भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची 2024| Top 10 Richest Man in India

भारत में अधिकतर लोग ऐसे है, जो एक आम जिन्दगी जी रहे है, तो वहीं बहुत से लोग ऐसे भी मौजूद है, जो आम जिन्दगी से नीचे की जीवन यापन कर कर रहें है, लेकिन इन लोगों के साथ – साथ भारत में कुछ ऐसे व्यक्ति भी मौजूद है, जो अमीरी के मामले सबसे आगे और सबसे ऊपर है | यह लोग भारत में अपना एक अलग ही स्थान बनाकर रखे हुए है, क्योंकि अमीर व्यक्तियों के नामो में भारत के कुछ लोगों का नाम सबसे पहले लिया जाता है |

इसलिए क्या आपको भारत के अमीर आदमियों से सम्बंधित अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त है और यदि नहीं, तो इस लेख में आपको भारत के अमीर व्यक्तियों की सूची (हिंदी में) | Top 10 Richest Man in India | भारत में सबसे अमीर आदमी कौन है ? इससे सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है, तो आइये पढ़ते है, आगे की जानकरी- 

भारत रत्न विजेताओं की सूची

भारत के अमीर व्यक्तियों की सूची (हिंदी में) | Top 10 Richest Man in India

भारत में अमीर लोगों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती ही जा रही है |  इसलिए  वर्तमान समय में भारत में कई  अरबपति आदमी मौजूद हैं, जो भारत के सबसे अमीर आदमी कहे जाते है  | वहीं, वर्तमान समय की जाए तो, इस समय पूरी दुनिया  में 2755 अरबपति की संख्या हो चुकी है  | इसलिए जानिये भारत के 10 अमीर व्यक्तियों की सूची के विषय में –

क्र०सं०नामकम्पनीसंपत्ति
1.मुकेश अंबानीरिलायंस कंपनी102 अरब डॉलर
2.गौतम अडानीअदानी ग्रुप71.7 अरब डॉलर
3.शिव नादरएचसीएल31.5 अरब डॉलर
4.आर दमानीBright Star (डी मार्ट)22.1 अरब डॉलर
5.सावित्री जिंदलजिंदल ग्रुप18.6 अरब डॉलर
6.सायरस पूनावालासीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया18.2 अरब डॉलर
7.लक्ष्मी मित्तलआर्सेलर मित्तल17.6 अरब डॉलर
8.कुमार बिड़लाआदित्य बिडला ग्रुप16.1 अरब डॉलर
9.उदय कोटकमहिंद्रा कोटक बैंक16.1 अरब डॉलर
10.दिलीप सांघवीSun Pharmaceuticals14.4 अरब डॉलर

 भारत में सबसे अमीर आदमी कौन है ( Who is the richest man in India ) ?

मुकेश अम्बानी ( Mukesh Ambanee )

मुकेश अम्बानी भारत के सबसे अमीर आदमियों में पहला स्थान प्राप्त कर रखा है | इसलिए अमीर व्यक्तियों में इनके पास सबसे अधिक धन की प्राप्त होती है | बिज़नेसइनसाइडर के मुताबिक़, अम्बानी जी के पास कुल संपत्ति 102 बिलियन डॉलर है | मुकेश अंबानी के पिता का नाम धीरूभाई अंबानी था , जो अब इस दुनिया में नहीं है | मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था |  मुकेश अम्बानी ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के लिए मुंबई स्थित अबाय मोरिस्चा स्कूल में प्रवेश लिया था |

इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए , यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई दाखिला लिया था | उनकी केमिस्ट्री पढ़ने में एक अलग ही रूचि थी, क्योंकि उन्हें कमेस्ट्री पढ़ना बेहद पसंद था | इसलिए उन्होंने कमेस्ट्री विषय के साथ केमिकल इंजीनियरिंग के विषय का चुनाव किया | इसके बाद उन्होंने अपने पिता के कहने पर MBA करने के लिए स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय प्रवेश लिया लेकिन, उन्होंने अपनी MBA की पढ़ाई को बीच में ही पढ़ाई छोड़ दिया और अपने पिता के बिज़नेस में हाथ बताने का फैसला किया और आज मुकेश अम्बानी के साथ-साथ उनके तीन बच्चे आकाश, अनंत व ईशा भी अपने पिता के साथ उनके कारोबार में हाथ बताने का काम कर रहें है |

गौतम अडानी ( Gautam Adanee ) 

गौतम अदाणी का जन्म 24 जून 1962 में हुआ था | उन्होंने अहमदाबाद के रतनपोल में स्थित सेठ नी पोल क्षेत्र के गुजराती जैन परिवार में जन्म लिया था |  गौतम अदाणी पिता का नाम शान्तिलाल जैन है और माता का नाम शान्ता जैन अदाणी है अदाणी  के सात भाई-बहन हैं। अदानी अपने बिजनेस में समूह कोयला व्यापार, कोयला खनन, तेल एवं गैस खोज, बंदरगाहों, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक, बिजली उत्पादन एवं पारेषण और गैस वितरण में फैले कारोबार को सम्भालने का काम करते है |

शिव नादर (Shiv Nadar) 

