पंजाब भारत का एक राज्य है, जहाँ पर मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त करने के लिए कई लोग चुनाव में शामिल होकर अपनी जीत हासिल करने का प्रयास करते है | ऐसा पंजाब के साथ – साथ प्रत्येक देश और हर एक राज्य में होता है | किसी राज्य का कोई भी बड़ा फैसला एक मुख्यमंत्री के द्वारा ही लिया जाता है, क्योंकि मुख्यमंत्री अपने राज्य का प्रमुख नेता मंत्री होता है |

इसलिए यदि आपको पंजाब के मुख्यमंत्री के विषय में अधिक से अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो इस लेख में आपको पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सूची | Panjab CM of list | पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची
पंजाब की पहली मुख्यमंत्री महिला कौन थी ( How was the Women first Chief Minister of Punjab ) ?
पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री का नाम राजिंदर कौर भट्टल है, जिनका जन्म 30 सितंबर 1945 को अविभाजित पंजाब के लाहौर में हुआ था , उनके पति का नाम लाल सिंह सिद्धू है, जो मुख्य रूप से संगरूर जिले के लेहरगागा गांव चांगाली के रहने वाले है | राजिंदर कौर भट्टल के दो बच्चे एक लड़की और एक लड़का है | वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पंजाब की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की थी |
राजिंदर कौर भट्टल अप्रैल 1996 से फरवरी 1997 तक इस पद पर अपनी बखूबी जिम्मेदारियों को निभाया था , लेकिन साथ ही वह भारतीय इतिहास की 8वीं महिला मुख्यमंत्री के रूप में भी जानी जाने लगी थी | पंजाब में फरवरी 1997 के विधानसभा चुनाव कराए गये थे, जिसमें कांग्रेस पार्टी को बड़ी मात मिलने के बाद भट्टल जी को भी अपने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ गया था |
पंजाब के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Punjab)
गोपी चंद भार्गव (Gopee Chand Bhargav)
गोपी चन्द भार्गव पंजाब के पहले मुख्यमंत्री के रूप में चुने गये थे, उनका जन्म 8 मार्च, 1889 को तत्कालीन पंजाब के हिसार ज़िले में हुआ था ।
भीम सेन सच्चर (Bheem Sen Sachchar)
भीम सेन सच्चर पेशे वकील और जज थे, उनका जन्म 1 दिसंबर 1894 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था |
प्रताप सिंह कैरों (Pratap Singh Kairon)

प्रताप सिंह कैरों का जन्म 1 अक्टूबर 1901 को अमृतसर ज़िले के ‘कैरों’ नामक गाँव में हुआ था।
राम किशन (Ram Kishan)
पंजाब के मुख्यमंत्री राम किशन का जन्म नवंबर 1913 को कोट ईसा शाह, झांग जिला, पंजाब, ब्रिटिश भारत में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम सावित्री देवी था और वह तीन बेटे और दो बेटियों के पिता भी है |
ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर (Giani Gurmukh Singh Musafir )
ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर अपने पेशे से एक पंजाबी भाषा के लेखक थे, उनका जन्म 15 जनवरी 1899 में हुआ था |
गुरनाम सिंह (Guranam Singh)
गुरनाम सिंह ने 17 फरवरी, 1969 को पंजाब में मुख्यमंत्री एक पद को प्राप्त किया था और उन्होंने 27 मार्च, 1970 तक इस पद के लिए सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई थी |
उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची
प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal )
प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था।
जैल सिंह (Zail Singh )
ज्ञानी ज़ैल सिंह का जन्म 5 मई 1916 को हुआ था और उनकी मृत्यु 25 दिसंबर 1994 में हो गई थी |
दरबारा सिंह (Darabara Singh)

दरबारा सिंह का जन्म 10 फरवरी,1916 को पंजाब के जालंधर जिले के जंडियाला मंजकी में हुआ था। वे सरदार दलीप सिंह जौहल के समृद्ध जाट जमींदार परिवार में जन्मे थे |
सुरजीत सिंह बरनाला (Surjit Singh Barnala)
सुरजीत सिंह बरनाला का जन्म 21 अक्टूबर 1925 ई. में हुआ था और उनकी मृत्यु 14 जनवरी 2017 में हो गई थी |
बेअंत सिंह (Beant Singh )

सरदार बेअंत सिंह कांग्रेस में शामिल होकर पंजाब में मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त किया था, उनका जन्म 19 फ़रवरी 1922 में हुआ था और उनकी मृत्यु 31 अगस्त 1995 में हो गई थी |
हरचरण सिंह बरार (Harcharan Singh Brar )
हरचरण सिंह बराड़ का जन्म 21 जनवरी 1919 में हुआ था और वह श्री मुख्तार साहिब और कोट कपूरा से बलवंत सिंह के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर सराय नगा गाँव में में जन्मे थे |
रजिंदर कौर भट्टल (Rajinder Kaur Bhattal )
रजिंदर कौर भट्टल का जन्म 30 सितंबर 1945 को अविभाजित पंजाब के लाहौर में हुआ था | यह पंजाब की प्रथम महिला मुख्यमंत्री है |
अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh)

कैप्टेन अमरिन्दर सिंह का जन्म का जन्म 11 मार्च 1942 को एक जाट सिख परिवार में हुआ था और उनकी पत्नी का नाम परनीत कौर है |
चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi)
चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पंजाब में मुख्यमंत्री के पद को प्राप्त किया है | उनका जन्म 1 मार्च 1963 में हुआ था |
भगवंत मान (Bhagwant Mann)
भगवंत सिंह मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 में हुआ था | वह वर्तमान समय में पंजाब के मुख्यमंत्री के पद पर कार्य कर रहें है |
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची
पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सूची ( Punjab CM of list )
क्रम सं. | पंजाब के मुख्यमंत्री | कब से | कब तक | पार्टी |
1. | गोपी चंद भार्गव | 15 अगस्त, 1947 | 13 अप्रैल, 1949 | कांग्रेस |
2. | भीम सेन सच्चर | 13 अप्रैल, 1949 | 18 अक्टूबर, 1949 | कांग्रेस |
3. | गोपी चंद भार्गव[2] | 18 अक्टूबर, 1949 | 20 जून, 1951 | कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन | 20 जून, 1951 | 17 अप्रैल, 1952 | ||
4. | भीम सेन सच्चर [2] | 17 अप्रैल, 1952 | 23 जनवरी, 1956 | कांग्रेस |
5. | प्रताप सिंह कैरों | 23 जनवरी, 1956 | 21 जून, 1964 | कांग्रेस |
6. | गोपी चंद भार्गव [3] | 21 जून, 1964 | 6 जुलाई, 1964 | कांग्रेस |
7. | राम किशन | 7 जुलाई, 1964 | 5 जुलाई, 1966 | कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन | 5 जुलाई, 1966 | 1 नवंबर, 1966 | ||
8. | ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर | 1 नवंबर, 1966 | 8 मार्च, 1967 | कांग्रेस |
9. | गुरनाम सिंह | 8 मार्च, 1967 | 25 नवंबर, 1967 | शिरोमणि अकाली दल |
10. | लक्ष्मण सिंह गिल | 25 नवंबर, 1967 | 23 अगस्त, 1968 | शिरोमणि अकाली दल |
राष्ट्रपति शासन | 23 अगस्त, 1968 | 17 फरवरी, 1969 | ||
11. | गुरनाम सिंह [2] | 17 फरवरी, 1969 | 27 मार्च, 1970 | शिरोमणि अकाली दल |
12. | प्रकाश सिंह बादल | 27 मार्च, 1970 | 14 जून, 1971 | शिरोमणि अकाली दल |
राष्ट्रपति शासन | 14 जून, 1971 | 17 मार्च, 1972 | ||
13. | जैल सिंह | 17 मार्च, 1972 | 30 अप्रैल, 1977 | कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन | 30 अप्रैल, 1977 | 20 जून, 1977 | ||
14. | प्रकाश सिंह बादल [2] | 20 जून, 1977 | 17 फरवरी, 1980 | शिरोमणि अकाली दल |
राष्ट्रपति शासन | 17 फरवरी, 1980 | 6 जून, 1980 | ||
15. | दरबारा सिंह | 6 जून, 1980 | 10 अक्टूबर, 1983 | कांग्रेस |
राष्ट्रपति शासन | 10 अक्टूबर, 1983 | 29 सितंबर, 1985 | ||
16. | सुरजीत सिंह बरनाला | 29 सितंबर, 1985 | 11 जून, 1987 | शिरोमणि अकाली दल |
राष्ट्रपति शासन | 11 जून, 1987 | 25 फरवरी, 1992 | ||
17. | बेअंत सिंह | 25 फरवरी, 1992 | 31 अगस्त, 1995 | कांग्रेस |
18. | हरचरण सिंह बरार | 31 अगस्त, 1995 | 21 जनवरी, 1996 | कांग्रेस |
19. | रजिंदर कौर भट्टल | 21 जनवरी, 1996 | 11 फरवरी, 1997 | कांग्रेस |
20. | प्रकाश सिंह बादल [3] | 12 फरवरी, 1997 | 26 फरवरी, 2002 | शिरोमणि अकाली दल |
21 | अमरिंदर सिंह | 26 फरवरी, 2002 | 1 मार्च, 2007 | कांग्रेस |
22. | प्रकाश सिंह बादल [4] | 1 मार्च, 2007 | शिरोमणि अकाली दल | |
23. | प्रकाश सिंह बादल [4] | 14 Mar 2012 | 16 Mar 2017 | शिरोमणि अकाली दल |
24. | अमरिंदर सिंह | 16 Mar 2017 | 18 Sep 2021 | कांग्रेस |
25. | चरणजीत सिंह | 20 Sep 2021 | 16 Mar 2022 | कांग्रेस |
26. | भगवंत मान | 16 Mar 2022 | वर्तमान में | आम आदमी पार्टी |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची