किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यकाल केवल पांच वर्ष के लिए होता है और यदि कोई नेता पांच साल पूरे होने के बाद दूसरी बार फिर से मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त करता है, तो वह दोबारा से मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने लगता है | इसी तरह केरल में कई ऐसे राजनेता उपस्थित है, जिन्होंने केरल जैसे बड़े राज्य में एक से अधिक बार मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त किया है |

इसलिए यदि आप केरल के मुख्यमंत्रियों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस लेख में आपको केरल के मुख्यमंत्रियों की सूची | Kerala CM List | केरल के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
केरल के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे (Who was the first CM of Kerala) ?
श्री ई.एम.एस.नंबूदरीपाद (Shri E. M. S. Namboodiripad)
केरल के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में श्री ई.एम.एस.नंबूदरीपाद को चुना गया था | उनका पूरा नाम एलमकुलम मानककल शंकरन नंबूदरीपद था | नंबूदरीपद का जन्म 13 जून 1909, पेरिंटलमन्ना में हुआ था | उन्होंने पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में कांग्रेस में शामिल होकर मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त किया था |
केरल के मुख्यमंत्री (CM of Kerala)
श्री ई.एम.एस. नंबूदरीपाद (Shri E. M. S. Namboodiripad)

श्री ई.एम.एस.नंबूदरीपाद का जन्म 13 जून 1909, पेरिंटलमन्ना में हुआ था | इसके बाद 19 मार्च 1998, तिरुवनंतपुरम में उनकी मृत्यु हो गई थी |
राजा श्री पटम ए थानू पिल्लई (Pattom A. Thanu Pillai)

राजा श्री पटम ए थानू पिल्लई केरल में मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त करने से पहले वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल (1964-1968), के रूप में कार्य कर चुके थे | उनका जन्म 15 जुलाई 1885, तिरुवनंतपुरम में हुआ था और 27 जुलाई 1970, तिरुवनंतपुरम में उनकी मृत्यु हो गई थी | वह एक प्रजा सोशलिस्ट पार्टी में शामिल होकर केरल में मुख्यमंत्री बने थे |
रमन शंकर (R. Sankar)

रमन शंकर का जन्म 30 अप्रैल 1909, पुथोर में हुआ था | वह एक कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे | रमण शंकर की मृत्यु 6 नवंबर 1972, कोल्लम में हो गई थी |
चेलैट अच्युता मेनन (C. Achutha Menon )

चेलैट अच्युता मेनन का जन्म 13 जनवरी 1913, पुत्रहक्काड में हुआ था | इसके बाद 16 अगस्त 1991, तिरुवनंतपुरम में उनका निधन हो गया था |
कनोथ करुणाकरन (K. Karunakaran)

कनोथ करुणाकरन कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद केरल में मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त किया था | उनका जन्म 5 जुलाई 1918, कन्नूर में हुआ था और 23 दिसंबर 2010, तिरुवनंतपुरम में उनका निधन हो गया था |
पदायत केशवपिल्लई वासुदेवन नायर (P. K. Vasudevan Nair)

पदायत केशवपिल्लई वासुदेवन नायर का जन्म 2 मार्च 1926, किडनागोर में हुआ था | इसके बाद 12 जुलाई 2005, नई दिल्ली में उनकी मृत्यु हो गई थी |
चेरियान कंडी मुहम्मद कोया (C. H. Mohammed Koya)

चेरियान कंडी मुहम्मद कोया का जन्म 15 जुलाई 1927, अठोली में हुआ था | इसके बाद 28 सितंबर 1983, हैदराबाद में उनकी मृत्यु हो गई थी |
एरामबाला कृष्णन नयनार (E. K. Nayanar)

एरामबाला कृष्णन नयनार का जन्म 9 दिसंबर 1919, कलियासेरी में हुआ था और19 मई 2004, नई दिल्ली में उनका निधन हो गया था |
एके एंटनी (A. K. Antony)

एके एंटनी का पूरा नाम अराकपरमबिल कुरियन एंटनी है | एके का जन्म 28 दिसंबर 1940 (उम्र 80 वर्ष), चेरथला में हुआ था |
ओमन चांडी (Oommen Chandy)

ओमन चांडी का जन्म 31 अक्टूबर 1943 (उम्र 77 वर्ष), कुमारकोम में हुआ था | वह एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है |
वेलिकाकटु शंकरन अच्युतानंदन (V. S. Achuthanandan)

वेलिकाकटु शंकरन अच्युतानंदन का जन्म 20 अक्टूबर 1923 (उम्र 97 वर्ष), अलप्पुझा में हुआ था, उनके पिता का नाम शंकरन था और माता का नाम अकाम्मा था |
पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan)

पिनाराई विजयन का जन्म 24 मई 1945 पिनाराई में हुआ था | विजयन के पिता का नाम कल्याणी कुरान था और उनकी माता का नाम मुंडायिल कुरान था | विजयन की पत्नी का नाम कमला विजयन है |
उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों की सूची
केरल के मुख्यमंत्रियों की सूची (Kerala CM List)
क्रम स. | Name of Chief Ministers मुख्यमंत्रियों का नाम | From से | To प्रति | Party दल |
1 | श्री ई.एम.एस.नंबूदरीपाद (Shri E. M. S. Namboodiripad) | 5 अप्रैल, 1957 | 31 जुलाई, 1959 | भाकपा (CPI) |
राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) | 31 जुलाई, 1959 | 22 फरवरी, 1960 | ||
2 | श्री पट्टम थानुपिल्लै (Shri Pattom Thanupillai) | 22 फरवरी, 1960 | 26 सितम्बर, 1962 | प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (Praja Socialist Party) |
3 | श्री आर. शंकरी (Shri R. Sankar) | 26 सितम्बर, 1962 | 10 सितम्बर, 1964 | कांग्रेस (INC) |
राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) | 10 सितम्बर, 1964 | 6 मार्च, 1967 | ||
4 | श्री ई.एम.एस.नंबूदरीपाद (Shri E. M. S. Namboodiripad) | 6 मार्च, 1967 | 1 नवम्बर, 1969 | सीपीएम (CPM) |
5 | श्री सी. अच्युता मेनन (Shri C. Achutha Menon) | 1 नवम्बर, 1969 | 1 अगस्त, 1970 | भाकपा (CPI) |
राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) | 1 अगस्त, 1970 | 4 अक्टूबर, 1970 | ||
6 | श्री सी. अच्युता मेनन (Shri C. Achutha Menon) | 4 अक्टूबर, 1970 | 5 मार्च, 1977 | भाकपा (CPI) |
7 | श्री के. करुणाकरण (Shri K. Karunakaran) | 25 मार्च, 1977 | 25 अप्रैल, 1977 | कांग्रेस (INC) |
8 | श्री ए.के. एंटोनी (Shri A.K. Antony) | 27 अप्रैल, 1977 | 27 अक्टूबर, 1978 | कांग्रेस (INC) |
9 | श्री पी. के. वासुदेवन नायरी (Shri P. K. Vasudevan Nair) | 29 अक्टूबर, 1978 | 7 अक्टूबर, 1979 | भाकपा (CPI) |
10 | श्री सी. एच. मोहम्मद कोया (Shri C. H. Mohammed Koya) | 12 अक्टूबर, 1979 | 1 दिसंबर , 1979 | एमयूएल (MUL) |
राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) | 1 दिसंबर, 1979 | 25 जनवरी, 1980 | ||
11 | श्री ई. के. नयनारी (Shri E. K. Nayanar) | 25 जनवरी, 1980 | 20 अक्टूबर, 1981 | सीपीएम (CPM) |
12 | श्री के. करुणाकरण (Shri K. Karunakaran) | 28 दिसंबर, 1981 | 17 मार्च, 1982 | कांग्रेस (INC) |
13 | श्री के. करुणाकरण (Shri K. Karunakaran) | 24 मई, 1982 | 25 मार्च, 1987 | कांग्रेस (INC) |
14 | श्री ई. के. नयनारी (Shri E. K. Nayanar) | 26 मार्च, 1987 | 17 जून, 1991 | CPM सीपीएम |
15 | श्री के. करुणाकरण (Shri K. Karunakaran) | 24 जून, 1991 | 16 मार्च, 1995 | कांग्रेस (INC) |
16 | श्री ए.के. एंटनी (Shri A. K. Antony) | Mar 22, 1995 | 9 मई, 1996 | कांग्रेस (INC) |
17 | श्री ई. के. नयनारी (Shri E. K. Nayanar) | 20 मई, 1996 | 13 मई, 2001 | सीपीएम (CPM) |
18 | श्री ए.के. एंटनी (Shri A. K. Antony) | 17 मई, 2001 | 29 अगस्त, 2004 | कांग्रेस (INC) |
19 | श्री ओमन चांडी (Shri Oommen Chandy) | 31 अगस्त, 2004 | 18 मई, 2006 | कांग्रेस (INC) |
20 | श्री वी.एस. अच्युतानंदन (Shri V.S. Achuthanandan) | 18 मई, 2006 | 14 मई, 2011 | सीपीएम (CPM) |
21 | श्री ओमन चांडी (Shri Oommen Chandy) | 18 मई, 2011 | 24 मई, 2016 | कांग्रेस (INC) |
22 | पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) | 25 मई, 2016 | 19 मई, 2021 | सीपीएम (CPM) |
23 | पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) | 20 मई , 2021 | वर्तमान (Present) | सीपीएम (CPM) |
झारखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची