हमारे भारत के राज्य झारखण्ड की सरकार अपने राज्यवासियों के लिए आये दिन नई नई योजनाओ का संचालन करती ही रहती है। जिसका लाभ झारखण्ड के बच्चे से लेकर युवा और देश के सभी बुजुर्गो को भी दिया जाता है। इस बार सरकार द्वारा शुरू किये गये झारनियोजन पोर्टल के माध्यम से राज्य के ऐसे अभियार्थी युवाओ के लिए शुरू की गई, जो नियोक्ता एवं रोजगार ढूंढ रहे है। झारनियोजन पोर्टल के द्वारा झारखण्ड राज्य के बेरोजगार युवक और युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त किया जाएगा। इस पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे सम्बंधित मानव बल के बारे में जानकारी साझा कर सकते है। जिससे राज्य की युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी। यदि आप भी झारखण्ड के निवासी है, और नौकरी की तलाश में और झारनियोजन पोर्टल का लाभ उठाना चाहते है। तो आज हम आपको Jharniyojan Portal में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज आदि सभी सम्बंधित जानकारी देंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Jharniyojan Portal 2023
झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने झारनियोजन पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल का शुभारम्भ श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा किया गया है। सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता एवं रोजगार ढूंढ रहे अभियर्थियों को प्लेटफार्म देने का प्रयत्न किया जायेगा। इस पोर्टल के तहत झारखंड के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के तहत रोजगार प्रदान किया जाएगा। झारनियोजन पोर्टल के द्वारा राज्य के सभी युवक और युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार का मौका प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से सभी युवक युवती अपने व्यवसाय से संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। Jharniyojan Portal के माधयम से 75 % स्थानीय नियुक्तियां होगी | जिसमे 40 हज़ार वेतन के पदों तक की नियुक्तियां प्रदान की जाएगी।

Jharniyojan Portal का उद्देश्य
झारनियोजन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड राज्य के युवक युवतियों को नौकरी का अवसर प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार नियोक्ता (एम्पलायर) एवं रोजगार ढूंढ रहे अभ्यर्थियों को प्लेटफार्म देने का प्रयास करेगी। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी ऐसे युवक युवतियां जो रोजगार की तलाश कर रहे है। उन्हें इस पोर्टल के माध्यम से स्थानीय कंपनी द्वारा स्थानीय स्तर पर राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे। जिसमे नियोक्ता अपने व्यवसाय से सम्बंधित काम करने की जानकारी देने में साझा करते है।
झारनियोजन पोर्टल 2023 Key Highlights
पोर्टल का नाम | Jharniyojan Portal |
लॉन्च किया गया | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा |
विभाग | श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार युवक/युवतियां |
उद्देश्य | बेरोजगार युवक/युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करना |
वेतन राशि | 40,000 रुपए तक |
पदों की नियुक्तियां | 75 प्रतिशत स्थानीय स्तर पर |
राज्य | झारखंड |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://jharniyojan.jharkhand.gov.in/# |
झारनियोजन पोर्टल के लाभ
- Jharniyojan Portal के माध्यम से झारखंड के बेरोजगार युवक युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त किये जाएंगे।
- इस पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता को अपनी आवश्यकता अनुसार अभ्यार्थियों की नियुक्ति की जा सकेगी।
- झारनियोजन पोर्टल के माध्यम से राज्य के बेरोजगारों को रोजगार आसानी से मिल सकेगा।
- इसके अतिरिक्त झारखंड सरकार द्वारा आवश्यक कौशल के संबंध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
- इस पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।
Jharniyojan Portal की पात्रता
- आवेदक को झारखण्ड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस पोर्टल पर राज्य के बेरोजगार युवा एवं युवतियां रोजगार के लिए आवेदन कर सकती है।
- आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Jharniyojan Portal ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- Jharniyojan Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, सबसे पहले आपको झारनियोजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप अपना रजिस्ट्रेशन झारनियोजन पोर्टल पर कर सकते हैं।