, तथा इसमें कार्बन मोनोक्साइड भी कम मात्रा में पायी जाती है, जिस वजह से इसका धुआँ जल वाष्पित होता है | सीएनजी में गैस के रूप में लगभग 80% से 90% मीथेन युक्त हाइड्रोकार्बन कम ऊर्जा वाला घनत्व का एक मिश्रण होता है, क्योकि इसे 200 से 250 किग्रा/सेमी 2 के दबाव पर संपीड़ित किया जाता है |

यह गैस को एक सिलेंडर में स्टोर करने के लिए वाहनों को सक्षम बनाता है, इस तरह से यह एक संपीड़ित गैस कहलाती है | पेट्रोल की तुलना में इसमें एक तिहाई लागत लगती है, इसलिए यह वाहन चालकों को अपनी और अधिक तेजी से आकर्षित कर रही है |

पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान

सीएनजी का फुल फॉर्म | CNG full form in Hindi

सीएनजी को हिंदी भाषा में “संपीडित प्राकृतिक गैस” तथा अंग्रेजी भाषा में इसे CNG (Compressed Natural Gas) कहा जाता है | इसका मुख्य रूप से उपयोग इंधन के रूप में गाड़ियों तथा कारखानों में करते है |

CNG Gas Rate

एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2008 तक विश्व में CNG वाहनों की संख्या 354 लाख तक पहुंच चुकी थी | सीएनजी फ्यूल के मूल्य की बात करे तो इसकी कीमत बढ़ती घटती रहती है | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 रूपए की उछाल के साथ 01 August, 2019 में इस सीएनजी फ्यूल की कीमत ₹ 63.55 Per Kg थी |

सीएनजी का स्टोरेज

अधिकतर बेलनाकार या फिर गोल कंटेनर में सीएनजी को स्टोर करके रखा जाता है। आपने अगर किसी सीएनजी किट को गाड़ी में फिट हुए देखा हुआ होगा तो आपने देखा होगा कि गाड़ी में फिट हुआ सीएनजी सिलेंडर गोलाकार है।

उत्तर प्रदेश में कितनी तहसील है सूची

सीएनजी गैस की खोज (CNG gas Discovery)

वर्ष 1626 में अमेरिका में प्राकृतिक गैस की खोज हुई | इस प्राकृतिक गैस की खोज का पूरा श्रेय William Hart को दिया जाता है | सीएनजी गैस का अविष्कार सन 1800 हुआ, पर्यावरण की दृष्टि से उस समय CNG सबसे अच्छा विकल्प था | इटली और यूरोप के कई देशो में इस प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल आरम्भ हो चुका था |

सीएनजी गैस कहां पाई जाती है ?

जिस प्रकार से पेट्रोल और डीजल को जमीन के अंदर से निकाला जाता है उसी प्रकार सीएनजी गैस भी जमीन की गहराई में मौजूद होती है। इसके बनने की प्रक्रिया कार्बनिक पदार्थों के सड़न के द्वारा होती है और उसके परिणाम स्वरूप सीएनजी गैस बनती है।

सीएनजी गैस सरलता के साथ हवा में घुल मिल जाती है। एक आंकड़े के अनुसार नेचुरल सीएनजी गैस का भंडार तकरीबन 155 ट्रिलियन क्यूबिक मीटर है और दुनिया भर में हर साल 2 ट्रिलियन क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल होता है।

सीएनजी गैस के गुण (Properties of CNG Gas)

  • पेट्रोल की तुलना में सीएनजी का ऑक्टेन नंबर काफी अधिक होता है जिस वजह से इसे आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है |
  • पेट्रोल के ऑक्टेन नंबर की बात करे 95 वही CNG का ऑक्टेन नंबर तक़रीबन 127 होता है |
  • CNG एक अत्यंत ज्वलनशील प्रदार्थ है, जिसमे 95% मेथेन होता है | इसलिए यह अधिक तीव्रता से आग को पकड़ लेता है |
  • यह एक तरह की गैर संक्षारक (Non-corrosive) गैस होती है यानि इसे जिस भी Spherical या Cylindrical सिलेंडर के अंदर रखा जाता है | उसमें जंग (Rust) या गोलाकार या बेलनाकार सिलेंडर का संरक्षक नहीं होता है |
  • यह गैस पूरी तरह से रंगहीन होती है, इसलिए इसे देखा नहीं जा सकता है |
  • यह एक Non-toxic गैस होती है, इसलिए इसके खुले होने पर भी डरने के जरूरत नहीं होती है | CNG गैस से किसी मनुष्य या पंक्षी को किसी तरह की हानि नहीं होती है | क्योकि इसमें किसी तरह के जहरीला प्रदार्थ का मिश्रण उपस्थित नहीं होता है |
  • यह गैस पूरी तरह से गंधरहित होती है, क्योकि इसमें किसी तरह की गंध नहीं पायी जाती है | वायु में खुली अवस्था में होने पर भी यह बिलकुल सामान्य रहती है | इसकी गंध को सूंघ कर पता लगाना काफी मुश्किल होता है |

