भारत देश एक प्रमुख राज्य पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) भी है, जो भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। पश्चिम बंगाल राज्य में 20 ज़िले है और इस राज्य में बंगाली भाषा का इस्तेमाल किया जाता है | वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी को चुना गया है | वह पश्चिम बंगाल की प्रथम मुख्यमंत्री महिला है | उन्होंने 20 मई 2011 को पहली बार इस पद के लिए शपथ ली थी |

इसके बाद से वह लगातार तीन बार इस पद के लिए जीत प्राप्त की है | वह एक कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त किया है | इसके अलावा पश्चिम बंगाल में और भी कई बड़े-बड़े राजनेताओं को इस पद के लिए चुना जा चुका है, तो आइये इस लेख में आपको पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों की सूची | West Bengal CM list | पश्चिम बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री का क्या नाम था ? इसके विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
नागालैंड के मुख्यमंत्रियों की सूची
पश्चिम बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री का क्या नाम था (What is the first name CM of West Bengal) ?
पश्चिम बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री का नाम प्रफुल्ल चंद्र घोष थे, जिन्हें पहली बार पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया था | प्रफुल्ल घोष का जन्म 24 दिसंबर 1891 को ढाका जिले के एक दूरदराज के गांव, मलिकंदा, ब्रिटिश भारत (अब बांग्लादेश) में हुआ था | उनके पिता का नाम पूर्ण चंद्र घोष और माता का नाम बिनोदिनी देवी था | उनके माता बहुत ही धार्मिक पर्वत्ति के लोग थे | इसके बाद 18 दिसंबर 1983 में उनका देहांत हो गया था |
Chief Ministers of West Bengal Overview
वर्तमान मुख्यमंत्री | ममता बनर्जी |
राजनीतिक दल | तृणमूल कांग्रेस |
शपथ ग्रहण की तिथि | 20 मई 2011 |
प्रथम मुख्यमंत्री | प्रफुल्ल चंद्र घोष |
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री (CM OF West Bengal)
प्रफुल्ल चंद्र घोष (Prafulla Chandra Ghosh )

प्रफुल्ल चंद्र घोष ने पहली बार कांग्रेस पार्टी में शैल होकर पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त किया था | घोष जी का जन्म 24 दिसंबर 1891 को ढाका जिले के एक दूरदराज के गांव, मलिकंदा, ब्रिटिश भारत में हुआ था और इसके बाद 18 दिसंबर 1983 में उनकी मृत्यु हो गई थी |
बिधान चंद्र राय (Bidhan Chandra Roy )

बिधान चंद्र राय का जन्म 1 जुलाई 1882 में खजान्ची रोड बन्कीपुर, पटना, बिहार मे एक प्रवासी बंगाली परिवार में हुआ था और इसके बाद 80 वर्ष की आयु में ही उनका 1 जुलाई 1962 में निधन हो गया था |
अजय कुमार मुखर्जी (Ajoy Kumar Mukherjee)

अजय कुमार मुखर्जी का जन्म 15 अप्रैल1901 में तमलुक , पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था | मुखर्जी जी की मृत्यु 27 मई 1986 को कलकत्ता में हुई थी | अजय कुमार मुखर्जी को भारत सरकार की ओर से 1977 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
सिद्धार्थ शंकर रे (Siddhartha Shankar Ray)

सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म 20 अक्टूबर 1920 ई. में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बंगाली परिवार में हुआ था | वह पेशे से एक वकील, राजनयिक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ के रूप में कार्य करते थे | उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री (1971-72), पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री (1972-77), पंजाब के राज्यपाल (1986-89) और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूतों का (1992-96) में संचालन करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी | इसके बाद 6 नवंबर 2010 में उनका निधन हो गया था |
ज्योति बसु (Jyoti Basu )

ज्योति बसु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पार्टी में शामिल होकर पश्चिम बंगाल में 23 वर्ष तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्य का किया था | उनका जन्म पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश में) के एक समृद्ध मध्यवर्गीय परिवार में 8 जुलाई, 1914 को हुआ था। इसके बाद बसु जी का निधन 17 जनवरी, 2010 को कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ था |
बुद्धदेव भट्टाचार्य (Buddhadeb Bhattacharya )

बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म 1 मार्च 1944 को उत्तर कोलकाता में हुआ था। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पार्टी में शामिल होकर पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त किया था |
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)

ममता बनर्जी का जन्म कोलकाता में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था | इसके बाद से वह लगातार इस पद पर कार्यत है | वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद इस पद को प्राप्त किया था |
केरल के मुख्यमंत्रियों की सूची
पश्चिम बंगाल का इतिहास
बंगाल पर इस्लामी शासन 13वीं शताब्दी से प्रारंभ हुआ तथा 16वीं शताब्दी में मुग़ल शासन में व्यापार तथा उद्योग का एक समृद्ध केन्द्र में विकसित हुआ। 15वीं शताब्दी के अन्त तक यहाँ यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा 18वीं शताब्दी के अन्त तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नियन्त्रण में आ गया था। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उद्गम यहीं से हुआ। 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ और इसके साथ ही बंगाल, मुस्लिम प्रघान पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) तथा हिंदू प्रघान पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में विभाजित हुआ।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों की सूची (West Bengal CM List)
क्रम स. | मुख्यमंत्री का नाम | पदमुक्ति | पदमुक्ति | दल/राजनीतिक पार्टी |
1. | प्रफुल्ल चंद्र घोष | 15 अगस्त 1947 | 22 जनवरी 1948 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
2. | बिधान चंद्र राय | 23 जनवरी 1948 | 25 जनवरी 1950 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
3. | बिधान चंद्र राय | 26 जनवरी 1950 | 01 जुलाई 1962 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
4. | प्रफुल्ल चंद्र सेन | 01 जुलाई 1962 | 28 फरवरी 1967 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
5. | अजय कुमार मुखर्जी | 01 मार्च 1967 | 21 नवंबर 1967 | बांग्ला कांग्रेस |
6. | प्रफुल्ल चंद्र घोष | 21 नवंबर 1967 | 19 फरवरी 1968 | स्वतंत्र |
राष्ट्रपति शासन | 20 फरवरी 1968 | 25 फरवरी 1969 | ||
7. | अजय कुमार मुखर्जी | 25 फरवरी 1969 | 30 जुलाई 1970 | बांग्ला कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन | 30 जुलाई 1970 | 02 मार्च 1971 | ||
8. | अजय कुमार मुखर्जी | 02 अप्रैल 1971 | 25 जून 1971 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन | 25 जून 1971 | 19 मार्च 1972 | ||
9. | सिद्धार्थ शंकर रे | 20 मार्च 1972 | 30 अप्रैल 1977 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन | 30 अप्रैल 1977 | 20 जून 1977 | ||
10. | ज्योति बसु | 21 जून 1977 | 05 नवंबर 2000 | कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) |
11. | बुद्धदेव भट्टाचार्य | 06 नवंबर 2000 | 13 मई 2011 | कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) |
12. | ममता बनर्जी | 20 मई 2011 | 25 मई 2016 | तृणमूल कांग्रेस |
13. | ममता बनर्जी | 26 मई 2016 | 04 मई 2021 | तृणमूल कांग्रेस |
14. | ममता बनर्जी | 05 मई 2021 | वर्तमान में | तृणमूल कांग्रेस |