शिव नाडार भारत के तीसरे सबसे अमीर आदमी है, जो मुख्य रूप से उद्यमी एवं समाजसेवी कहे जाते हैं। शिव नाडार  एचसीएल टेक्नॉलोजीज के अध्यक्ष एवं प्रमुख रणनीति अधिकारी का पद भी प्राप्त किये हुए हैं। इनके पास सन् 2010 में  4.2 बिलियन अमेरिकी डालर के स्वयं के हकदार रहें है। इससे पहले अडारी को सन 2008 में भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्मभूषण से सम्मान प्रदान किया गया था | अडारी जी अपने बिजनेस के कार्यकाल में पाँच देशों में, 100 से अधिक कार्यालय, 30 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी और पूरी दुनिया के कंप्यूटर व्यवसायियों को संभालने का काम करते है ।

आर दमानी (R. damanee ) 

आर दमानी का पूरा नाम राधाकिशन दमानी है | दमानी जी का जन्म 1954  में  बीकानेर में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनके पिताजी का नाम शिवकिशनजी दमानी था | यह आर दमानी की तरह  स्टॉक मार्किट में काम करते थे।  अभी एक वर्ष पहले 2021 में राधाकिशन दमानी ने अपने बिजनेस की ओर बढ़ोत्तरी करते हुए दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स में 1,001 करोड़ रुपये के घर की खरीद है, यह घर देश के सबसे महंगे घरों में से एक है, लेकिन उन्होंने यह घर अकेले नहीं, बल्कि  उन्होंने  अपने छोटे भाई गोपीकिशन दमानी के साथ मिलकर खरीदा है | 

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची

सावित्री जिंदल (Savitree Jindal) 

सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है, वर्तमान समय में सावित्री जिंदल 71 वर्ष की है, जो इस जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनी की चेयरपर्सन के रूप में कार्य कर रही हैं। इनका जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था, जो मुख्य रूप से तिनसुकिया असम की रहने वाली है | इसके बाद सावित्री जी की शादी ओमप्रकाश जिंदल से 1970 में कर दी गई थी। ओपी जिंदल ने स्टील और पॉवर का काम करने वाली ग्रुप कम्पनी की स्थापना की थी |  सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप की मालिकिन होने के साथ-साथ समाज सेवा के कई कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारियों को संभालने का भी काम करती हैं।    

सायरस पूनावाला (Sayaras Poonavala) 

सायरस पूनावाला का पूरा नाम साइरस एस पूनावाला है | वर्तमान समय में इनकी आयु 80 वार्ष के आस-पास पहुंच चुकी है | यह भारत देश के एक बहुत ही बड़े बिजनेसमैन है, जो मुख्य रूप से Poonawalla Finance, Bilthoven Biologicals आदि कम्पनी के मालिक है | ये $11.5 बिलियन डॉलर के एकलौते हकदार है | 

पालोनजी मिस्त्री (Palonajee Mistree) 

पालोनजी मिस्त्री की आयु लगभग 93 वर्ष है | यह एक व्यापारी बिजनेसमैन बनाकर कम्पनियों को चलाते है | यह Shapoorji Pallonji Construction, Forbes Textiles आदि कम्पनी के मालिक है | इनके पास संपति  के तौर पर $11.4 बिलियन डॉलर है | 

उदय कोटक (Uday Kotak) 

उदय कोटक वर्तमान समय में 62 साल के है | यह प्रमुख रूप से उद्यमी,  बिजनेसमैन के रूप में प्रसिद्ध है | इनकी  Kotak Mahindra Bank, Reliance Petroleum आदि कम्पनियां है, जो पूरे भारत देश में प्रसिध्द है | उदय जी के पास $11.3 बिलियन डॉलर की सम्पति है | 

गोदरेज फॅमिली (Godarej Family) 

गोदरेज फॅमिली का पूरा नाम नादिर गोदरेज, अर्देशिर गोदरेज है | इनकी आयु 68-71 साल के बीच है | यह मुख्य रूप से व्यापारी, उद्यमी, उद्योगपति का यापर करते है | यह  Mahindra, Taj Hotels आदि के मालिक है | इनके पास $11 बिलियन डॉलर की संपति है | 

लक्ष्मी मित्तल (lakshami Mittal) 

लक्ष्मी मित्तल की आयु 71 साल है | यह पेशे से एक बिजनेसमैन है | यह Karrick Limited, Queens Park Rangers F.C.आदि कम्पनियों के मालिक है | इनके पास $10.3 बिलियन डॉलर की सम्पति है |

कुमार बिड़ला

इंडिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में आठवें स्थान पर कुमार बिड़ला है, जिनका पूरा नाम कुमार मंगलम बिड़ला है। इनके पास साल 2020 की रिपोर्ट के अनुसार टोटल 16.5 अरब डालर की संपत्ति है। यह एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन है, साथ ही फेमस आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिरला ग्रुप हमारे भारत देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना माना जाता है। 

बिड़ला ग्रुप के अंतर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट, आदित्य बिड़ला नुवो, आइडिया सेल्यूलर, आदित्य बिरला रिटेल, आदित्य बिरला मिनिक्स, ग्रासिम, हिंडालको जैसी कंपनी आती है। इसके अलावा कुमार बिरला, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के चांसलर भी हैं।

दिलीप सांघवी 

इंडिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में नौवें स्थान पर 15.6 अरब डालर की संपत्ति के साथ दिलीप सांघवी विराजमान है। दिलीप सांघवी हमारे इंडिया के फेमस बिजनेसमैन है। इन्होंने ही दवाई बनाने वाली लोकप्रिय कंपनी सन फार्मास्यूटिकल  की स्थापना की है और साथ ही साथ वर्तमान के समय में यह सन फार्मास्यूटिकल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद को भी संभाल रहे हैं। 

भारत में महानगरों की सूची