सीएनजी का उपयोग | Uses of CNG in Hindi

  • सीएनजी गैस का इस्तेमाल 3 व्हीलर गाड़ी, चार पहिया गाड़ी, टैक्सी और बस में किया जाता है।
  • इसके लिए इन सभी गाड़ियों में सीएनजी किट अलग से फिट करवाने की आवश्यकता पड़ती है।
  • जो गाड़ियां पेट्रोल या फिर डीजल से चलती है उन गाड़ियों से निकलने वाला धुआं हानिकारक धुआ होता है। वही सीएनजी से जो धुआ निकलता है, वह वातावरण को उतना प्रभावित नहीं करता जितना कि पेट्रोल और डीजल का धुआं प्रभावित करता है।
  • इसलिए दुनिया के अधिकतर देशों के द्वारा सीएनजी के इस्तेमाल को अधिक से अधिक किया जाए इस पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सामान्य जनता को अच्छा वातावरण हासिल हो सके।
  • वाराणसी, मुंबई, कोलकाता जैसे अधिक आबादी वाले शहरों की हवा काफी प्रदूषित होती है क्योंकि जनसंख्या अधिक होने की वजह से इन शहरों में गाड़ियों की संख्या भी अधिक है।
  • पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल से वातावरण में नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस का अधिक मात्रा में उत्सर्जन होता है, जो वातावरण की हवा के साथ मिल जाती है और इस प्रकार से वायु प्रदूषित होती है परंतु सीएनजी का इस्तेमाल करने से नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस की संख्या बहुत ही कम मात्रा में निकलती है।
  • सीएनजी को इको फ्रेंडली गैस के तहत प्रचार किया जा रहा है।

स्वनिधि योजना (SVANidhi Yojana) क्या है 

सीएनजी के फायदे (Advantages of CNG)

  • CNG वायु में उपस्थित नुकसानदेह उत्सर्जन को कम करती है, क्योकि इसमें उत्सर्जन और सीसा की उपस्थिति न के बराबर होती है | सीएनजी में मेथेन की 95% उपस्थिति पाई जाती है | जिस वजह से इसकी ज्वलन शीलता 100% प्रतिशत तक होती है |
  • CNG का ज्वलनशील तापमान 540 डिग्री सेंटीग्रेड तक होता है, जो सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा होता है | इसलिए वाहनों में आग लगने का खतरा कम होता है | वही अगर पेट्रोल की बात करे, तो इसकी ज्वलन शीलता 250 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान तक होती है | इस वजह से पेट्रोल की तुलना में सीएनजी वाहनों में आग लगने का खतरा कम होता है |
  • CNG वाहन के रख-रखाव की लागत भी अन्य ईधन वाहनों की तुलना में कम होती है |
  • पेट्रोल और डीज़ल जैसे उत्पादों की तुलना में CNG गैस काफी किफायती होती है | इसका इस्तेमाल भी काफी आसान और सस्ता होता है | वाहनों में सीएनजी फ्यूल को भरने के लिए CNG Gas Station का इस्तेमाल किया जाता है |
  • एक तरफ जहा डीजल और पेट्रोल में मिलावट के चलते वाहन मालिकों को हानि उठानी पड़ती है,वही CNG Fule पूरी तरह से मिलावट मुक्त होती है | इसमें किसी तरह की मिलावट को करना संभव नहीं होता है |

फार्मासिस्ट (Pharmacist) कैसे बने

सीएनजी के नुक़सान (Disadvantages of CNG)

  • सीएनजी रहित गाड़ियों में CNG टैंक नहीं उपस्थित होता है, इसलिए वाहन का कन्वर्जन कर वाहनों की डिग्गी में CNG टैंक को इनस्टॉल करवाना होता है |
  • इस गैस के गंधरहित होने के कारण लीकेज का पता लगाना काफी मुश्किल होता है |
  • सीएनजी वाहन के कन्वर्जन में 30,000 से 40,000 के मध्य लागत आती है | वही बसों में इस कन्वर्जन की कीमत तक़रीबन 3 लाख रुपये तक होती है |

CNG और LPG में अंतर |

कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और लिक्विड नेचुरल गैस में मौजूद अंतर निम्नलिखित है।

  • कंप्रेस्ड नेचुरल गैस का इस्तेमाल गाड़ियों को चलाने के लिए मुख्य तौर पर ईंधन के तौर पर होता है, वहीं दूसरी तरफ एलपीजी गैस का इस्तेमाल रसोई गैस के तौर पर किया जाता है।
  • कंप्रेस्ड नेचुरल गैस को प्रोसेस करके बनाया जाता है जबकि लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस को दूसरी गैस के साथ मिक्स करके तैयार किया जाता है।
  • लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस हाई टेंपरेचर पर लिक्विड अवस्था में पाई जाती है वही कंप्रेस्ड नेचुरल गैस को लिक्विड करने के लिए 0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे के तापमान की आवश्यकता होती है।
  • एलपीजी गैस और सीएनजी गैस में कुछ समानता भी है। जैसे कि इन दोनों की कीमत पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम होती है।

MP रोजगार पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे