झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ

झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी आपने राज्य के किसान भाइयो के लिए आये दिन कोई न कोई योजना का संचालन करते ही रहते है। इस बार भी झारखण्ड की राज्य सरकार ने किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड 2023 का शुभारम्भ किया। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को खेती के साथ पशुपालन करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा दुधारू पशु खरीदने हेतु राज्य के सभी किसानो को सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे किसान भाइयो की आय में भी वृद्धि होगी। यदि आप भी झारखण्ड निवासी है, और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से  Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023से सम्बंधित सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

सोना सोबरन धोती साड़ी योजना

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023 का शुभारम्भ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किसानो की आय में वृद्धि करने के लक्ष्य से किया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा पशुपालन करने के लिए किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य के किसानों, विधवा महिलाओं, विकलांग आदि को भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा सभी किसानो को इस योजना के माध्यम से 50% से लेकर 90% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि को शामिल किया गया है।

Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand का उद्देश्य

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र किसानो को सब्सिडी प्रदान की जाएगी, इससे राज्य के नागरिक पशुपालन करने हेतु प्रोत्साहित होंगे। राज्य के सभी किसानो को गौ पालन, बकरी पालन, सुकर पालन, कुकुट पालन एवं बत्तख पालन आदि के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। कुछ पशुपालक और किसान भाई अपनी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीदने हेतु असमर्थ होते है। इसी समस्या का समाधान निकलने के लिए इस योजना को शुरू किया गया। इस योजना के ज़रिये सभी किसान और पशुपालक भाइयो को अपनी पसंद के तथा अच्छी गुणवत्ता वाले पशु खरीदने के लिए किसान द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड Key Highlights

योजना का नामMukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
संबंधित विभागकृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानों की आय में वृद्धि करना
अनुदान राशि50% से 90% तक
योजना का बजट660 करोड़ रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के लाभ और विशेषताए

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के लाभ और विशेषताए निम्नलिखित है_

  •  राज्य के किसान Pashudhan Vikas Yojana का लाभ प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।
  • राज्य के किसानों को अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीदने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा अतिरिक्त अन्य जातियों के लिए भी 75 प्रतिशत अनुदान तय किया गया है।
  • पशुओं के स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत एंबुलेंस की सुविधा एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक एवं अन्य परीक्षण प्रयोगशाला और मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत जरूरतमंद महिलाओं एवं निराश्रित को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभार्थियों को गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन और सुकर पालन आदि के लिए अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
  • कृषको एवं पशुपालकों को दी जाने वाली अनुदान राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में हस्तांतरित कर पशुधन विकास योजना की प्रबंध व्यवस्था की जाएगी।

Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand  के लिए पात्रता

  •  आवेदक का  झारखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक को पशुपालक या किसान होना चाहिए।
  • आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज एवं पशुपालन के लिए जगह, पानी आदि की व्यवस्था होनी आवश्यक है।

 आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • विधवा प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण आदि।

Mukhyamantri Pashudhan Yojana Jharkhand में चयनित गावों की लिस्ट

मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड के तहत 162 लाभार्थियो का चयन किया गया है | चयनित गावो की सूचि कुछ इस प्रकार से है :-

  • छोटा दुर्गापुर
  • भतभंगा संथाली
  • दूधकोल
  • शहरपुर
  • महादेवपुर
  • पोखरिया

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड में आवेदन कैसे करें?

  • आवेदक को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पशुपालन विभाग कार्यालय जाना होगा, फिर आपको वहां के अधिकारी से संम्पर्क करना है।
  •  इसके बाद अधिकारी द्वारा आपको Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023 का आवेदन फॉर्म प्रदान किया जाएगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सभी मांगे गए दस्तावेजों को भी फॉर्म में अटैच कर देना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म पशुपालन विभाग कार्यालय में जमा कर देना है, इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।