भारत रत्न पुरस्कार एक बहुत ही बड़ा और सम्मान जनक पुरूस्कार होता है | इसलिये इस पुरस्कार से हर किसी को सम्मानित नही किया जाता है | यह पुरस्कार अधिकतर राजनीति में काम करने वाले बड़े कार्यकर्ताओं को प्रदान किया जाता है | वैसे देश के अधिकतर लोगों को भारत रत्न के विषय में जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन क्या आपको 1954 से लेकर अब तक भारत रत्न प्राप्त करने वाले विजेताओं के बारे में जानकारी प्राप्त है |

यदि नहीं, तो आपको इस लेख में भारत रत्न विजेताओं की सूची | Bharat Ratna Award Winners List in Hindi | भारत रत्न कब दिया जाता है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
भारत के राष्ट्रपति की सूची (हिंदी में)
भारत रत्न विजेताओं की सूची ( Bharat Ratna Award Winners List in Hindi )

क्र. | वर्ष | विजेताओं के नाम | जीवन काल और महत्वपूर्ण तथ्य |
1. | 1954 | डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमण | ( 07 नवम्बर, 1888-21 नवम्बर, 1970 ) |
2. | 1954 | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | ( 10 दिसंबर, 1878-25 दिसंबर, 1972 ) |
3. | 1954 | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | ( 05 सितम्बर, 1888- 17 अप्रैल, 1975 ) |
4. | 1955 | सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया | ( 15 सितम्बर, 1860-12 अप्रैल, 1962 ) |
5. | 1955 | डॉ. भगवान दास | ( 12 जनवरी, 1869-18 सितम्बर 1958 ) |
6. | 1955 | जवाहर लाल नेहरू | ( 14 नवम्बर 1889-27 मई, 1964 ) |
7. | 1957 | गोविन्द वल्लभ पंत | ( 10 सितम्बर, 1887-07 मार्च, 1961 ) |
8. | 1958 | महर्षि डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे | 18 अप्रैल, 1858-09 नवम्बर, 1962 ) |
9. | 1961 | राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन | 01 अगस्त, 1882-01 जुलाई, 1962 ) |
10. | 1961 | डॉ॰ बिधान चंद्र राय | ( 01 जुलाई, 1882-01 जुलाई, 1962 ) |
11. | 1962 | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद | ( 03 दिसंबर, 1884-28 फरवरी, 1963 ) |
12. | 1963 | डॉ. जाकिर हुसैन | ( 08 फरवरी, 1897-03 मई, 1969 ) |
13. | 1963 | डॉ. पांडुरंग वामन काणे | ( 07 मई, 1880-08 मई, 1992 ) |
14. | 1966 | लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) | ( 02 अक्टूबर, 1904- 11 जनवरी, 1966 ) मृत्यु के बाद |
15. | 1971 | इंदिरा गांधी | ( 19 नवम्बर, 1917-31 अक्टूबर, 1984 ) |
16. | 1975 | वराहगिरी वेंकट गिरी (V. V. Giri) | ( 10 अगस्त, 1994-23 जून, 1980 ) |
17. | 1976 | कुमारस्वामी कामराज (मरणोपरांत) | ( 15 जुलाई, 1903-1975 ), मरणोपरांत |
18. | 1980 | मदर टेरेसा | ( 27 अगस्त, 1910-05 सितम्बर, 1997 ) |
19. | 1983 | आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरांत) | ( 11 सितम्बर, 1895-15 नवम्बर, 1982 ) मरणोपरांत |
20. | 1987 | खान अब्दुल गफ्फार खान | ( 06 फरवरी, 1890,-20 जनवरी, 1988 ), पहले गैर-भारतीय |
21. | 1988 | मरुथुर गोपालन रामचंद्रन/MGR (मरणोपरांत) | ( 17 जनवरी, 1917-24 दिसंबर, 1987 ), मृत्यु के बाद |
22. | 1990 | डॉ. भीमराव अम्बेडकर (मरणोपरांत) | ( 14 अप्रैल, 1891-06 दिसंबर, 1956 ), मृत्यु के बाद |
23. | 1990 | नेल्सन मंडेला | ( 18 जुलाई, 1918-05 दिसंबर, 2013 ), दूसरे गैर- भारतीय |
24. | 1991 | सरदार वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरांत) | ( 31 अक्टूबर, 1875-15 दिसंबर, 1950 ), मृत्यु के बाद |
25. | 1991 | मोरार जी देसाई | ( 29 फरवरी, 1896-10 अप्रैल, 1995 ) |
26. | 1991 | राजीव गांधी (मरणोपरांत) | ( 20 अगस्त, 1944-21 मई, 1991 ) मृत्यु के बाद |
27. | 1992 | मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत) | 11 नवम्बर, 1888-22 फरवरी, 1958 ), मरणोपरांत |
28. | 1992 | जे. आर. डी. टाटा | ( 29 जुलाई, 1904-29 नवम्बर, 1993 ) |
29. | 1992 | सत्यजीत रे | ( 02 मई, 1921-23 अप्रैल, 1992 ) |
30. | 1997 | डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम | ( 15 अक्टूबर, 1931-27 जुलाई, 2015 ) |
31. | 1997 | अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत) | ( 16 जुलाई, 1909-29 जुलाई, 1996 ), मरणोपरांत |
32. | 1997 | गुलज़ारी लाल नंदा (मरणोपरांत) | ( 04 जुलाई, 1898-15 जनवरी, 1998 ) |
33. | 1998 | एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी | ( 16 सितम्बर, 1916-11 दिसंबर, 2004 ) |
34. | 1998 | चिदम्बरम् सुब्रह्मण्यम् | ( 30 जनवरी, 1910-07 नवम्बर, 2000 ) |
35. | 1998 | जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) | ( 11 अक्टूबर, 1902-08 अक्टूबर, 1979 ), मृत्यु के बाद |
36. | 1999 | पंडित रविशंकर | ( 07 अप्रैल, 1920-12 दिसंबर, 2012 ) |
37. | 1999 | प्रोफेसर अमर्त्य सेन | ( 03 नवम्बर, 1933- अब तक ) |
38. | 2001 | गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) | ( 1890-1950 ) मरणोपरांत |
39. | 2001 | उस्ताद बिस्मिल्लाह खां | ( 21 मार्च, 1916-21 अगस्त, 2006 ) |
40. | 2004 | लता मंगेशकर | ( 28 सितम्बर, 1929 ) |
41. | 2008 | भीमसेन जोशी | ( 04 फरवरी, 1922-05 जनवरी, 2011 ) |
42. | 2014 | चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव/C. N. R. Rao | ( 30 जून, 1934-अब तक ), 16 नवम्बर, 2014 घोषित |
43. | 2014 | सचिन तेंडुलकर | ( 24 अप्रैल, 1973-अभी तक ), 16 नवम्बर, 2014 घोषित |
44. | 2015 | अटल बिहारी वाजपेयी | ( 25 दिसम्बर, 1924 -16 अगस्त, 2018 ), 25 दिसंबर 2015 घोषित |
45. | 2015 | मदन मोहन मालवीय | ( 25 दिसंबर, 1861-12 नवम्बर, 1946, मृत्यु के बाद ), 25 दिसम्बर, 2015 को घोषित किया गया |
46. | 2019 | नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) | ( 11 अक्टूबर, 1916-27 फरवरी, 2010 मृत्यु के बाद ), 08 अगस्त 2019 को सम्मानित किया |
47. | 2019 | प्रणब मुखर्जी | ( 11 दिसम्बर 1935 ), 08 अगस्त, 2019 को सम्मानित किया |
48. | 2019 | भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) | ( 8 सितम्बर, 1926- 5 नवम्बर, 2011 मृत्यु के बाद ), अगस्त 2019 को सम्मानित किया |
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
भारत रत्न “कब” दिया जाता है ( Bharat Ratna “When” is given ) ?
भारत रत्न देने का प्रारम्भ 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया था | यह भारत रत्न एक मामूली रत्न नहीं होता है, क्योंकि इस रत्न को सम्मान के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है | भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न पुरस्कार से देश के सम्मान जनक नागरिकों को सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा इस पुरस्कार को देने का अधिकार भारत के प्रधानमंत्री किसी को भी दे सकते है | वैसे तो, भारत रत्न सम्मान में भारत के राष्ट्रपति द्वारा एक पदक और एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है | भारत रत्न पुरस्कार से एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही सम्मानित किया जा सकता है। यह पुरस्कार मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के अलीपुर में बनाया जाता है । इसके बाद इसे देश के प्रधानमंत्री के कहने पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है |
पहला भारत रत्न किसे दिया गया था ( Who was given the first bharat Ratna ) ?
भारत का सबसे पहला भारत रत्न भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया गया था | इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान की सन 1954 से की गई थी |
भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची