Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें,

हमारे इस भारत देश में विभिन्न प्रकार के लोग रहते है जो की अलग अलग धर्म, जाती, समुदाय के लोग रहते है। भारत में सभी धर्मों को सामान मान्यता दी गई है। परन्तु भारत में स्नातन धर्म के लोग यानि कि हिन्दू धर्म के लोग सबसे अधिक है, चार धाम की यात्रा हिंदू धर्म में बेहद पवित्र मानी जाती है। जैसा की आप जानते है कि कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा को सुचारू रूप से नहीं चल पा रही थी।लेकिन जैसा ही केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रा तैयारियां तेज कर दी है। जैसा की आप जानते होंगे कि हिन्दुओ में बहुत सी यात्राएं और भी होती है जिनमे से सबसे प्रमुख चार धाम यात्रा को माना गया है। इसलिए आज हम आपको चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे के विषय में पूरी जानकारी देंगे। आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

PM Kisan Yojana 14th Installment

Uttarakhand Chardham Yatra 2023

हिन्दू धर्म में तीर्थस्थलो का दर्शन विशेष महत्व रखता है। चारधाम यात्रा के नाम निम्नलिखित है

1. बद्रीनाथ

2. द्वारका

3. जगन्नाथ पूरी

4. रामेश्वरम

भारत के राज्य उत्तराखंड चार धाम यात्रा न केवल भारतीय भक्त में लोकप्रिय है बल्कि यह विदेशियों को भी आकर्षित करती है। साल 2022 में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा मई महीने में शुरू हो गई है। इसलिए साल 2022 की यात्रा में श्रद्धालुओं की बहुत अधिक भीड़ चारधाम में देखने को मिली। उत्तराखंड सरकार द्वारा चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को दो महीने पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसी के बाद श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए उत्तराखंड जा सकेंगे।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नामUttarakhand Chardham Yatra
चारधाम स्थल  उत्तराखंड
विभाग  उत्तराखंड पर्यटन विभाग
लाभार्थी  चारधामों की यात्रा करने वाले श्रद्धालु
उद्देश्य  श्रद्धालुओं को चारों धामों की यात्रा करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करना
साल  2023
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://registrationandtouristcare.uk.gov.in

चारधाम के कपाट खुलने की तिथि

चारों धामों के दर्शन करने के लिए चारधाम के कपाट के खुलने की तिथि निम्नलिखित है

  • 22 अप्रैल को यमुनोत्री का कपाट खोला जाएगा।
  • गंगोत्री में 22 अप्रैल को दर्शन के लिए कपाट खोला जाएगा।
  • वही केदारनाथ में 25 अप्रैल को कपाट खोले जाएंगे।
  • बद्रीनाथ में 27 अप्रैल को भक्तों को दर्शन कराने के लिए कपाट खोले जाएंगे।

Chardham Yatra Uttarakhand के लिए मुख्य बिंदु

  • चार धाम यात्रा के लिए सिर्फ वे लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है जो उत्तराखंड के निवासी नहीं है।
  • उत्तराखंड में रहने वाले लोगों को चारों धामों की यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य नहीं है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही यात्री चार धाम की यात्रा के साथ-साथ उत्तराखंड में कहीं भी घूम सकेंगे।
  • चार धाम यात्रा करने के लिए पहले चरण में हर रोज केदारनाथ में 9000 रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे और बद्रीनाथ में 10,000 रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
  • चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालु व्हाट्सएप ज़रिये भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • व्हाट्सएप माध्यम व ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जहां पर संपर्क कर चारधाम यात्रा के लिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • केदारनाथ से यमुनोत्री धाम की पैदल मार्ग पर चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर 1 किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
  • इसके लिए शिविरों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था की जाएगी।
  • इन शिविरों में श्रद्धालुओं को ठीक समय पर ही उपचार करने के लिए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को यात्रा के दौरान तैनात किया जाएगा।
  • भीड़भाड़ से बचने के लिए सरकार द्वारा यात्रियों की संख्या को सीमित कर दिया गया है।

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • यदि आप चारधाम यात्रा करना चाहते है तो आपको सबसे पहले Tourist Care Uttarakhand की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Register/Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन या लॉगिन के दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • यहां पर आपको Register Yourself Here for Chardham and Hemkund फॉर्म में आपकी पूछी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • अब आपको टूर कंपनी का नाम, GST नंबर, पासवर्ड और कंफर्म पासवर्ड भी दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी चारधाम यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।